Home
Mobile

iPhone 16 बनाम Samsung Galaxy S24: क्या हैं अंतर? आपको कौन सा खरीदना चाहिए?

अगर आप भी अपने लिए नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले आपके दिमाग में iPhone 16 और Samsung Galaxy S24 का नाम आता होगा।

ये दोनों फोन्स प्रीमियम लुक और लेटेस्ट फीचर्स के साथ आते हैं। हालांकि, कई ग्राहकों के लिए इन दोनों में से एक का चुनाव करना काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

iPhone 16 बनाम Galaxy S24: क्या हैं अंतर? आपको कौन सा खरीदना चाहिए?

इसी को ध्यान में रखते हुए, हम इन दोनों फोन्स के डिजाइन, डिस्प्ले, चिपसेट, कैमरा और बैटरी से लेकर कीमत तक की तुलना करने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आपको यह तय करना आसान हो जाएगा कि, कौन सा फोन आपके लिए बेहतर है।

डिजाइन: iPhone 16 और Galaxy S24 दोनों ही फोन्स प्रीमियम लुक के साथ आते हैं। iPhone 16 में कॉर्निंग ग्लास और एल्युमिनियम फ्रेम से बना एक ग्लास फ्रंट और बैक है।

यह Apple के मिनिमलिस्ट और प्रीमियम लुक को बनाए बरकरार रखता है। जबकि, Galaxy S24 बेहतरीन स्क्रैच और ड्रॉप रेसिस्टेंस ऑफर करता है। इसे मजबूत डिवाइस चाहने वाले यूजर्स के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

डिस्प्ले - iPhone 16 में 6.1 इंच के सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है, जो 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। जबकि, गैलेक्सी S24 थोड़े बड़े 6.2 इंच के डायनामिक LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।

iPhone 16 के डिस्प्ले में 60Hz रिफ्रेश रेट है, जो गैलेक्सी S24 पर 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट की तुलना में स्क्रॉल करते समय या फिर गेम खेलते समय कम स्मूथ लग सकता है।

गैलेक्सी S24 एक बड़ी स्क्रीन, हाई पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है, जो उन यूजर्स के लिए बेहतर बनाता है, जो गेमिंग को प्राथमिकता देते हैं।

जबकि, iPhone 16 डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ कलर सटीकता और HDR कंटेंट में उत्कृष्ट है, जो उन यूजर्स को आकर्षित करता है, जो विजुअल परिशुद्धता चाहते हैं।

प्रदर्शन - Apple और Samsung दोनों ने अपने लेटेस्ट फोन को पावरफुल चिपसेट के साथ उपलब्ध कराया है। iPhone 16 Apple A18 चिप द्वारा संचालित है, जिसे 3nm प्रक्रिया पर बनाया गया है।

जबकि, Galaxy S24 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 या Exynos 2400 के साथ आता है, जो क्षेत्र पर निर्भर करता है। दोनों 4nm टेक्नोलॉजी पर तैयार किए गए हैं।

स्टोरेज- iPhone 16 में 8GB रैम के साथ 512GB तक का स्टोरेज दिया गया है। जो कई तरह के कार्यों में शानदार दक्षता और प्रदर्शन ऑफर करता है।

जबकि, Galaxy S24 में 12GB तक रैम है, जो बेहतरीन मल्टीटास्किंग प्रदर्शन और उच्च-स्तरीय गेमिंग कैपेसिटी ऑफर करता है। Galaxy S24 में फास्ट रीड के लिए UFS 4.0 स्टोरेज है।

कैमरा- आज के समय में यूजर्स के लिए कैमरा सबसे खास विशेषताओं में से एक हैं। हालांकि, दोनों फोन्स में आपको दमदार कैमरा क्वालिटी मिलता है। जो अच्छी-गुणवत्ता वाले वाइड और अल्ट्रावाइड कैमरा ऑफर करते हैं, जो विभिन्न परिस्थितियों में बेहतरीन फोटोग्राफी ऑफर करने में सक्षम हैं।

बात iPhone 16 की करें तो इसमें डुअल-कैमरा सेटअप है, जो 48MP के मेन कैमरा और 12MP के अल्ट्रावाइड लेंस से लैस है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS), डॉल्बी विजन HDR वीडियो रिकॉर्डिंग और 60fps पर 4K रिजॉल्यूशन ऑफर करता है।

जबकि, गैलेक्सी S24 में ट्रिपल-कैमरा सिस्टम है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10MP का टेलीफोटो लेंस और 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस है। इससे 24fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और 60fps पर 4K रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

बैटरी- iPhone 16 की बात करें तो इसमें 3,561mAh की बैटरी दी गई है। जबकि, Galaxy S24 5G स्मार्टफोन में 4000mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

कीमत- दोनों फोन्स के प्राइज की बात करें तो iPhone 16 की शुरूआती कीमत 79,900 रुपये हैं, जबकि, Galaxy S24 5G में 57,199 को इतने में खरीदा जा सकता है।

किसे खरीदना होगा बेहतर ऑप्शन- दोनों के बीच चयन करना काफी हद तक यूजर की प्राथमिकताओं पर डिपेंड करता है। जहां iPhone 16 अपने मिनिमलिस्ट डिजाइन, डॉल्बी विजन डिस्प्ले, पावर-एफिशिएंट A18 चिप और बेहतरीन इमेज स्टेबिलाइजेशन फोटोग्राफी इसे अलग बनाता है।

वहीं गैलेक्सी S24 अपने टिकाऊपन, हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले, मल्टीटास्किंग परफॉर्मेंस और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग इसे अलग बनाता है। बेहतरीन दक्षता और HDR गुणवत्ता की तलाश करने वाले यूजर्स के लिए iPhone 16 बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। जबकि, गैलेक्सी S24 गेमिंग, मल्टीटास्किंग, जूम फोटोग्राफी के क्षेत्रों में रूचि रखने वाले के लिए सही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone 16 vs Samsung Galaxy S24: What are the Differences? Which Should You buy?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X