iPhone 17 Air Roundup: यहां जानिए इस 'स्लिम' iPhone के बारे में सबकुछ
iPhone 17 Air को लेकर इन दिनों चर्चा जोरों पर है। उम्मीद की जा रही है कि, यह iPhone का एक नया रूप होगा, जो डिजाइन और डिस्प्ले टेक्नोलॉजी की सीमाओं को आगे बढ़ाएगा। मिली जानकारी के अनुसार इस आगामी मॉडल में मिलने वाले संभावित स्पेक्स और अपग्रेड को आइए आगे जानते हैं।
Apple अपने प्रोडक्ट लाइन में बदलाव करता है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि, iPhone 17 Air अगला बड़ा बदलाव हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह मॉडल किसी भी पिछले iPhone के मुकबले ज्यादा स्लिम होगा। संभवतः यह पिछले iPhone की स्लिम प्रोफाइल को भी पीछे छोड़ देगा।

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार Apple iPhone 17 Air के डिस्प्ले में TDDI तकनीक को एकीकृत (Integrated) करने की योजना तैयार कर रहा है। यह टेक्नोलॉजी टच सेंसर और डिस्प्ले ड्राइवर को एक ही लेयर में जोड़ती है, जिससे डिस्प्ले असेंबली की कुल मोटाई काफी कम हो जाती है। इतना ही नहीं TDDI से बेहतर फोटो गुणवत्ता, बेहतर टच रिस्पॉन्सिवनेस और कम बिजली की खपत भी हो सकती है।
नई लीक से यह भी पता चलता है कि, iPhone 17 Air वास्तव में थोड़ी छोटी 6.4 इंच की OLED स्क्रीन को स्पोर्ट कर सकता है। हालांकि, यह कदम फोन की स्लिम प्रोफाइल और एर्गोनॉमिक्स को और बढ़ाने के लिए किया गया विकल्प हो सकता है।
TDDI टेक्नोलॉजी से सिल्की स्मूथ 120Hz रिफ्रेश रेट और संभावित रूप से ब्राइट कलर और डार्क ब्लैक कलर के लिए प्रोमोशन टेक्नोलॉजी की उम्मीद कर सकते हैं। यहां तक की यह भी कहा जा रहा है कि, iPhone 17 सीरीज के डिस्प्ले में एक सुपर-हार्ड एंटी-रिफ्लेक्टिव लेयर होगी, जो Apple के सिरेमिक शील्ड की तुलना में अधिक स्क्रैच-रेसिस्टेंट है।
iPhone 17 Air को पावर देने के लिए इसमें Apple की अगली जेनरेशन A19 चिप संभवतः N3P या N3X का इस्तेमाल किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि, इसमें ज्यादा RAM मिल सकती है। अफवाहों की मानें तो 128GB से स्टोरेज ऑप्शन शुरू होंगे और 1TB तक की पेशकश करेंगे।
कैमरा सेटएप की बात करें तो iPhone 17 Air के कैमरा को लेकर अभी भी बहुत सी अटकलें हैं। कुछ अफवाहों में सिंगल-लेंस रियर कैमरे बताया गया हैं, जो जटिल मल्टी-लेंस सेटअप पर एक स्लीक एस्थेटिक को प्राथमिकता देता है।
हालांकि, कैमरा टेक्नोलॉजी पर Apple के जोर को देखते हुए यह असंभव लगता है। Air मॉडल समेत सभी iPhone 17 लाइनअप में 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
उम्मीद है कि, iPhone 17 Air लाइनअप में 'प्लस' मॉडल की जगह ले सकता है, लेकिन बजट के अनुकूल कीमत की उम्मीद न करें। विश्लेषकों का इसे लेकर अनुमान है कि, इसे प्रीमियम फोन के रूप में पेश किया जाएगा, जो संभावित रूप से कीमत में Pro Max से भी आगे निकल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








