iPhone 16e पर ₹18410 की बंपर छूट! जानिए कितना मिल रहा डिस्काउंट; डिवाइस में क्या कुछ खास
अगर आप लंबे समय से iPhone खरीदने का प्लान बना रहे थे लेकिन बजट रुकावट बन रहा था, तो iPhone 16e का यह ताज़ा डिस्काउंट शायद आपके लिए 'Best Timing' साबित हो सकता है।
Reliance Digital पर इस फोन की कीमत में सिर्फ कटौती ही नहीं हुई है, बल्कि यह एक ऐसा संकेत भी दे रही है कि Apple भारत में अपने User Migration Funnel को पहले से कहीं ज्यादा आक्रामक बना चुका है।
भारत में पहली बार Apple अपने नए मॉडल को 18,000 रुपये से अधिक सस्ते में उपलब्ध करा रहा है और ये सिर्फ एक डील नहीं, बल्कि एक Message है कि Apple अब Android से iPhone की ओर तेज़ी से स्विच कराने पर फोकस कर रहा है।

iPhone 16e का प्राइस ड्रॉप
iPhone 16e की लॉन्च प्राइस इंडिया में ₹59,900 थी। लेकिन Reliance Digital ने कीमत को सीधे ₹48,990 तक गिरा दिया है। इसके अलावा HSBC कार्ड इस्तेमाल करने पर ₹7,500 का अतिरिक्त फायदा मिल रहा है, जिससे Effective Price सिर्फ ₹41,490 हो जाता है।
यह पहली बार है जब Apple के नए लाइनअप का एक मॉडल फ्लैगशिप चिप (A18) के साथ इतने कम दाम में मिल रहा है।
इस तरह कुल बचत 18,410 की होती है, जिसमें ₹10,910 फ्लैट ऑफ और ₹7,500 कार्ड ऑफ शामिल है। अगर आफ एक्सचेंज ऑफर इस्तेमाल करते हैं तो इस प्राइस को और कम कर सकते हैं
इस प्राइस के बाद iPhone 16e अब कई Mid-Range Android फोनों की प्राइस कैटेगरी में उतर आया है, जो India Market में Apple की नई Strategy का सबसे बड़ा संकेत है।
Apple का असली गेम
भारत में Apple Intelligence फीचर्स को लेकर काफी curiosity है, लेकिन आज भी बहुत से लोग हाई-एंड Pro मॉडल्स अफोर्ड नहीं कर पाते है। iPhone 16e वही A18 चिप इस्तेमाल करता है जो पिछले साल के फ्लैगशिप iPhones में था।
यानी Apple अब AI Features को "Premium-only" नहीं रखना चाहता, बल्कि Mass User Base में फैलाना शुरू कर चुका है।
iPhone 16e के स्पेसिफिकेशंस
iPhone 16e को लेकर एक आम Misconception है कि यह सिर्फ एक "Budget iPhone" है। लेकिन A18 चिप इसे आने वाले 4-5 सालों के लिए future-proof बनाती है।
- 6.1-इंच OLED डिस्प्ले, 60Hz
- 48MP मेन कैमरा (2x ऑप्टिकल ज़ूम)
- 12MP फ्रंट कैमरा
- A18 चिप + Apple Intelligence फीचर्स
- Image Cleanup
- Image Playground
- AI Writing Tools
- ChatGPT Integration
- USB-C पोर्ट, IP68 रेटिंग
- Black और White कलर ऑप्शन
यानी कम कीमत में भी Apple ने वो सब दिया है जो एक Long-term user experience को मजबूत करता है।
क्या अभी iPhone 16e खरीदना सही रहेगा?
अगर आप सोशल मीडिया क्रिएटर नहीं हैं, 120Hz या Ultra-wide कैमरा मिस नहीं करते, और आपको एक भरोसेमंद, durable और AI-enabled iPhone चाहिए तो यह डील "Best Value iPhone Deal of 2025" साबित हो सकती है।
किसके लिए बेस्ट?
- Android यूज़र्स जो पहली बार iPhone लेना चाहते हैं।
- iPhone XR, 11, 12 वाले यूजर्स
- स्टूडेंट्स
- Light content creators
- लंबे समय तक टिकाऊ iPhone चाहने वाले यूजर्स
₹41,490 की effective कीमत पर A18 चिप वाला iPhone मिलना बहुत बड़ी बात है। ह Deal ये साफ दिखाती है कि Apple अपने India-market strategy में बड़ा बदलाव ला रहा है।
इसका प्लान है कि ज्यादा लोगों को iPhone ecosystem में लाना, AI फीचर्स को mass-ready बनाना और Mid-range Android को सीधे काउंटर करना है। इसलिए iPhone 16e पर यह डील सिर्फ सस्ता iPhone नहीं, बल्कि Apple के भविष्य का पहला बड़ा संकेत भी है।


Click it and Unblock the Notifications

