iPhone 16 vs 16 pro vs 16 pro max कौन सा होगा आपके लिए बेहतर, जानें भारत में कीमत
iphone 16 vs 16 pro vs 16 pro max: Apple ने आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, iPhone 16 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। नए एप्पल आईफोन 16 सीरीज पर से Apple ने यूएस के कैलिफोर्निया में क्यूपर्टिनो स्थित Apple Park में आयोजित 'It's Glowtime' इवेंट में पर्दा उठाया।
कंपनी ने आईफोन 16 सीरीज के तहत चार नए आईफोन पेश किए हैं। जिसमें Apple iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल हैं। नए सभी मॉडल को AI फीचर्स के साथ पेश किया गया है। iphone 16, 16 pro और 16 pro max में से आपके लिए कौन सा बेहतर है, आइए जानते हैं।

iphone 16 vs 16 pro vs 16 pro max कीमत
आईफोन 16 की कीमत 799 डॉलर से शुरू होती है। जबकि, आईफोन 16 प्रो की कीमत 999 डॉलर से शुरू होती है। वहीं आईफोन 16 प्रो मैक्स को कंपनी ने 1199 डॉलर शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। इन लेटेस्ट आईफोन्स की बिक्री 20 सितंबर से शुरू होगी।
iphone 16 vs 16 pro vs 16 pro max फीचर
डिस्प्ले- iPhone 16 Series में Apple Intelligence फीचर है। आईफोन 16 में 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.1 इंच की स्क्रीन मिलती है। जबकि, आईफोन 16 में 6.3 इंच और आईफोन 16 प्रो मैक्स में 6.9 इंच बड़ी स्क्रीन मिल रही है।
आईफोन 16 सीरीज को ग्रेड 5 टाइटेनियम मैटीरियल से तैयार किया गया है। 100 प्रतिशत रीसाइकल्ड मटीरियल का इसमें इस्तेमाल हुआ है।
चिपसेट - नए आईफोन्स में पावरफुल ए18 चिपसेट दिया गया है, जो आईफोन 15 से 30 प्रतिशत ज्यादा फास्ट है। ऐप्पल का दावा है कि, बाकी सभी प्रतिद्वन्दियों के फोन्स से ज्यादा पावरफुल चिपसेट है।
कैमरा- iPhone 16 में 48MP Fusion प्राइमरी रियर कैमरा, 12 मेगापिक्सल 2x टेलिफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल रहा है। आईफोन 16 सीरीज में Spatial Capture फीचर वीडियो और फोटोज कैप्चर करना संभव है।
आईफोन 16 में कस्टमाइज Action Button, नए इनोवेटिव कैमरा कंट्रोल के लिए कैप्चर बटन, रीडिजाइन किया गया फोटोज ऐप है। फोटोग्राफी के एक्सपीरियंस को शानदार बनाने के लिए इसमें 48MP फ्यूजन प्राइमरी कैमरा दिया है, जो कि ऑटोफोकस और अपर्चर f/2.2 के साथ 48MP के अल्ट्रा वाइड कैमरा एंगल को सपोर्ट करता है। iPhone 16 Pro में कैमरा कंट्रोल फीचर के साथ 12MP 5x टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है।
बैटरी - आईफोन 16 में पिछले आईफोन 15 से बड़ी बैटरी दी गई है। iOS 18 के साथ बेहतर एक्सपीरियंस और इमरजेंसी SOS लाइव वीडियो फीचर मिलता है। जबकि, आईफोन 16 प्रो मैक्स अब तक की सबसे बेस्ट बैटरी लाइफ प्रदान करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








