Home
Mobile

iPhone 17 Pro और 17 Pro Max में कैमरा डिजाइन में होंगे बड़े बदलाव, नई फीचर्स की होगी बौछार

आगामी iPhone 17 सीरीज को लेकर अफवाहें तोज हो गई हैं। अब नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में अपग्रेडेड कैमरा फीचर्स हो सकते हैं। इन नए मॉडल्स में Apple एक शानदार और नया रियर कैमरा डिजाइन पेश कर सकता है, जिसमें एक आकर्षक होरिजोंटल कैमरा सेटअप होगा। यह नया बदलाव यूजर्स के लिए एक नई कैमरा अनुभव ला सकता है।

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro max में मिलेंगे शानदार कैमरा अपग्रेड्स

Weibo पर लीक हुई जानकारी के अनुसार इन नए मॉडल्स में 48MP टेलीफोटो लेंस के साथ 5x ऑप्टिकल जूम होगा, जो iPhone 16 Pro के 12MP कैमरे से कही बेहतर होगा। इसके अलावा इन स्मार्टफोन्स में 24MP का नया फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी मिलेगा, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग को और भी शानदार बना देगा।

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro max में मिलेंगे शानदार कैमरा अपग्रेड्स

अफवाहों की मानें तो ये स्मार्टफोन्स Apple के आगामी A19 Pro चिप द्वारा संचालित होंगे, जो TSMC की अत्याधुनिक 3nm 'N3P' प्रक्रिया पर आधारित होंगे। इस चिप के साथ iPhone 17 Pro मॉडल्स बेहतर प्रदर्शन और अधिक ऊर्जा दक्षता का वादा करते हैं, ये अपग्रेड्स iPhone को और भी पावरफुल और स्मार्च बना देंगे।

iPhone 17 Pro और 17 Pro Max में RAM का भी शानदार अपग्रेड हो सकता है। नए मॉडल्स में 8GB के बेस वर्जन की तुलना में 12GB तक रैम मिलने की संभावना है, जो iPhone के प्रदर्शन को और भी तेज और स्मूथ बनाएगी। इसे खास तौर पर Apple के इंटेलिजेंस फीचर्स और हाई-परफॉर्मेंस टास्क्स के लिए डिजाइन की गई है, जिससे स्मार्टफोन की कार्यक्षमता और भी बेहतर होगी।

उम्मीद की जा रही है कि, आईफोन 17 सीरीज को सितंबर 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है। इसमें iPhone 17 और iPhone 17 Air जैसे नए मॉडल्स शामिल होंगे, जिसमें iPhone 17 Air अपनी स्लिम डिजाइन के साथ केवल 5.5 मिमी मोटा होगा, जो एप्पल के स्मार्टफोन डिजाइन का एक नया मानक स्थापित करेगा। ये नए मॉडल्स स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी को अगले स्तर पर ले जाएंगे।

iPhone 17 सीरीज में संभावित अपग्रेड्स Apple की टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट के प्रति उसकी प्रतिबद्धता (commitment)
को दर्शाता है। बेहतर कैमरा स्पेसिफिकेशन और बढ़ी हुई प्रोसेसिंग पावर से यूजर्स का एक्सपीरिंयस कहीं अधिक बेहतर हो सकता है। हालांकि ये सभी जानकारी केवल लीक्स के आधार पर हैं, इसलिए सटीक जानकारी के लिए आपको ऑफिशियली लॉन्च तक इंतजार करना होगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone 17 Pro and 17 Pro Max to feature powerful 48mp telephoto and 24mp selfie cameras
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X