iPhone 17 vs iPhone 16: 5 बड़े अपग्रेड पर काम करेगा Apple; अब स्टैंडर्ड मॉडल में भी मिलेंगे 'Pro' वाले फीचर्स
iPhone 17 vs iPhone 16: Apple हर साल अपने iPhone लॉन्च इवेंट में कुछ न कुछ नया पेश करता है, लेकिन 2025 में आने वाला iPhone 17 कुछ ऐसा लेकर आ रहा है जो अब तक सिर्फ Pro मॉडल्स में मिलता था। बात हो रही है ProMotion डिस्प्ले और हाई-एंड कैमरा अपग्रेड्स की, जो पहली बार स्टैंडर्ड iPhone 17 में मिलने की उम्मीद है।
बता दें कि यह बदलाव न केवल iPhone यूजर्स बल्कि पूरे मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट के लिए एक बड़ा शिफ्ट हो सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

पहली बार स्टैंडर्ड iPhone में ProMotion डिस्प्ले
अब तक Apple का 120Hz ProMotion डिस्प्ले सिर्फ Pro और Pro Max मॉडल्स में आता था, लेकिन इस साल iPhone 17 (standard) में ही 6.3-इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। इससे स्क्रॉलिंग स्मूद होगी, गेमिंग बेहतर अनुभव देगा और यूजर इंटरफेस कहीं ज्यादा फ्लुइड लगेगा।
यह खासतौर पर उन यूजर्स के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है, जो महंगे Pro मॉडल नहीं खरीदना चाहते लेकिन अनुभव में कोई समझौता भी नहीं करना चाहते।
'Pro' जैसी फोटोग्राफी अब नॉर्मल मॉडल में
iPhone 17 में फ्रंट कैमरा को 24MP कर दिया गया है, जो कि पिछले मॉडल से दोगुना है। साथ ही 6-एलिमेंट लेंस से सेल्फी क्वालिटी में बड़ा बदलाव आएगा। पीछे वही 48MP मेन और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा सेटअप रहेगा, लेकिन Apple का computational photography सिस्टम अब और बेहतर किया गया है।
इससे बिना Pro मॉडल का प्राइस चुकाए ये कंटेंट क्रिएटर्स, इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर्स और मोबाइल फोटोग्राफी लवर्स के लिए यह एक सॉलिड ऑप्शन बन जाएगा।
परफॉर्मेंस में कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं
iPhone 17 में Apple का नया A19 चिपसेट होगा जो 3nm तकनीक पर बना है। साथ ही, रैम को भी बढ़ाकर 12GB किया जा सकता है। इसका मतलब मल्टीटास्किंग और AI बेस्ड प्रोसेसिंग में बड़ा बूस्ट मिल सकता है।
iOS 19 और इसके स्मार्ट फीचर्स जैसे ऑन-डिवाइस ट्रांसक्रिप्शन, जेनरेटिव AI फ़ंक्शन आदि अब स्टैंडर्ड मॉडल में भी स्मूद चल सकेंगे।
कलर और डिज़ाइन ट्वीक
Apple ने इस बार कलर लाइनअप में बदलाव किया है। iPhone 17 में Black, White, Purple और Pink जैसे वाइब्रेंट ऑप्शन मिल सकते हैं, जबकि Ultramarine और Teal को हटाया जा सकता है। ये बदलाव ब्रांड की नई यंग जेनरेशन को अपील करने की कोशिश के तौर पर देखा जा सकता है।
कीमत और भारत में इम्पैक्ट
iPhone 17 की शुरुआती कीमत भारत में ₹89,900 हो सकती है, जो iPhone 16 से ₹10,000 ज्यादा है। लेकिन जब आप इसमें ProMotion डिस्प्ले, बड़ा फ्रंट कैमरा, और 12GB रैम जैसे अपग्रेड्स देखते हैं, तो ये दाम काफी लॉजिकल लगता है।
क्या Apple मिड-प्रीमियम सेगमेंट में मारेगा बाजी?
iPhone 17 एक ऐसे बदलाव की शुरुआत कर सकता है, जहां Pro मॉडल के फीचर्स अब स्टैंडर्ड मॉडल्स में भी आने लगें। इससे Android ब्रांड्स पर भी दबाव बढ़ेगा कि वे अपने बेस वेरिएंट्स में प्रीमियम अनुभव दें। आने वाले महीनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय यूज़र इस नई रणनीति पर कैसे प्रतिक्रिया देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








