iPhone 17 Air कितना पतला है जी, देखो पूछना तो पड़ेगा न...
स्मार्टफोन इंडस्ट्री में अब दौर है अल्ट्रा-थिन और हल्के फ्लैगशिप फोन्स का। इसी रेस में Apple ने अपना अब तक का सबसे पतला iPhone 17 Air लॉन्च कर दिया है। 5.6mm की मोटाई वाला यह फोन न सिर्फ Apple की डिजाइन फिलॉसफी को नया आयाम देता है बल्कि Samsung के अल्ट्रा-थिन फ्लैगशिप Galaxy S25 Edge को सीधी टक्कर भी देता है।
दोनों ही कंपनियां हल्के और स्लिम डिजाइन के साथ परफॉर्मेंस देने का दावा करती हैं, लेकिन सवाल यह है कि आखिर किसे खरीदना सही रहेगा? आइए देखते हैं, iPhone 17 Air vs Galaxy S25 Edge में कहां क्या फर्क है?

कौन है ज्यादा पतला?
iPhone 17 Air: 5.6mm मोटा
Galaxy S25 Edge: 5.8mm मोटा
सिर्फ मोटाई के मामले में देखें तो iPhone 17 Air, Galaxy S25 Edge से पतला है। हालांकि, Samsung ने इस 0.2mm ज्यादा मोटाई में 200MP मेन कैमरा + 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा फिट किए हैं, जबकि iPhone Air में सिर्फ 48MP कैमरा मिलता है।

डिजाइन और डिस्प्ले
- iPhone 17 Air में 6.5-इंच का ProMotion OLED डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक जाती है।
- Galaxy S25 Edge में 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2,600 निट्स है।
- आउटडोर विजिबिलिटी और कॉम्पैक्ट साइज में iPhone Air बेहतर है, जबकि Galaxy S25 Edge बड़ी स्क्रीन देता है।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
- iPhone 17 Air में A19 Pro चिप है, जो MacBook-लेवल कम्प्यूट पावर और iOS के लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आता है।
- Galaxy S25 Edge में Galaxy AI और Google Gemini AI इंटीग्रेशन है, जो फोन को ज्यादा फीचर-पैक्ड बनाता है।
- iPhone में स्मूथनेस और लंबा अपडेट सपोर्ट मिलेगा, जबकि Samsung में ज्यादा AI फीचर्स और फ्लेक्सिबिलिटी।
कैमरा सेटअप
iPhone 17 Air: 48MP मेन कैमरा + Fusion Camera टेक्नोलॉजी, लेकिन अल्ट्रावाइड लेंस नहीं है।
Galaxy S25 Edge: 200MP मेन कैमरा + 12MP अल्ट्रावाइड, 3x-5x डिजिटल जूम में अच्छे रिजल्ट।
कैमरा वर्सेटिलिटी में Samsung क्लियर विनर है।

बैटरी और कनेक्टिविटी
iPhone 17 Air में अनुमानित 3,149 बैटरी और सिर्फ eSIM सपोर्ट है। Galaxy S25 Edge में 3,900mAh बैटरी और फिजिकल SIM + eSIM दोनों का सपोर्ट मिलता है। बैटरी और SIM फ्लेक्सिबिलिटी में Samsung बढ़त ले जाता है।
कीमत और वैल्यू
- iPhone 17 Air: $999 (लगभग ₹82,000), बेस वेरिएंट 256GB स्टोरेज के साथ।
- Galaxy S25 Edge: $1,099 (लगभग ₹90,000), बेस वेरिएंट 256GB स्टोरेज के साथ।
- कीमत में iPhone Air $100 सस्ता है और ज्यादा वैल्यू ऑफर करता है, खासकर iOS यूजर्स के लिए।
किसे खरीदें?
- iPhone 17 Air: उन लोगों के लिए सही जो अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन, ब्राइट डिस्प्ले और iOS इकोसिस्टम चाहते हैं।
- Galaxy S25 Edge: उनके लिए बेहतर जो कैमरा फ्लेक्सिबिलिटी, ज्यादा फीचर्स और बड़ी बैटरी को प्राथमिकता देते हैं।
कुल मिलाकर, iPhone 17 Air दुनिया का सबसे पतला फ्लैगशिप फोन है, लेकिन Galaxy S25 Edge ज्यादा फीचर-रिच और वर्सेटाइल पैकेज पेश करता है। आखिर में चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि आपके लिए क्या ज्यादा मायने रखता है- पतलापन या फीचर्स।


Click it and Unblock the Notifications







