Home
Mobile

iPhone 16 सीरीज म्यूट स्विच को पूरी तरह से एक्शन बटन से बदल देगा, जाने कैसे करेगा काम

iPhone 16 : iPhone 15 सीरीज में इस साल कई अपग्रेड देखने को मिले है। Apple ने नॉच से छुटकारा पाने के लिए बेस मॉडल को डायनामिक आइलैंड के साथ अपग्रेड किया है। लाइटनिंग पोर्ट की विरासत को पीछे छोड़ते हुए सबसे बड़ा बदलाव Apple के USB-C में किया गया था।

iPhone 16 सीरीज म्यूट स्विच को पूरी तरह से एक्शन बटन से बदल देगा

एप्पल ने अपने सिग्नेचर म्यूट स्विच के साथ एक बड़ा बदलाव किया है, इसे प्रो मॉडल पर एक्शन बटन से बदल दिया गया है। अब यह बताया जा रहा है कि अपकमिंग iPhone 16 सीरीज के सभी मॉडलों में एक एक्शन बटन दिया जा सकता है। हेडफोन जैक को हटाने के बाद से यह iPhone के पोर्ट में सबसे बड़ा परेशान करने वाला बदलाव हो सकता है, क्योंकि म्यूट स्विच लंबे समय से iPhone पर एक सिग्नेचर फीचर पेश कर रहा है।

Apple अपने सभी मॉडलों पर म्यूट स्विच को एक्शन बटन से बदल सकता है, जाने कैसे

मैक्रुमर्स ने बताया है कि एप्पल अपने एक्शन बटन को पूरी तरह से बदलने का प्लान बना रहा है। उम्मीद है कि कंपनी iPhone 16 से शुरू होने वाले नए एक्शन बटन के साथ बेस मॉडल पर म्यूट स्विच को बदल देगी। Apple ज्यादा फीचर जोड़कर बटन को और ज्यादा पावरफुल बना रहा है।

एक्शन बटन को भी अपग्रेड मिल सकता है, क्योंकि रिपोर्टों से पता चलता है कि एप्पल इसे मैकेनिकल बटन के बजाय कैपेसिटिव की बना सकता है। एक्शन बटन के इस नए वर्जन का कोडनेम 'एटलस' है और यह आने वाले iPhone 16 सीरीज वाले सभी मॉडलों में मौजूद कराया जा सकता है।

इस नए बटन के नीचे एक प्रेशर सेंसिंग सेंसर हो सकता है और यह बिल्कुल टच इनपुट के जरिए से मौजूदा एक्शन बटन की तरह काम करेगा, जो कि iPhone 7 पर टच आईडी के समान है।

नए एक्शन बटन के साथ कस्टमाइजेशन ऑप्शन

नया एक्शन बटन यूजर्स को बहुत सारे कस्टमाइजेशन ऑप्शन प्रोवाइट करता है, जिसमें टॉर्च टॉगल करने, शॉर्टकट खोलने और अन्य चीजें शामिल हैं। यह उस कार्यक्षमता को भी बरकरार रखता है जहां यूजर्स रेगुलर म्यूट स्विच के रूप में एक्शन बटन का यूज करना जारी रख सकते हैं।

इसके बावजूद, कुछ यूजर्स अभी भी पुराने म्यूट स्विच को पसंद करते हैं । जबकि कई लोग कहते हैं कि पुराने म्यूट स्विच को देखकर यह पहचानना आसान होता है कि iPhone कब साइलेंट पर सेट है । एप्पल ने प्रो मॉडल पर एक्शन बटन के साथ म्यूट स्विच को पहले ही बदल दिया है।

iPhone 16 सीरीज की लॉन्चिंग को अभी लंबा सफर तय करना है। Apple अभी भी iPhone 15 Pro मॉडल पर अपने एक्शन बटन को रिफाइंड कर रहा है, और अपकमिंग अपडेट के साथ इस पर ट्रांसलेशन फीचर लाने की उम्मीद है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The new Action button provides users with a lot of customization options, including toggling the flashlight, opening shortcuts, and more. It also retains the functionality where users can continue to use the action button as a regular mute switch.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X