Home
Mobile

iPhone 16 Pro Max vs iPhone 15 Pro Max: iPhone 16 Pro Max में 15 Pro Max की तुलना में क्या है नया?

iPhone 16 Pro Max vs iPhone 15 Pro Max: Apple ने 9 सितंबर 2024 को अपने Apple Glowtime Event 2024 में iPhone 16 Series को लॉन्च किया है, जिसमें कंपनी ने 4 दमदार स्मार्टफोन iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max पेश किए हैं।

इन स्मार्टफोन को कंपनी ने कई बेहतरीन फीचर्स के साथ एंट्री दी है। लेकिन आज हम आपके लिए iPhone 16 Pro Max और iPhone 15 Pro Max में अंतर लेकर आए हैं, ताकि आप ये समझ सकें कि कंपनी ने iPhone 15 Pro Max के मुकाबले iPhone 16 Pro Max में क्या अपग्रेड किया है। साथ ही जिनके पास iPhone 15 Pro Max है, उन्हें उसे रखने और ना रखने के बारे में पता लग सकें।

iPhone 16 Pro Max में iPhone 15 Pro Max की तुलना में क्या है नया?

iPhone 16 Pro Max और iPhone 15 Pro Max की कीमत

कंपनी ने iPhone 16 Pro Max के 256GB स्टोरेज को भारत में लगभग 1,44,900 रुपये में पेश किया है। अब बात करें iPhone 15 Pro Max की कीमत की तो कंपनी ने इस फोन को पिछले साल 159,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। इन दोनों की कीमत में अंतर को आप खुद ही समझ सकते हैं।

iPhone 16 Pro Max और iPhone 15 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: कंपनी ने iPhone 16 Pro Max में 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन दी है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 2,000 तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। साथ ही iPhone 16 सीरीज को बनाने में ग्रेड 5 टाइटेनियम मटैरियल का इस्तेमाल किया गया है। iPhone 15 Pro Max में कंपनी ने 6.7 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के सपोर्ट के साथ आती है।

बैटरी: बात करें iPhone 16 Pro Max की बैटरी लाइफ की तो इसमें अब तक की सबसे बेस्ट बैटरी की सुविधा जोड़ी गई है। इस डिवाइस में कंपनी ने 4,676mAh की बैटरी दी है और iPhone 15 Pro Max में आपको 4422mAh की बैटरी की सुविधा दी है, जो कि 20 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 7.5 वॉट वायरलेस MagSafe चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यानी की iPhone 16 Pro Max की बैटरी iPhone 15 Pro Max की तुलना में ज्यादा बेहतर है।

कैमरा: फोटोग्राफी के एक्सपीरियंस को शानदार बनाने के लिए iPhone 16 Pro Max में 48MP फ्यूजन प्राइमरी कैमरा दिया है, जो कि ऑटोफोकस और अपर्चर f/2.2 के साथ 48MP के अल्ट्रा वाइड कैमरा एंगल को सपोर्ट करता है। iPhone 16 Pro में कैमरा कंट्रोल फीचर के साथ 12MP 5x टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए iPhone 15 Pro Max के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप में 5x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट मिल रहा है।

प्रोसेसर: बता दें कि कंपनी ने iPhone 16 Pro Max में Apple Intelligence के साथ शानदार एक्सपीरियंस को कनेक्ट किया है। इसमें 3nm बेस्ड A18 Pro चिपसेट जोड़ा गया है, जो कि इन iPhone 16 सीरीज को A17 Pro से 15% ज्यादा फास्ट चिपसेट प्रदान करता है। iPhone 15 Pro Max प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Apple A17 Pro प्रोसेसर मिलता है और स्टीरियो स्पीकर्स वाला ये फोन धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग प्राप्त है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X