Home
Mobile

iPhone 17 Pro सीरीज में Night Portrait फीचर गायब; क्या नया मॉडल कैमरा के मामले में है पीछे?

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max यूज़र्स के लिए एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। नए फ्लैगशिप मॉडल्स में लो-लाइट फोटोग्राफी के दौरान पहले जितने विकल्प नहीं मिल रहे, खासकर पोर्ट्रेट तस्वीरों के मामले में ऐसे हैं। Apple की सपोर्ट वेबसाइट के मुताबिक, iPhone 17 Pro सीरीज में Night Mode के साथ Portrait फोटो क्लिक करने का विकल्प मौजूद ही नहीं है, जबकि यही फीचर पुराने Pro मॉडल्स में उपलब्ध था।

यानी अगर आप नए iPhone 17 Pro से कम रोशनी में किसी व्यक्ति की फोटो लेना चाहते हैं, जिसमें बैकग्राउंड ब्लर और चेहरा ब्राइट दिखे, तो ये सुविधा अब नहीं मिलेगी। Apple की सपोर्ट लिस्ट में iPhone 12 Pro से लेकर iPhone 16 Pro तक Night Portrait मोड सपोर्ट दिखाया गया है, लेकिन iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max का नाम पूरी तरह गायब है।

iPhone 17 Pro सीरीज में Night Portrait फीचर गायब

यूजर्स को कैसे पता चला?

iPhone 17 Pro लॉन्च के बाद कई यूज़र्स ने Reddit और दूसरे फोरम्स पर शिकायत की थी कि उनके कैमरा ऐप में Portrait Night mode दिखाई नहीं दे रहा। पहले सबको लगा यह सॉफ्टवेयर बग है और आने वाले अपडेट में समस्या ठीक हो जाएगी। कई टेक रिव्यूअर्स ने भी इसे सॉफ्टवेयर गड़बड़ी बताया था।

लेकिन Apple की डाक्यूमेंटेशन सामने आने के बाद अब साफ हो गया है कि यह कोई बग नहीं, बल्कि फीचर को ही हटा दिया गया है। Apple ने अभी तक यह नहीं बताया कि इस फीचर को हटाने की वजह क्या है। न ही कंपनी ने यह स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी अपडेट के जरिए इसे वापस लाया जा सकता है या नहीं।

क्या मिलेगा नया?

iPhone 17 Pro और 17 Pro Max में Night mode अब भी मौजूद है, लेकिन सिर्फ नॉर्मल फोटोज़, सेल्फी और टाइम-लैप्स के लिए। कम रोशनी में लैंडस्केप या ग्रुप फोटो खींचने में नए iPhones अब भी शानदार परफॉर्मेंस देते हैं। लेकिन पोर्ट्रेट फोटो, जो सोशल मीडिया, ट्रैवल और इवेंट फोटोग्राफी में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होती है, उसके लिए यही कमी खटक सकती है।

पुराने iPhones में यूज़र्स कम रोशनी वाली जगहों पर भी ब्राइट फेस, नेचुरल ब्लर और बैकग्राउंड में अच्छी डिटेल्स पा लेते थे। अब iPhone 17 Pro सीरीज़ के यूजर्स को वही क्वालिटी पाने के लिए या तो एक्स्ट्रा लाइट चाहिए होगी, या फिर किसी थर्ड-पार्टी ऐप का सहारा लेना पड़ेगा।

लो-लाइट पोर्ट्रेट Lovers के लिए निराशा

Apple हर साल कैमरा पर खास जोर देता है। बेहतर सेंसर, नया प्रोसेसिंग इंजन और AI आधारित इमेज एन्हांसमेंट इसकी पहचान हैं। ऐसे में नए iPhone से फीचर हटना यूजर्स के लिए एक स्टेप बैक महसूस हो रहा है।

जिन लोगों का काम फोटोशूट, पार्टी शॉट्स या ट्रैवल फोटोग्राफी है, उनके लिए यह मिसिंग फीचर खास मायने रखता है। कई लोग इसे iPhone 17 Pro सीरीज़ के लिए पहली बड़ी कमी बता रहे हैं।

क्या Apple वापस लाएगा फीचर?

अभी Apple की तरफ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है कि Portrait Night mode को भविष्य में किसी iOS अपडेट के साथ वापस लाया जाएगा या नहीं। लेकिन यूज़र्स की बढ़ती शिकायतों और ट्रेंडिंग चर्चाओं को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी इस मामले पर जल्द रिएक्ट करेगी।

फिलहाल इतना साफ है कि iPhone 17 Pro सीरीज़लो-लाइट पोर्ट्रेट में अपने पुराने Pro भाईयों से पीछे है, और यह उन यूज़र्स के लिए एक अनचाहा बदलाव है जो iPhone कैमरा को उसकी नाइट फोटोग्राफी के लिए पसंद करते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone 17 Pro Loses Night Portrait Mode: A Downgrade for Low-Light Photography
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X