Home
Mobile

iPhone 17 Pro और 17 Pro Max में 48MP टेलाफोटो और 24MP सेल्फी कैमरा अपग्रेड की उम्मीद

अपकमिंग iPhone 17 सीरीज के बारे में अफवाहें और लीक हाल ही में चर्चा का विषय बने हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में कैमरा फीचर्स में अहम अपग्रेड हो सकते हैं। इन मॉडल्स के लिए नया डिजाइन किए गए रियर कैमरा सेटअप की भी संभावना जताई जा रही है, जिसमें एक क्षैतिज कैमरा व्यवस्था देखने को मिल सकती है।

iPhone 17 Pro मॉडल के कैमरा फीचर लीक

Weibo पर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 48MP टेलीफोटो लेंस होगा, जो iPhone 16 Pro के 12MP कैमरे से बेहतर होगा। इसके अवाला नए मॉडल में 24MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी होगा, जो पिछले 12MP सेल्फी कैमरे से एडवांस होगा।

iPhone 17 Pro, 17 Pro Max के टेलाफोटो और सेल्फी कैमरा अपग्रेड की उम्मी

लीक्स के अनुसार iPhone 17 Pro और 17Pro max में Apple की आगामी A19 Pro चिप हो सकती है, जो TSMC की एडवांस तीसरी पीढ़ी की 3nm प्रक्रिया (N3P) पर बनाई जाएगी। यह चिप उच्च ट्रांजिस्टर डेंसिटी का वादा करती है, जिससे बेहतर प्रदर्शन और अधिक उर्जा दक्षता मिल सकती है।

इन डिवाइस में रैम में भी वृद्धि हो सकती है, जो बेस मॉडल के 8GB की तुलना में 12GB तक की पेशकश करती है। इस वृद्धि का उद्देश्य Apple इंटेलिजेंस फैसलिटी और अन्य कार्यों के लिए प्रदर्शन में सुधार करना है।

iPhone 17 सीरीज लॉन्च डिटेल

आईफोन 17 सीरीज का अनुमानित लॉन्च सितंबर 2025 में होने की संभावना है, जिसमें मानक iPhone 17 और iPhone 17 Air जैसे नए मॉडल शामिल होंगे। iPhone 17 Air केवल 5.5 मिमी मोटा होगा, जो Apple के स्मार्टफोन डिजाइन के लिए एक नया बेंचमार्क स्थापित कर सकता है।

ये संभावित अपग्रेड Apple की टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं, जिसमें बेहतर कैमरा विनिर्देश और बढ़ी हुई प्रोसेसिग पावर उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बना सकते हैं। हालांकि यह सब अटकलें हैं, इसलिए हम अपने पाठकों को इसे पूरी तरह सच न मानने की सलाग देते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone 17 Pro and 17 Pro Max to Spot 48MP Telephoto Lens and 24MP Selfie Camera Upgrade
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X