iPhone 16 Pro मिल रही 13000 रुपये की बंपर छूट, यहां चेक करें पूरी डील और फीचर्स
iPhone 16 Pro Price Drop: अगर आप लंबे समय से iPhone 16 Pro खरीदने की योजना बना रहे हैं लेकिन कीमत के कारण रुक रहे थे, तो अब आपके लिए सुनहरा मौका है। एपल के प्रीमियम रीसेलर iNvent ने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर बड़ी छूट की घोषणा की है। यह ऑफर न केवल सीधे डिस्काउंट के साथ आ रहा है, बल्कि बैंक ऑफर्स के जरिए कस्टमर्स एक्स्ट्रा बचत भी कर सकते हैं।
अगर आप iPhone यूजर हैं और अपग्रेड करना चाहते हैं या पहली बार Apple इकोसिस्टम का हिस्सा बनने की सोच रहे हैं, तो यह डील आपके लिए परफेक्ट हो सकती है।

iPhone 16 Pro पर मिल रही छूट
iPhone 16 Pro की मूल कीमत 1,19,900 रुपये है। लेकिन iNvent पर यह स्मार्टफोन 1,09,900 रुपये में उपलब्ध है, यानी 10,000 रुपये की सीधी छूट मिल रही है। इसके अलावा, यदि आप Kotak, ICICI या SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो आपको 3,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक भी मिलेगा। इस तरह फोन की 1,06,900 रुपये हो जाती है, जिससे ग्राहक कुल 13,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यह ऑफर बिना किसी एक्सचेंज बोनस के उपलब्ध है, जिससे इसे हासिल करना और भी आसान हो जाता है।
iPhone 16 Pro के दमदार फीचर्स
iPhone 16 Pro में Apple ने कई प्रीमियम फीचर्स दिए हैं जो इसे अन्य फ्लैगशिप फोन्स से अलग बनाते हैं।
डिस्प्ले: फोन में 6.3 इंच की Super Retina XDR OLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इससे स्क्रीन का अनुभव बेहद स्मूद और रिच हो जाता है।
प्रोसेसर: इसमें Apple का लेटेस्ट और पावरफुल A18 Pro चिपसेट दिया गया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ देता है।
कैमरा सेटअप: फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह फोन किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 48MP प्राइमरी सेंसर, 48MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 12MP टेलीफोटो लेंस शामिल है, जो 5x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है।
फ्रंट कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 12MP फ्रंट कैमरा भी है।
कैमरा कंट्रोल बटन: एक नया डेडिकेटेड कैमरा कंट्रोल बटन जोड़ा गया है, जिससे फोटो और वीडियो सेटिंग्स तक त्वरित पहुंच संभव होती है।
क्यों खरीदें iPhone 16 Pro ?
iPhone 16 Pro अपने बेहतरीन कैमरा, मजबूत परफॉर्मेंस और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी के लिए जाना जाता है। iNvent द्वारा दी जा रही छूट इसे और भी आकर्षक बना देती है। यदि आप एक फ्लैगशिप फोन की तलाश में हैं जो लंबे समय तक आपका साथ निभाए, तो यह डील निश्चित रूप से आपके लिए फायदे का सौदा है।
iPhone 16 Pro पर यह ऑफर सीमित समय के लिए है, इसलिए जल्दी निर्णय लें और इस शानदार स्मार्टफोन को शानदार छूट पर हासिल करें।


Click it and Unblock the Notifications








