iPhone 17 Pro Max में होंगे बेहतर फीचर्स; डिस्प्ले और बिल्ड क्वालिटी तक जानें क्या है खास
Apple हर साल अपने नए iPhone मॉडल के साथ कुछ खास बदलाव और अपग्रेड लेकर आता है। 2025 में आने वाला iPhone 17 Pro Max भी इससे अलग नहीं है। इस बार Apple न सिर्फ डिजाइन में बदलाव करेगा, बल्कि कैमरा, प्रोसेसर, डिस्प्ले और बिल्ड क्वालिटी में भी कई बड़े सुधार करेगा। आइए जानते हैं iPhone 17 Pro Max में क्या है नया और कैसे यह iPhone 16 Pro Max से बेहतर है।

डिजाइन और एल्यूमिनियम फ्रेम
जहां iPhone 16 Pro Max में टाइटेनियम फ्रेम दिया गया था, वहीं iPhone 17 Pro Max में Apple अब एल्यूमिनियम और ग्लास का मिश्रण अपनाने जा रहा है। इसका फ्रेम हल्का होगा और रियर कैमरा लेआउट पहले के चौकोर आकार से बदलकर अब एक स्लिम रेक्टैंगुलर डिजाइन में आ सकता है, जो दिखने में अधिक प्रीमियम लगेगा।
एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग वाला डिस्प्ले
iPhone 17 Pro Max में एक नया एंटी-रिफ्लेक्टिव डिस्प्ले आने की उम्मीद है, जो Ceramic Shield से ज्यादा स्क्रैच-रेसिस्टेंट होगा। इससे धूप में भी स्क्रीन पढ़ना आसान होगा और स्क्रीन की लंबी उम्र सुनिश्चित होगी।
बेहतर कैमरा सेटअप
जहां iPhone 16 Pro Max में केवल प्राइमरी कैमरा ही 48MP था, वहीं iPhone 17 Pro Max में तीनों रियर कैमरे - प्राइमरी, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो 48MP के हो सकते हैं। इसके अलावा फ्रंट कैमरा को भी 12MP से बढ़ाकर 24MP का किया जा सकता है, जिससे सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का अनुभव और बेहतर होगा।
A19 Pro चिप और ज़्यादा RAM
iPhone 17 Pro Max में नया A19 Pro चिपसेट और 12GB RAM दी जा सकती है, जो iPhone 16 Pro Max के 8GB RAM से ज़्यादा है। इससे फोन की स्पीड, मल्टीटास्किंग और एनर्जी एफिशिएंसी में काफी बढ़ोतरी होगी।
भारत में हो सकती है ज्यादा कीमत
US-China टैरिफ तनाव के कारण iPhone 17 Pro Max की कीमत भारत में बढ़कर 1,54,999 रुपये हो सकती है, जो iPhone 16 Pro Max के 1,44,900 रुपये से 10,000 रुपये अधिक है।
अगर आप Apple के फैन हैं और हर बार सबसे एडवांस्ड iPhone लेना चाहते हैं, तो iPhone 17 Pro Max आपके लिए एक बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








