Home
Mobile

अब तक का सबसे पावरफुल iPhone! iPhone 17 Pro Max में 5,500mAh बैटरी और धमाकेदार कैमरा

iPhone 17 Pro Max Features: Apple अपने अगले मेगा इवेंट के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी 9 सितंबर को कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थित Apple Park में अपना बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रही है। इस बार का ऑफिशियल इनविटेशन 'Awe-dropping' टैगलाइन के साथ भेजा गया है। इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से शुरू होगी।

पिछले सालों की तरह इस बार भी Apple चार नए iPhones पेश करेगा, जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और एक नया मॉडल iPhone 17 Air शामिल होगा। बता दें कि बेस मॉडल iPhone 17 का डिजाइन लगभग पिछले साल जैसा ही होगा। लेकिन Pro सीरीज में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिसमें खासकर कैमरा और बैटरी पर फोकस किया जाएगा।

iPhone 17 Pro Max में मिलेगा सबसे बड़ा बैटरी अपग्रेड

iPhone 17 Pro Max: डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

iPhone 17 Pro Max में 6.9-इंच का XDR OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। फोन को पावर नया Apple A19 Pro चिपसेट देगा। इसके साथ 12GB RAM और कम से कम 256GB स्टोरेज मिलेगा। यानी इस बार Pro मॉडल्स में RAM को 4GB तक बढ़ाया गया है, जो मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग के लिए खास रहेगा।

नया कैमरा कंट्रोल और लेटेस्ट कैमरा सेटअप

कंपनी ने कैमरा यूजर्स को ध्यान में रखते हुए बड़ा अपग्रेड दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 17 Pro Max में एक नया कैमरा कंट्रोल बटन हो सकता है, जो ऊपर की तरफ स्क्रोल सतह के साथ दिया जाएगा। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि यूजर लैंडस्केप मोड में फोटो या वीडियो लेते समय इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकें।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 48MP प्राइमरी सेंसर, 48MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलेगा। यह पिछली सीरीज के 12MP कैमरा सेटअप से बड़ा बदलाव है। साथ ही फ्रंट कैमरा भी 24MP का होगा, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग क्वालिटी को बेहतर बनाएगा।

बैटरी और चार्जिंग में सबसे बड़ा बदलाव

सबसे खास अपग्रेड बैटरी में देखने को मिलेगा। रिपोर्ट में पता चला है कि iPhone 17 Pro Max में 5,500mAh बैटरी दी जाएगी, जो अब तक किसी iPhone में सबसे बड़ी होगी। यह फोन 25W MagSafe और 15W Qi2 वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इतना ही नहीं, इसमें रिवर्स वायरलेस चार्जिंग भी मिल सकती है, जिससे यूजर AirPods या Apple Watch को फोन से ही चार्ज कर पाएंगे।

डिजाइन और नए कलर ऑप्शन्स

डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिलेंगे। Pro सीरीज़ में पतले बेज़ल्स और डायनामिक आइलैंड मिलेगा। बैक पैनल पर कैमरा मॉड्यूल को पूरी तरह रेक्टैंगुलर शेप में डिजाइन किया गया है, जिसमें तीन कैमरे और फ्लैश शामिल हैं। सबसे दिलचस्प बदलाव Apple लोगो की नई पोजिशन है, जिसे पहले से थोड़ा नीचे की ओर रखा गया है।

कलर वेरिएंट्स की बात करें तो iPhone 17 Pro Max इस बार ऑरेंज, व्हाइट, डार्क ब्लू और ब्लैक कलर में उपलब्ध हो सकता है। Apple हर साल अपनी iPhone सीरीज के साथ नई टेक्नोलॉजी लाता है, लेकिन इस बार iPhone 17 Pro Max खास होने वाला है। इसकी बड़ी बैटरी, अपग्रेडेड कैमरा सिस्टम, नया कैमरा कंट्रोल और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग जैसी खूबियां इसे अब तक का सबसे एडवांस iPhone बना सकती हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone 17 Pro Max with 6.9-inch Display, 12GB RAM and Biggest iPhone Battery Ever
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X