सस्ते iPhone की प्री-बुकिंग शुरू, पाएं 4 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट, जानें सेल डेट
iPhone 16e Offer: Apple ने बीते 19 फरवरी 2025 को iPhone 16 सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन iPhone 16e भारत में लॉन्च किया है। इस फोन में कई अपग्रेड्स के साथ A18 चिपसेट दिया गया है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है।
अब इस फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है और अगर आप इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आप इसे बुक कर सकते हैं। प्री-बुकिंग पर आपको खास ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट मिलेंगे, हालांकि iPhone 16e की बिक्री 28 फरवरी से शुरू होगी। आइए आगे इसकी कीमत व प्री-बुकिंग ऑफर्स जानते हैं।
iPhone 16e सेल डेट और ऑफर्स
iPhone 16e की प्री-बुकिंग 21 फरवरी से शुरू हो चुकी है। इसे आप Apple स्टोर ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन से बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही Flipkart, Amazon, Croma और Reliance Digital जैसे ऑथराइज्ड थर्ड-पार्टी रिटेलर्स और ऑनलाइन स्टोर्स से भी प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।

iPhone 16e प्री-बुक करने पर American Express, ICICI बैंक या Axis बैंक कार्ड से 4000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद इसकी कीमत मात्र 55,900 रुपयो हो जाएगी। इसके अलावा iPhone 16e खरीदने पर तीन महीने के लिए Apple Music, Apple TV+, Apple Arcade, Apple News+ और Apple Fitness+ का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।
iPhone 16e कीमत
iPhone 16e को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके बेस मॉडल में 128GB स्टोरेज है, जिसकी कीमत 59,900 रुपये है, 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 69,900 रुपये और 512GB टॉप मॉडल की कीमत 89,900 रुपये रखी गई है। फोन को आप ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
iPhone 16e स्पेसिफिकेशन
iPhone 16e में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले है, जिसमें नॉच और फेस आईडी सिस्टम के साथ सुरक्षित फेशियल रिकग्निशन दी गई है। इसमें 6 कोर A18 प्रोसेसर शामिल किया गया है। एपप्ल का यह बजट फोन IOS 18 पर काम करता है।
इसके अलावा iPhone 16e में USB-C पोर्ट भी है, जो नए कनेक्टिविटी स्टैंडर्ड को सपोर्ट करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 48MP का फ्यूजन रियर कैमरा है, जो 2x टेलीफोटो जूम और हाई रिजॉल्यूशन शॉट्स के साथ बेहतरीन फोटो कैप्चर करता है। इसमें पोट्रेट मोड, नाइट मोड और HDR जैसी सुविधाएं हैं। इसके साथ ही 12MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








