iPhone 16 Pro पर मिल रहा 19000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट; तुरंत लपक लें डील
iPhone 16 Pro Price Drop: अगर आप लंबे समय से iPhone 16 Pro खरीदने का मन बना रहे हैं, लेकिन उसकी कीमत ने आपको अब तक रोक रखा है, तो अब इंतजार करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि Vijay Sales लेकर आया है एक ऐसा ऑफर जो शायद आपको दोबारा न मिले। इस समय iPhone 16 Pro पर मिल रही छूट और बैंक ऑफर के साथ, यह डील आपका बेस्ट टेक इनवेस्टमेंट बन सकती है ।
यहां हम जानेंगे कि इस फोन के साथ आपको कई खास अपडेट मिलेंगे। Apple ने iPhone 16 Pro को भारत में 1,19,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था और अब इसपर 15,000 रुपये तक की डायरेक्ट छूट मिल रही है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

iPhone 16 Pro पर मिल रही है जबरदस्त छूट
Apple ने iPhone 16 Pro को भारत में ₹1,19,900 की कीमत पर लॉन्च किया था। लेकिन फिलहाल Vijay Sales पर यह स्मार्टफोन आपको सिर्फ ₹1,04,900 में मिल रहा है। यानी आपको सीधे 15,000 रुपये की छूट पा सकते हैं।
इसके अलावा अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से EMI के जरिए पेमेंट करते हैं, तो आपको एक्स्ट्रा 4,500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा। इसका मतलब हुआ कि आपका फाइनल प्राइस 1,00,400 रुपये हो जाएगा। यानी आप बिना किसी ट्रेड-इन या एक्सचेंज ऑफर के कुल ₹19,500 की बचत कर सकते हैं।
अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन है, जिसे आप एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो Vijay Sales पर आपको एक्सचेंज ऑफर के तहत और भी ज्यादा छूट मिल सकती है।
हालांकि यह छूट आपके पुराने डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी। iPhone 16 Pro को Apple ने इस बार न केवल दमदार परफॉर्मेंस के साथ पेश किया है, बल्कि इसमें कुछ बेहद खास और नए फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
iPhone 16 Pro के फीचर्स
डिस्प्ले: 6.3-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले, जिसमें ProMotion टेक्नोलॉजी और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इससे स्क्रीन न केवल स्मूद चलती है, बल्कि कलर्स भी बेहद शार्प और ब्राइट दिखते हैं।
प्रोसेसर: नया A18 Pro चिपसेट, जो पहले से ज्यादा पावरफुल है और बैटरी को भी बेहतर तरीके से मैनेज करता है। मल्टीटास्किंग, गेमिंग और वीडियो एडिटिंग जैसे हैवी टास्क भी इसमें स्मूद चलते हैं।
कैमरा: इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48MP का मेन सेंसर, 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 12MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है, जिसमें 5x ऑप्टिकल जूम की सुविधा है।
सेल्फी कैमरा: शानदार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग एक्सपीरियंस के लिए आपको 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
नया बटन: इस बार Apple ने एक कैमरा कंट्रोल बटन भी जोड़ा है, जिससे यूजर सीधे फोटो और वीडियो मोड्स को एक्सेस कर सकते हैं।
क्या ये डील आपके लिए सही है?
अगर आप एक फ्लैगशिप iPhone लेना चाहते हैं, जिसमें परफॉर्मेंस, कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी सभी का दमदार कॉम्बिनेशन हो, तो iPhone 16 Pro एक बेहतरीन ऑप्शन है।जब इस पर ₹19,500 तक की छूट मिल रही हो, तो यह डील निश्चित तौर पर लाजवाब कही जा सकती है।
Vijay Sales पर iPhone 16 Pro की यह डील लिमिटेड पीरियड के लिए है और स्टॉक खत्म होते ही ऑफर भी खत्म हो सकता है। इसलिए अगर आप काफी समय से Apple iPhone के Pro मॉडल को खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो यह मौका हाथ से जाने न दें। EMI, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर - तीनों को मिलाकर एक पावरफुल फोन, बेहद आकर्षक कीमत पर आप पा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








