Home
Mobile

iPhone 17 Pro Max Launch: बैटरी और डिजाइन में आएगा अब तक का सबसे बड़ा बदलाव

Apple हर साल अपने फ्लैगशिप iPhones को लेकर चर्चा में रहता है, लेकिन iPhone 17 Pro Max को लेकर जो खबरें आ रही हैं, वो इसे अब तक का सबसे बोल्ड अपग्रेड बना सकती हैं। इस बार सिर्फ कैमरा या चिप ही नहीं, बल्कि बैटरी और डिजाइन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

iPhone 17 Pro Max में होगी बेहतर बैटरी और कूल डिजाइन

नया डिजाइन और कलर ऑप्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17 Pro Max में Apple एक नई रेक्टेंगुलर ट्रिपल-कैमरा लेआउट ला सकता है, जो बैक पैनल पर बाईं तरफ शिफ्ट होगा। इसके साथ ही, Apple लोगो की पोजिशन भी हल्की बदल सकती है।
फोन पांच नए कलर ऑप्शन्स White, Black, Dark Blue, Orange और Grey में लॉन्च हो सकता है। इन रंगों में Orange और Grey नए और फ्रेश ऑप्शन होंगे, जो यंग ऑडियंस को खासा पसंद आ सकते हैं।

सबसे पावरफुल बैटरी और प्रोसेसर

iPhone 17 Pro Max की सबसे बड़ी खासियत बैटरी अपग्रेड मानी जा रही है। लीक्स के अनुसार, इसमें करीब 5,000 mAh की बैटरी मिलेगी, जो पिछले साल के 4,676 mAh से बड़ी है। Apple हमेशा से बैटरी लाइफ में थोड़ा कंजर्वेटिव रहा है, लेकिन बढ़ती 5G और AI प्रोसेसिंग डिमांड को देखते हुए यह अपग्रेड यूजर्स के लिए गेम चेंजर हो सकता है।

प्रोसेसिंग की बात करें, तो फोन में नया Apple A19 Pro चिप मिलेगा, जो TSMC की 3nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बना है। इसमें 12GB RAM दी जा सकती है, जिससे मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स पहले से ज्यादा स्मूद होंगे।

डिस्प्ले और कैमरा अपग्रेड्स

फोन में 120Hz ProMotion Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें इस बार और भी पतले बेजल्स होंगे।

कैमरा की बात करें तो, Apple ट्रिपल 48MP सेटअप को बरकरार रखेगा, लेकिन टेलीफोटो लेंस में टेट्राप्रिज़् टेक्नोलॉजी के आने की चर्चा है।

इसका मतलब है कि जूम क्वालिटी और लो-लाइट फोटोग्राफी पहले से बेहतर हो सकती है। इसके अलावा, 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का ऑप्शन और 24MP फ्रंट कैमरा भी जोड़े जाने की संभावना है।

क्यों खास है ये अपग्रेड?

Apple यूजर्स के लिए बैटरी बैकअप हमेशा एक कंसर्न रहा है। अगर iPhone 17 Pro Max वाकई 5,000 mAh बैटरी के साथ आता है, तो ये पहली बार होगा कि iPhone लंबे समय तक हेवी यूजेज को हैंडल कर पाएगा। दूसरी तरफ, नई कैमरा पोजिशनिंग और फ्रेश कलर पैलेट इसे भीड़ में अलग बनाएगा और प्रीमियम फील को बढ़ाएगा।

लॉन्च और कीमत

रिपोर्ट्स की मानें तो Apple 9 सितंबर 2025 को iPhone 17 सीरीज लॉन्च कर सकता है। भारत में iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत करीब ₹1,64,900 रहने की उम्मीद है। इस कीमत पर ये फोन प्रीमियम कैटेगरी में ही रहेगा, लेकिन बैटरी और डिज़ाइन अपग्रेड इसे पहले से ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी फ्लैगशिप बना सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone 17 Pro Max With 5,000mAh Battery, New Design & 8K Camera to Launch in September 2025
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X