Apple iPhone 17 Launched: दमदार कैमरा, A19 चिप और कीमत 82,900 रुपये से शुरू
Apple iPhone 17 Launched: Apple ने आखिरकार अपने नए iPhone 17 को पेश कर दिया है। इस बार कंपनी ने न सिर्फ डिजाइन और डिस्प्ले में बड़ा बदलाव किया है बल्कि कैमरा और बैटरी पर भी खास ध्यान दिया है। iPhone 17 अब और भी ज्यादा पावरफुल A19 चिप, नया 48MP Fusion कैमरा सिस्टम और शानदार 6.3-इंच Super Retina XDR ProMotion डिस्प्ले के साथ आया है।
भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹82,900 रखी गई है। यहां हम इस डिवाइस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी सारी डिटेल जानेंगे। आइए इसके बारे में जानते हैं।

दमदार कैमरा सिस्टम
iPhone 17 का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका नया कैमरा सेटअप है। इसमें पहली बार 48MP Fusion Main कैमरा के साथ 2x टेलीफोटो ऑप्शन दिया गया है। इसके अलावा 48MP Ultra Wide कैमरा भी मौजूद है जो ज्यादा डिटेल और बेहतर मैक्रो शॉट्स कैप्चर करता है।
सेल्फी के शौकीनों के लिए इसमें Center Stage Front Camera दी गई है। यह 18MP रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है और खास AI सपोर्टेड फीचर्स के जरिए ग्रुप फोटो में अपने-आप फ्रेम को बड़ा कर देता है। इतना ही नहीं, अब बिना फोन को घुमाए आप पोर्ट्रेट और लैंडस्केप दोनों मोड में सेल्फी ले सकते हैं।
डिस्प्ले और डिजाइन
iPhone 17 में 6.3-इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले है जिसमें ProMotion तकनीक दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक जाता है जिससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो प्लेबैक और भी स्मूद हो जाता है।
Apple ने इसमें नया Ceramic Shield 2 लगाया है जो पिछली जेनरेशन की तुलना में 3x ज्यादा स्क्रैच-रेसिस्टेंट है। इसके अलावा 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस इसे आउटडोर इस्तेमाल के लिए सबसे बेहतर बनाती है।
परफॉर्मेंस और बैटरी
iPhone 17 को पावर देता है नया A19 चिप जो 3-नैनोमीटर टेक्नोलॉजी पर बना है। इसमें 6-कोर CPU और 5-कोर GPU मिलता है जो iPhone 13 के मुकाबले 2x तेज ग्राफिक्स परफॉर्मेंस देता है। यही वजह है कि यह गेमिंग और AI-बेस्ड ऐप्स के लिए शानदार डिवाइस साबित होगा।
बैटरी को लेकर Apple का दावा है कि iPhone 17 अब 30 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देता है। साथ ही यह 40W Dynamic Power Adapter के साथ सिर्फ 20 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है।
कनेक्टिविटी और eSIM सपोर्ट
इस बार Apple ने नया N1 वायरलेस चिप दिया है जो Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और Thread सपोर्ट करता है। खास बात यह है कि चुनिंदा देशों (जैसे US, जापान, UAE) में यह eSIM-only मॉडल में भी उपलब्ध होगा। eSIM की मदद से इंटरनेशनल ट्रैवल के दौरान भी कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी।
स्टोरेज और कलर ऑप्शन
Apple ने इस बार बेस स्टोरेज को बढ़ाकर 256GB से शुरू किया है। इसके अलावा 512GB वेरिएंट भी उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो iPhone 17 ब्लैक, लैवेंडर, मिस्ट ब्लू, सेज और व्हाइट में लॉन्च हुआ है।

कितनी है कीमत
भारत में iPhone 17 की कीमत ₹82,900 से शुरू होती है। यह 12 सितंबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा और 19 सितंबर से सेल में आएगा।
Apple का iPhone 17 सिर्फ एक अपग्रेड नहीं बल्कि एक कंप्लीट पैकेज है जिसमें कैमरा, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और बैटरी सभी में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत ₹82,900 है, जो प्रीमियम यूजर्स के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाती है।


Click it and Unblock the Notifications








