Home
Mobile

iPhone 17 Air बना सबसे पतला iPhone, Apple ने हटाई SIM ट्रे; जानें क्या होगा असर

Apple ने आखिरकार अपनी फेमस iPhone 17 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस बार कंपनी ने सिर्फ डिजाइन या कैमरा अपग्रेड तक सीमित न रहकर मोबाइल कनेक्टिविटी की दुनिया में एक बड़ा बदलाव पेश किया है।

सबसे बड़ी चर्चा में रहा iPhone 17 Air, जो महज 5.64mm मोटा है और Apple का पहला ग्लोबल eSIM-only iPhone बन गया है। यानी इस फोन में अब किसी तरह का फिजिकल SIM स्लॉट नहीं मिलेगा।

iPhone 17 Air बना सबसे पतला iPhone, Apple ने हटाई SIM ट्रे

iPhone 17 सीरीज में क्या नया है?

इस सीरीज में कुल चार मॉडल लॉन्च हुए हैं , जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air (Ultra Thin मॉडल)

इनमें से iPhone 17 Air पूरी तरह eSIM-only है, जबकि बाकी तीन मॉडल्स दो वेरिएंट्स में आते हैं।

  • eSIM-only वर्जन (चुनिंदा देशों में)
  • Nano SIM + eSIM हाइब्रिड वर्जन (बाकी मार्केट्स में)

यह स्ट्रेटजी Apple को अलग-अलग देशों की टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर और यूजर डिमांड के हिसाब से फोन उपलब्ध कराने की फ्लेक्सिबिलिटी देती है।

किन देशों में मिलेगा eSIM-only iPhone 17?

Apple ने पहली बार 12 देशों में eSIM-only iPhone 17, 17 Pro और 17 Pro Max पेश किए हैं।

  • अमेरिका
  • कनाडा
  • सऊदी अरब
  • यूएई
  • जापान
  • मेक्सिको
  • कतर
  • कुवैत
  • गुआम
  • यूएस वर्जिन आइलैंड्स
  • बहरीन
  • ओमान

इन मार्केट्स में खरीदारों को फिजिकल SIM ट्रे बिल्कुल भी नहीं मिलेगी।

Apple का eSIM पर इतना जोर क्यों?

Apple के इस कदम के पीछे केवल "फ्यूचर-रेडी" सोच ही नहीं, बल्कि कई प्रैक्टिकल कारण भी हैं।

डिजाइन एडवांटेज - iPhone 17 Air जैसा स्लिम मॉडल संभव ही नहीं होता अगर फिजिकल SIM ट्रे मौजूद रहती। इस स्पेस को हटाकर Apple ने बैटरी और दूसरे कंपोनेंट्स के लिए जगह बनाई है।

कैरियर स्विचिंग आसान - eSIM से बिना कार्ड निकाले तुरंत नेटवर्क बदला जा सकता है।

सिक्योरिटी - eSIM क्लोन करना या चोरी करना मुश्किल है, जिससे फ्रॉड का खतरा घटता है।

इंटरनेशनल यूजर्स के लिए बेनिफिट - बार-बार SIM बदलने की दिक़्क़त खत्म, सिर्फ eSIM प्रोफाइल जोड़नी होगी।

लेकिन चैलेंज भी कम नहीं

हालांकि eSIM-only मॉडल्स उतने आसान नहीं होंगे उन लोगों के लिए जो अब तक फिज़िकल SIM कार्ड स्वैप करने के आदी हैं।

  • ट्रैवलर्स के लिए लोकल SIM खरीदना मुश्किल हो सकता है।
  • छोटे टेलीकॉम ऑपरेटर्स, जो अभी तक eSIM सपोर्ट नहीं देते, उनके ग्राहकों को दिक्कत आ सकती है।
  • पुराने यूजर्स के लिए यह बदलाव शुरू में झुंझलाहट भरा हो सकता है।

क्या भारत में आएगा eSIM-only iPhone?

फिलहाल भारत Apple की eSIM-only लिस्ट में शामिल नहीं है। यहाँ यूज़र्स को Nano SIM + eSIM हाइब्रिड वर्जन ही मिलेगा। इसका मतलब है कि भारतीय यूजर्स धीरे-धीरे eSIM ट्रांज़िशन की ओर बढ़ेंगे, लेकिन फिलहाल उन्हें फिजिकल SIM का विकल्प भी मिलेगा।

iPhone 17 सीरीज़ सिर्फ कैमरा और परफॉर्मेंस के लिए नहीं, बल्कि अपने eSIM-only अप्रोच की वजह से चर्चा में है। Apple ने साफ कर दिया है कि आने वाले सालों में SIM ट्रे अतीत की चीज बन जाएगी और मोबाइल कनेक्टिविटी पूरी तरह डिजिटल होगी। iPhone 17 Air इसका पहला और बड़ा संकेत है।

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone 17 Air Becomes Slimmest iPhone Ever; Apple Pushes eSIM-only Revolution
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X