Home
Mobile

iPhone 17 Pro Max vs 16 Pro Max vs 15 Pro Max: कितना बदला है Apple का नया फ्लैगशिप?

Apple iPhone 17 Pro Max vs 16 Pro Max vs 15 Pro Max : Apple हर साल अपने iPhone प्रो मॉडल्स को बेहतर बनाने की कोशिश करता है, लेकिन iPhone 17 Pro Max के साथ कंपनी कुछ बड़े बदलाव करने की तैयारी में है। यह स्मार्टफोन सितंबर 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है और यह अपने पिछले दो वर्जन iPhone 16 Pro Max (2024) और iPhone 15 Pro Max (2023) से कई मायनों में अलग और बेहतर हो सकता है। आइए जानते हैं तीनों मॉडल्स में क्या फर्क है और iPhone 17 Pro Max क्यों खास है।

iPhone 17 Pro Max, 16 Pro Max या 15 Pro Max; क्या बेहतर होगा नया मॉडल

डिजाइन: टाइटेनियम से एल्यूमीनियम की ओर

iPhone 15 Pro Max और iPhone 16 Pro Max में प्रीमियम टाइटेनियम फ्रेम दिया गया था, जो हल्का और मजबूत था। लेकिन iPhone 17 Pro Max में Apple एल्यूमीनियम फ्रेम का इस्तेमाल कर सकता है। यह फ्रेम हल्का होने के साथ-साथ टिकाऊ भी होगा। साथ ही, इसमें एक नया हाइब्रिड बैक डिजाइन देखने को मिलेगा, जिसमें ग्लास और एल्यूमीनियम का मिक्चर होगा। यह नया डिजाइन वायरलेस चार्जिंग को भी और अधिक कुशल बना सकता है।

कैमरा डिजाइन: स्क्वायर से रेक्टैंगलर

iPhone 15 और 16 Pro Max में स्क्वायर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल था, लेकिन iPhone 17 Pro Max में रेक्टैंगलर कैमरा हाउसिंग दी जा सकती है, जो पहले से बड़ी और मोटी (8.725mm) होगी। इस नए डिज़ाइन के पीछे वजह है - बड़ी बैटरी को स्पेस देना और बेहतर थर्मल मैनेजमेंट।

परफॉर्मेंस: A19 Pro चिप और ज्यादा रैम

जहां iPhone 15 Pro Max में A17 Pro और iPhone 16 Pro Max में A18 Pro चिप थी, वहीं iPhone 17 Pro Max में Apple की नई A19 Pro चिप देखने को मिल सकती है। यह चिप और भी तेज, पावर एफिशिएंट और AI-फ्रेंडली होगी। इसके अलावा, इस बार 12GB रैम दी जाएगी, जबकि पहले के दोनों मॉडल्स में सिर्फ 8GB रैम थी। इसका मतलब है बेहतर मल्टीटास्किंग और स्मूद परफॉर्मेंस।

कैमरा अपग्रेड: तीनों 48MP लेंस + बेहतर सेल्फी

iPhone 17 Pro Max में पहली बार तीनों रियर कैमरा लेंस वाइड, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो 48 मेगापिक्सल के हो सकते हैं। यह प्रो-ग्रेड फोटोग्राफी के लिए एक बड़ी छलांग मानी जा रही है। वहीं, फ्रंट कैमरा भी 12MP से बढ़कर 24MP का होने की संभावना है, जिससे यूजर्स को और भी शार्प और डिटेल्ड सेल्फी मिलेगी।

कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

iPhone 15 Pro Max की लॉन्च कीमत 1,59,900 रुपये थी। iPhone 16 Pro Max थोड़ा सस्ता हुआ है और अब इसे 1,44,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। iPhone 17 Pro Max की बात करें तो इसकी कीमत 1,64,900 रुपये हो सकती है।

लॉन्च की बात करें तो, Apple अपने फोन्स को हर साल सितंबर के दूसरे हफ्ते में लॉन्च करता है। iPhone 17 Pro Max भी 11 से 13 सितंबर 2025 के बीच लॉन्च हो सकता है।

iPhone 17 Pro Max ना सिर्फ एक अपग्रेड होगा, बल्कि यह Apple के डिजाइन, परफॉर्मेंस और कैमरा क्वालिटी को नए स्तर पर ले जाएगा। अगर आप एक पावर यूजर हैं या iPhone 15/16 से बड़ा अपग्रेड चाहते हैं, तो iPhone 17 Pro Max आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है - बशर्ते आप इसका बढ़ा हुआ प्राइस अफोर्ड कर सकें।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple iPhone 17 Pro Max vs 16 Pro Max vs 15 Pro Max how new flagship is better
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X