Home
Mobile

iPhone 17 सीरीज के लॉन्च से पहले 13000 रुपये सस्ता हो गया iPhone 16 Pro Max; चेक करें डील्स और ऑफर्स

iPhone 16 Pro Max Price Drop: Apple अपने कस्टमर्स के लिए नए फोन को लाने की तैयारी में है। कंपनी iPhone 17 सीरीज को लॉन्च करने जा रही है। इसके लॉन्च से ठीक पहले Apple के iPhone 16 Pro Max पर भारत में जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि iPhone 17 सीरीज की चर्चा जोरों पर है, लेकिन iPhone 16 Pro Max आने वाले कुछ सालों तक प्रासंगिक बना रहेगा।

इस फोन का दमदार डिजाइन, शानदार कैमरा सेटअप और टॉप-लेवल परफॉर्मेस इसे अभी भी एक बेहतरीन प्रीमियम ऑप्शन है। ऐसे में अगर आप iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए एक सही मौका हो सकता है।

iPhone 16 Pro Max की घट गई कीमत; चेक करें डील और ऑफर्स

iPhone 16 Pro Max पर भारी छूट

iPhone 16 Pro Max को Amazon India से 1,34,900 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत 1,44,900 रुपये है। इसके साथ ही अगर आप चुनिंदा बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 3,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा। यानी iPhone 16 Pro Max का इफेक्टिव प्राइस 1,31,900 रह जाएगा। कुल मिलाकर यह ₹13,000 की बड़ी बचत है। यह ऑफर व्हाइट टाइटेनियम कलर वेरिएंट पर लागू है, जिसमें 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

iPhone 16 Pro Max के प्रमुख फीचर्स

1. दमदार डिस्प्ले

iPhone 16 Pro Max में 6.9 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले की वजह से वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद और रिच हो जाता है।

2. लेटेस्ट चिपसेट

यह स्मार्टफोन Apple के लेटेस्ट A18 प्रोसेसर से लैस है, जो 3nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Apple GPU दिया गया है। यह iOS 18 पर चलता है और भविष्य में कई OS अपडेट्स के लिए तैयार है।

3. पावरफुल कैमरा सेटअप

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है जिसमें 48MP का प्राइमरी लेंस, 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 12MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है। यह टेलीफोटो लेंस OIS (Optical Image Stabilization) के साथ आता है, जो फोटो और वीडियो को शेक-फ्री बनाता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो शानदार क्वालिटी प्रदान करता है।

4. बैटरी और चार्जिंग

iPhone 16 Pro Max में 4685mAh की बैटरी दी गई है जो 25W MagSafe फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी बैटरी बैकअप लंबे समय तक चलता है, जिससे बार-बार चार्ज करने की ज़रूरत नहीं पड़ती।

5. अन्य हाई-एंड फीचर्स

फोन में Ultra Wideband सपोर्ट, Find My via Satellite, Face ID, कंपास, बैरोमीटर, एक्सेलेरोमीटर जैसे कई एडवांस्ड सेंसर मिलते हैं। ये फीचर्स इसे और भी प्रीमियम और स्मार्ट बनाते हैं।

क्यों खरीदें?

iPhone 16 Pro Max न सिर्फ Apple का एक प्रीमियम डिवाइस है, बल्कि इसकी मौजूदा कीमत इसे और भी आकर्षक बना रही है। अगर आप एक पावरफुल कैमरा, शानदार डिस्प्ले, लंबा बैटरी बैकअप और भविष्य में iOS सपोर्ट वाला फोन चाहते हैं तो यह डील आपके लिए एक बेस्ट चॉइस हो सकती है।

₹13,000 की छूट के साथ iPhone 16 Pro Max अब और भी ज्यादा वेल्यू-फॉर-मनी बन चुका है। अगर आप Apple का लेटेस्ट और पावरफुल फोन कम कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो यह डील मिस न करें।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone 16 Pro Max Price offers and discount check the deal on amazon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X