iPhone 16 सीरीज की लॉन्च डेट से उठा पर्दा, कई बड़े बदलाव होने की संभावना
iPhone 16 सीरीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि Apple इस बार लेटेस्ट सीरीज को कुछ दिन पहले ही पेश कर सकता है। कंपनी के नए ट्रेंड को देखने पर ऐसा लग रहा था कि एपल सीरीज को मध्य सितंबर में लॉन्च कर सकती है।
लेकिन सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, सीरीज इस बार कुछ दिन पहले ही लॉन्च हो सकती है। चलिए जानते हैं कि आखिर iPhone 16 सीरीज कब लॉन्च होने जा रही है।

iPhone 16 सीरीज कब होगी लॉन्च
iPhone 16 सीरीज की लॉन्च डेट का खुलासा हो चुका है। iPhone 16 सीरीज को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसे कंपनी 10 सितंबर को पेश कर सकती है। इस सीरीज के लॉन्च के ट्रेंड में पिछले कुछ समय से देखा जा रहा था कि कंपनी मंगलवार को नई सीरीज को लेकर अपडेट जारी कर रही थी। लेकिन कंपनी ने इस ट्रेंड को फॉलो करना बंद कर दिया है।
iPhone 16 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस
बता दें कि iPhone 16 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन लीक्स में कई दिनों से इस सीरीज के स्पेसिफिकेशंस चर्चा में बने हुए हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, iPhone 16 के डिजाइन में कंपनी बदलाव कर सकती है। इस फोन को iPhone 12 मॉडल के लुक में लॉन्च किए जाने की संभावना है। साथ ही इसे कंपनी नए कलर शेड्स में पेश कर सकती है।
iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max के साइज में बदलाव नजर आ सकता है। नए फीचर्स में कंपनी इसमें एक एक्शन बटन शामिल कर सकती है, जिसका इस्तेमाल यूजर्स सुविधानुसार कर सकेंगे।
फोन में कैमरा के लिए खास कैप्चर बटन शामिल होगा। इसके अलावा, इसमें बेहतरीन फोकस और जेस्चर कंट्रोल फीचर दिया जा सकता है। iPhone 16 Pro मॉडल में कंपनी अल्ट्रावाइड लेंस को अपग्रेड कर सकती है। इसके साथ ही इन मॉडल्स में एंटी रिफ्लेक्टिव टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है, जो कि लेंस फ्लेयर को कम करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








