Home
Mobile

iPhone 17 का बेस मॉडल होगा भारत में तैयार!, चीन से निर्भरता कम करेगा Apple - रिपोर्ट

एक रिपोर्ट के मुताबिक, Apple कंपनी iPhone 17 के बेस मॉडल के शुरुआती निर्माण के लिए भारत की एक iPhone फैक्ट्री के साथ काम कर रही है, जिसे इस साल भारत में लॉन्च किए गए iPhone 16 का सक्सेसर बताया जा रहा है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि क्यूपर्टिनो कंपनी चीन के बाहर किसी प्रोडक्ट को बनाने की योजना बना रही है।

पिछले कुछ सालों में Apple भारत और वियतनाम जैसे क्षेत्रों में हाल ही के स्मार्टफोन मॉडल का उत्पादन करके अपनी सप्लाई चेन में विविधता लाने पर काम कर रही है, लेकिन यह अपने अधिकांश निर्माण के लिए चीन पर निर्भर है।

भारत में होगा iPhone 17 के बेस मॉडल का शुरुआती निर्माण - रिपोर्ट

सामने आई रिपोर्ट से ऐसी जानकारी मिली है कि कंपनी भारतीय फैक्टरी, जिसके बारे में अभी और कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है, iPhone 17 प्रोटोटाइप को बड़े पैमाने पर उत्पादित मॉडल में बदलने के लिए काम करेगी।

भारत के लिए क्यों है ये खास

यह पहली बार होगा जब किसी भारतीय iPhone मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को इस तरह के काम की खोज में लगाया गया है, जो कि भारत के स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम द्वारा हासिल की गई तेजी से सफलता की ओर इशारा करता है।

अगले साल यानी की 2025 में रिलीज होने वाली iPhone 17 फोन में डिस्प्ले और प्रोसेसिंग पावर में महत्वूपूर्ण बदलाव होने की उम्मीद की जा रही है। भारत के हिसाब से यह इसलिए भी काफी खास है क्योंकि यह पहली बार होगा जब Apple चीन के बाहर एक नया iPhone विकसित करेगा। यह विकास TF सिक्योरिटीज इंटरनेशनल एनालिस्ट मिंग-ची कुओ की नवंबर 2023 में की गई भविष्यवाणी के अनुरूप है।

उस समय कुओ ने दावा किया था कि Apple iPhone 17 का प्रारंभिक विकास चीन की बजाय भारत में शुरू करेगा, जिसके 2025 की दूसरी छमाही में आने की उम्मीद है। जबकि एपल भारत और अन्य देशों में हाल के iPhone मॉडल का उत्पादन कर रहा है। भारत में iPhone 17 का प्रारंभिक उत्पादन शुरू करने का निर्णय प्रक्रिया में जटिलता को कम करने के लिए आवश्यक है।

चीन के बाहर सप्लाई चेन में विविधता लाने के लिए कंपनी का निर्णय Covid-19 महामारी से पहले शुरू हुआ था और कंपनी ने 2017 में iPhone SE से शुरू करके भारत में अपने हैंडसेट को असेंबल करना शुरू किया।

2022 में चीन में फॉक्सकॉन प्लांट में महामारी से संबंधित शटडाउन के बाद चीन में iPhone 14 सीरीज का उत्पादन कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ था। फिर कंपनी ने कथित तौर पर इस साल देश में अपने प्रो मॉडल का उत्पादन शुरू किया, जिसकी शुरुआत iPhone 16 Pro से की गई।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
According to a report, Apple is working on making the base model of the iPhone 17 in India, which is said to be the successor to the iPhone 16 launched in India this year.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X