iPhone 16 Pro में मिल सकता है ये खास बदलाव, जानकर रह जाएंगे दंग, यहां जानें सबकुछ
Apple iPhone 15 सीरीज के लॉन्च के बाद से ही सबको कंपनी की अगली सीरीज Apple iPhone 16 का बेसब्री से इंतजार है। इस आगामी सीरीज को लेकर कई रिपोर्ट्स अब तक सामने आ चुके हैं। जिससे आईफोन लवर्स की उत्सुकता और बढ़ती जा रही है। वर्तमान में सामने आई रिपोर्ट की मानें तो iPhone 16 Pro पर डायनेमिक आइलैंड की जगह होल-पंच कटआउट मिलने की उम्मीद है। आपको बता दें, डायनेमिक आइलैंड को सबसे पहले iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max के साथ लाया गया था। इसके बाद iPhone 15 सीरीज के सभी मॉडल में डायनेमिक आइलैंड दिया गया है।
टिपस्टर माजिन बू की मानें तो अभी Apple में अपने अपकमिंग हैंडसेट iPhone 16 Pro के प्रोटोटाइप का टेस्ट कर रहा है, जिसमें होल-पंच कटआउट है। यह एक खास बदलाव होगा। वहीं अन्य विश्लेषकों की मानें तो डायनेमिक आइलैंड एक साल और इसमें देखा जा सकता है। डिस्प्ले सप्लाई चेन कंसल्टेंट्स (DSCC) के रॉस यंग का कहना है कि, कंपनी अपने आगामी सीरीज iPhone 16 के सभी मॉडल में डायनेमिक आइलैंड दे सकती है। इसके साथ ही यंग का कहना है कि, एप्पल प्रो मॉडल के लिए सबसे बड़ा डिस्प्ले परिवर्तन इसमें बड़ी स्क्रीन दे सकती है। इसके आगे उन्होंने बताया कि, iPhone 17 सीरीज में बड़े स्क्रीन आकार हो सकते हैं। उनके अनुसार iPhone 17 और iPhone 17 Pro दोनों ही मॉडल में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है, जबकि iPhone 17 Plus और iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच की स्क्रीन के साथ लाया जा सकता है। जिसमें बड़े स्क्रीन आकार, प्रोमोशन 120 हर्ट्ज डिस्प्ले और अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी शामिल होगा।

वहीं टेक्नोलॉजी एनालिस्ट Jeff Pu ने एक रिसर्च नोट में कहा कि iPhone 16 और iPhone 16 Pro देनों मॉडल में आईफोन लवर्स को Snapdragon X75 मॉडम मिल सकता है। MacRumors की रिपोर्ट के अनुसार इन स्मार्टफोन्स में फास्टर और पावर-इफिशियंट 5G एडवांस नेटवर्क है। रिपोर्ट में इस बात का भी दावा किया गया है कि, iPhone 16 और iPhone 16 Pro में X70 Modem जोड़ा जाएगा, जो कि इससे पहले iPhone 15 की लाइनअप में देखा गया है। iPhone 16 के OLED पैनल्स माइक्रो-लैंस टेक्नोलॉजी से लैस हो सकते है। वहीं इसमें माइक्रो-लैंस एरेज जोड़ी जा सकती हैं, जो इंटरनल रिफ्लेक्शन को कम करेगी।
कंपनी iPhone 16 के साथ एप्पल हाई-एंड iPhone 16 Ultra को भी पेश कर सकती है। इसके साथ ही कंपनी iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को एक साथ लॉन्च कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications







