Home
Mobile

इन देशों में iPhone 16 सीरीज की कीमत भारत से होगी कम, देखें लिस्ट

Apple iPhone 16 सीरीज को लॉन्च होने में अब बस कुछ दिन बचे हैं। जिसका आईफोन लवर्स को बेसब्री से इंतजार है। इस बार आईफोन को AI और तमाम अपग्रेड फीचर्स के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है।

हर बार की तरह इस बार भी लोगों को लेटेस्ट आईफोन की कीमतों का इंतजार है, क्योकि, एप्पल आईफोन अपनी ज्यादा कीमत के कारण अक्सर लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना रहता है। लेकिन क्या आपको पता हैं, कुछ ऐसे देश हैं, जहां आईफोन 16 सीरीज को भारत के मुकाबले कम दाम में पेश किया जाएगा।

 इन देशों में iPhone 16 सीरीज की कीमत भारत से होगी कम, देखें लिस्ट

इन देशों में iPhone की कीमत कम होगी -

एप्पल के आईफोन भारत के मुकाबले कुछ देशों में कम दाम में मिलते हैं। तो चलिए आपको उन देशों के नाम बताते हैं, जहां इस भारत के मुकाबले कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा।

अमेरिका- सबसे पहले बात करते हैं, अमेरिका की। यहां ग्राहकों को भारत के मुकाबले काफी कम कीमत में आईफोन मिल जाते हैं। उदाहरण के लिए आईफोन 15 की शुरुआती कीमत अमेरिका में 799 डॉलर यानी (लगभग 67,000 रुपये) है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि,एप्पल अपने नेक्स्ट जेनरेशन आईफोन को भी यहां कम दाम में पेश करेगा।

 इन देशों में iPhone 16 सीरीज की कीमत भारत से होगी कम, देखें लिस्ट

दुबई- इसके अलावा दुबई में भी इसकी कीमत कम होती है। जो लोग कम कीमत में आईफोन 16 खरीदना चाहते हैं। उनके लिए दुबई बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां भी भारत के मुकाबले सस्ते आईफोन मिलते हैं।

जापान- इस लिस्ट में जापान का भी नाम शामिल है, जहां एप्पल आईफोन ही नहीं बल्कि दूसरे गैजेट्स भी कम कीमत में उपलब्ध कराए जाते हैं।

कनाडा- वहीं कनाडा में भी आप आईफोन सीरीज के सभी मॉडल्स को सस्ते में खरीद सकेंगे।

आईफोन 16 सीरीज 9 सितंबर को होगी लॉन्च- अगले हफ्ते सभी के इंतजार को खत्म करते हुए एप्पल iPhone 16 सीरीज को लॉन्च करने जा रहा है। जिसके लिए कंपनी इट्स ग्लोटाइम इवेंट आयोजित कर रही है।

इस सीरीज के तहत iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max लॉन्च होंगे। इस इवेंट की शुरुआत रात साढ़े 10 बजे से होगी। अगर आप भी एप्पल के इस इवेंट को देखना चाहते हैं, तो इसे कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल, वेबसाइट और एपल टीवी पर लाइव देख सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X