iPhone 17 हुआ ₹5,000 सस्ता! Zepto पर मिल रहा अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट
क्यूपर्टिनो स्थित टेक कंपनी Apple ने पिछले महीने अपने 'Awe Dropping' इवेंट में iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च की थी। इस सीरीज में चार मॉडल शामिल हैं - iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और एक नया iPhone Air। लॉन्च के बाद से ही ये सीरीज सुर्खियों में रही, चाहे बात हो इसके रिफ्रेश्ड डिजाइन की, नए A19 चिप की या बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस की।
लॉन्च के समय iPhone 17 की शुरुआती कीमत ₹82,900 रखी गई थी। लेकिन अब, सबको हैरान करते हुए, इस फोन पर किसी ई-कॉमर्स साइट पर नहीं, बल्कि Zepto पर पहली बड़ी कीमत में कटौती देखने को मिली है।

Zepto पर iPhone 17 पर जबरदस्त ऑफर
Apple आमतौर पर अपने नए iPhones पर शुरुआती महीनों में डिस्काउंट नहीं देता। लेकिन इस बार मामला अलग है।
Zepto पर iPhone 17 (128GB) की कीमत अब ₹78,079 लिस्ट की गई है, यानी सीधे ₹4,821 की कटौती। इतना ही नहीं, अगर आप RBL Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको ₹250 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा।
यानि कुल मिलाकर आप ₹5,071 तक की बचत कर सकते हैं। यह iPhone 17 पर लॉन्च के बाद की पहली बड़ी प्राइस कट है, जिससे यह फोन अब पहले से ज्यादा affordable हो गया है।
iPhone 17 के स्पेसिफिकेशंस
iPhone 17 में 6.3-इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।
डिस्प्ले Dolby Vision और 3000 nits तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है, जिससे आउटडोर विज़िबिलिटी काफी बेहतर हो जाती है।
इस फोन को Apple A19 चिपसेट (3nm प्रोसेस पर बना) से लैस किया गया है, जो पहले से ज्यादा पावर-एफिशिएंट और तेज है। इसमें 8GB RAM और 512GB तक NVMe स्टोरेज के ऑप्शन मिलते हैं।
कैमरा सेगमेंट में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिलता है। रियर साइड पर डुअल 48MP कैमरे (वाइड + अल्ट्रा-वाइड) दिए गए हैं, जबकि फ्रंट में 18MP मल्टी-आस्पेक्ट सेंसर मिलता है जो Dolby Vision HDR वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
फोन में iOS 26, IP68 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस, Face ID, UWB Gen2, और सैटेलाइट कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर मौजूद हैं।
पावर के लिए इसमें 3692mAh की बैटरी दी गई है, जो MagSafe वायरलेस और वायर्ड चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करती है।
क्यों खास है यह डील?
Apple फोन्स पर इस तरह की शुरुआती छूट मिलना दुर्लभ है। Zepto जैसी क्विक-कॉमर्स ऐप्स अब स्मार्टफोन सेल्स में भी उतर रही हैं, जिससे ऑनलाइन प्राइस वॉर और दिलचस्प हो गया है।
इस ऑफर के साथ iPhone 17 अब ₹77,829 की इफेक्टिव कीमत पर उपलब्ध है - यानी फ्लैगशिप iPhone को खरीदने का यह सही समय हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








