Home
Mobile

खरीदना चाहते हैं नया Apple iPhone 17; जानें किस देश में मिलेगा सबसे सस्ता और कहां पड़ेगा सबसे महंगा

iPhone 17 Price: Apple आज अपने फेमस इवेंट 'Awe Dropping Event" का आयोजन कर रहा है,जिसमें iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया जा रहा है। इस सीरीज में कई खासियत है, जिसमें डिज़ाइन में हल्के बदलाव, कैमरा अपग्रेड्स और नया A19 चिपसेट को शामिल किया जाएगा । लेकिन असली सवाल यह है कि नया iPhone 17 खरीदना आपकी जेब पर कितना असर डालेगा और दुनिया के किस कोने में यह फोन सबसे सस्ता या सबसे महंगा मिलेगा?

Apple एक ही स्टेज से अपने प्रोडक्ट्स लॉन्च करता है, मगर जब बात कीमतों की आती है तो हर देश की तस्वीर अलग होती है। इसकी वजह टैक्स, इम्पोर्ट ड्यूटी और करेंसी फ्लक्चुएशन है । यही कारण है कि अमेरिका में iPhone खरीदना सस्ता लगता है, जबकि भारत, ब्राज़ील या तुर्की जैसे देशों में इसकी कीमत सुनकर कई लोग दोबारा सोचने लगते हैं।

किस देश में मिलेगा सबसे सस्ता और कहां सबसे महंगा पड़ेगा iPhone 17

क्यों बदलती हैं iPhone की कीमतें?

Apple आमतौर पर US मार्केट को बेस मानकर प्राइस तय करता है। अमेरिका में घोषित कीमत को बाकी देशों में टैक्स और करेंसी रेट्स जोड़कर बदला जाता है।

इम्पोर्ट ड्यूटी: भारत और ब्राज़ील जैसे देशों में इलेक्ट्रॉनिक्स पर भारी इम्पोर्ट टैक्स लगाया जाता है। यही वजह है कि यहां कीमतें आसमान छूती हैं।

सेल्स टैक्स वर्सेज VAT/GST: अमेरिका में जो कीमत दिखाई जाती है, उसमें सेल्स टैक्स शामिल नहीं होता। दूसरी ओर, यूरोप और एशिया के कई देशों में VAT या GST पहले से जुड़ा होता है।

करेंसी स्विंग्स: किसी देश की करेंसी अगर डॉलर के मुकाबले कमजोर हो जाए तो iPhone की कीमत अचानक महंगी हो जाती है।

किन देशों में मिलेगा सबसे सस्ता iPhone 17?

अमेरिका (US)

iPhone 17 की सबसे बेसिक कीमत अमेरिका में ही देखने को मिलेगी। खासकर ओरेगन और डेलावेयर जैसे राज्यों में जहां सेल्स टैक्स नहीं है। यहां फोन खरीदना बाकी दुनिया की तुलना में कहीं सस्ता साबित होता है।

हांगकांग (Hong Kong)

हांगकांग लंबे समय से iPhone खरीदने वालों के लिए एक हॉटस्पॉट रहा है। यहां कोई VAT नहीं लगता, इसलिए प्राइस US के बेहद करीब होता है। यही वजह है कि कई लोग हांगकांग जाकर iPhone खरीदते हैं।

संयुक्त अरब अमीरात (Dubai/UAE)

दुबई में सिर्फ 5% VAT लगता है, जबकि इम्पोर्ट ड्यूटी बेहद कम है। यही कारण है कि यहां iPhone की कीमत दुनिया में सबसे कम में गिनी जाती है।

जापान (Japan)

Apple जापान में हमेशा कॉम्पिटिटिव प्राइसिंग रखता है। साथ ही, टूरिस्ट्स VAT रिफंड भी ले सकते हैं, जिससे iPhone और सस्ता पड़ जाता है। हालांकि, इस बार येन की कमजोरी थोड़ी कीमत बढ़ा सकती है।

दक्षिण कोरिया (South Korea)

तकनीकी रूप से एडवांस्ड इस देश में iPhone की कीमतें यूरोप या भारत की तुलना में बेहतर होती हैं। यहां टूरिस्ट स्कीम्स से भी कुछ बचत हो सकती है।

कनाडा (Canada)

कनाडा में कीमतें अक्सर अमेरिका के करीब होती हैं। यहां भी टूरिस्ट रिबेट का फायदा उठाकर iPhone 17 अपेक्षाकृत सस्ते में खरीदा जा सकता है।

किन देशों में जेब पर पड़ेगा सबसे ज्यादा बोझ?

भारत (India)

भले ही Apple अब भारत में iPhone असेंबल करता है, लेकिन इम्पोर्टेड पार्ट्स पर लगने वाले टैक्स की वजह से कीमतें ऊंची रहती हैं। iPhone 17 Pro और Pro Max मॉडल्स यहां हमेशा प्रीमियम रेंज में मिलते हैं।

ब्राजील (Brazil)

ब्राजील में इलेक्ट्रॉनिक्स टैक्स इतने ज्यादा हैं कि iPhone की कीमतें अमेरिका से 40-60% तक महंगी हो सकती हैं। यही वजह है कि यहां iPhone खरीदना एक लग्जरी माना जाता है।

तुर्की (Turkey)

अगर दुनिया में कहीं iPhone सबसे महंगा बिकता है तो वह है तुर्की। यहां मल्टी-लेयर टैक्स और करेंसी की अस्थिरता कीमत को कई गुना बढ़ा देती है।

क्या है भारतीय यूजर्स के लिए स्थिति?

भारत में iPhone यूज़र्स की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन कीमतें अभी भी सबसे बड़ी चुनौती हैं। Apple भले ही कुछ मॉडल्स भारत में मैन्युफैक्चर कर रहा है, लेकिन हाई-एंड वेरिएंट्स जैसे iPhone 17 Pro Max की कीमतें आसानी से 1.5 लाख रुपये तक जा सकती हैं।

हालांकि, फेस्टिव सीजन ऑफर्स, बैंक डिस्काउंट और ट्रेड-इन स्कीम्स से थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है। कई यूजर्स इन स्कीम्स का इंतजार करते हैं ताकि नया iPhone हाथ से न छूटे।

Apple का iPhone 17 भले ही हर जगह एक जैसा दिखे और परफॉर्म करे, लेकिन उसकी कीमतें देशों के हिसाब से काफी बदल जाती हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि नया iPhone खरीदना है, तो ध्यान रखें कि अमेरिका, हांगकांग या दुबई जैसे देशों में यह सबसे सस्ता पड़ेगा, जबकि भारत, ब्राज़ील और तुर्की में इसकी कीमतें आपकी जेब पर ज्यादा असर डालेंगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone 17 Global Price Comparison: Cheapest and Most Expensive Countries to Buy Apple's New iPhone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X