iPhone 17 Pro Max vs Galaxy S25 Ultra: 7 राउंड की जंग, कौन है असली बादशाह?
iPhone 17 Pro Max vs Galaxy S25 Ultra: साल 2025 टेक वर्ल्ड के लिए खास है, क्योंकि दो दिग्गज कंपनियों के सबसे बड़े फ्लैगशिप स्मार्टफोन आमने-सामने हैं। एक तरफ है Apple का iPhone 17 Pro Max, जो नए डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के साथ बाजार में उतरा है। दूसरी ओर है Samsung का Galaxy S25 Ultra, जिसे अब तक सबसे पावरफुल एंड्रॉइड फोन माना जाता रहा है।
दोनों ही फोन अपने-अपने ब्रांड की शान हैं और इनमें हाई-एंड स्पेसिफिकेशन, शानदार डिस्प्ले, प्रीमियम डिजाइन और टॉप-क्लास कैमरे दिए गए हैं। लेकिन जब बात आती है सीधी तुलना की, तो यूजर्स के लिए यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि आखिर कौन-सा स्मार्टफोन खरीदने लायक है।

हमने इन दोनों फ्लैगशिप को कीमत, डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा, परफॉर्मेंस, बैटरी और सॉफ्टवेयर/AI जैसे सात बड़े पहलुओं पर परखा।
1. कीमत और उपलब्धता
Samsung ने Galaxy S25 Ultra को फरवरी 2025 में लॉन्च किया था, जबकि Apple ने iPhone 17 Pro Max को सितंबर 2025 में मार्केट में उतारा।
- iPhone 17 Pro Max: 1,49,900 (256GB स्टोरेज से शुरू)
- Galaxy S25 Ultra: 1,35,499 (512 स्टोरेज)
- दोनों डिवाइस अमेजन, फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल साइट पर अवेलेबल हैं।

2. डिजाइन: iPhone ने दिखाया नया जलवा
Apple ने इस बार iPhone 17 Pro Max को पूरी तरह नया रूप दिया है। टू-टोन डिजाइन, Ceramic Shield 2 और कंटूर्ड एज इसे प्रीमियम लुक और बेहतर ग्रिप देते हैं।
Samsung ने Galaxy S25 Ultra को टाइटेनियम फ्रेम से मजबूत बनाया है, लेकिन डिजाइन वही पुराना फ्लैट-एज स्टाइल है, जो अब बोरिंग लगने लगा है। डिजाइन के मामले में iPhone ने कमाल किया।
3. डिस्प्ले: iPhone ज्यादा ब्राइट और क्लियर
दोनों फोन में 6.9-इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले है।
- iPhone 17 Pro Max: 1,899 निट्स ब्राइटनेस + anti-reflective coating।
- Galaxy S25 Ultra: 1,860 निट्स ब्राइटनेस।
बाहर धूप में इस्तेमाल करने पर iPhone की स्क्रीन ज्यादा क्लियर नजर आती है। डिस्प्ले की रेस में iPhone बाजी मार लेता है।

4. कैमरा: Samsung की ताकत, Apple का लो-लाइट कमाल
iPhone 17 Pro Max: 48MP मेन + 48MP अल्ट्रावाइड + 48MP 5x टेलीफोटो + 18MP सेल्फी।
Galaxy S25 Ultra: 200MP मेन + 50MP अल्ट्रावाइड + 10MP 3x टेलीफोटो + 50MP 5x टेलीफोटो + 12MP सेल्फी।
Samsung के कैमरे जूम और शूटिंग मोड्स में बेहतर साबित होते हैं। वहीं iPhone लो-लाइट और स्किन टोन में बाजी मार लेता है। कुल मिलाकर कैमरा कैटेगरी में Galaxy S25 Ultra ने बढ़त बनाई।
5. परफॉर्मेंस: A19 Pro ने Snapdragon को हराया
iPhone 17 Pro Max का नया A19 Pro चिप बेंचमार्क टेस्ट में Snapdragon 8 Elite से आगे निकला।
- वीडियो एडिटिंग और गेमिंग में iPhone तेज।
- 3D ग्राफिक्स में भी iPhone स्मूद परफॉर्मेंस देता है।
- परफॉर्मेंस में iPhone ने साफ जीत दर्ज की।
6. बैटरी और चार्जिंग
- iPhone 17 Pro Max बैटरी बैकअप: 17 घंटे 54 मिनट।
- Galaxy S25 Ultra बैकअप: 14 घंटे 27 मिनट।
चार्जिंग स्पीड में Galaxy Ultra आगे है (30 मिनट में 71%), जबकि iPhone 64% तक चार्ज होता है। बैटरी बैकअप में iPhone जीता, चार्जिंग स्पीड में Samsung।
7. सॉफ्टवेयर और AI
iOS 26 नया लुक और कुछ फीचर्स लाता है, लेकिन AI फीचर्स सीमित हैं। वहीं Galaxy S25 Ultra का One UI 7 और Galaxy AI (Writing Assist, Audio Eraser, Note Assist, Samsung DeX) इसे ज्यादा पावरफुल बनाते हैं। सॉफ्टवेयर और AI में Galaxy Ultra आगे है।
फाइनल रिजल्ट: iPhone ने 7 में से 5 राउंड जीते
सीधी तुलना में iPhone 17 Pro Max ने 7 में से 5 कैटेगरी जीतीं। Galaxy S25 Ultra सिर्फ 2 कैटेगरी (कैमरा और सॉफ्टवेयर/AI) में ही आगे रह पाया।
असली विजेता: iPhone 17 Pro Max
Apple ने कीमत, डिजाइन, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और बैटरी के दम पर मुकाबला अपने नाम किया। हालांकि, कैमरा और स्मार्ट फीचर्स चाहने वालों के लिए Galaxy S25 Ultra अब भी एक मजबूत विकल्प है।


Click it and Unblock the Notifications