iPhone 17 Pro में होंगे कई बड़े बदलाव; खास फीचर्स के साथ मार्केट में लेगा एंट्री
Apple की iPhone 17 सीरीज अगले महीने, यानी सितंबर में लॉन्च होने जा रही है। लॉन्च से पहले ही इस सीरीज़ को लेकर लगातार नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। इस बार कंपनी न केवल डिजाइन में बदलाव करने जा रही है, बल्कि स्टोरेज ऑप्शन में भी बड़ा अपग्रेड देगी, जिससे यूज़र्स को बार-बार स्टोरेज फुल की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।
बता दें कि आईफोन में ये सबसे आम समस्या है, जो अक्सर यूजर्स को परेशान करते हैं। ऐसे में ये कदम उनके लिए बहुत खास साबित हो सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

256GB बेस वेरिएंट से होगी शुरुआत
चीनी टिप्स्टर सेटसुना डिजिटल ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर दावा किया है कि इस साल के Pro मॉडल्स में 128GB वेरिएंट को पूरी तरह हटा दिया जाएगा। इसकी जगह, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max का बेस वेरिएंट 256GB से शुरू होगा। यह फोन तीन स्टोरेज विकल्पों 256GB, 512GB और 1TB में आएगा।
जैसा कि हम जानते हैं कि iPhone 16 Pro का बेस वेरिएंट 128GB था, जिसकी कीमत भारत में ₹1,19,900 थी। रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 17 Pro का 256GB बेस मॉडल पिछले साल की तुलना में लगभग $50 (करीब ₹4,400) महंगा हो सकता है। यानी भारत में इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹1,24,900 होने की उम्मीद है।
iPhone 17 Air की एंट्री
इस साल एप्पल iPhone 17 Plus को बंद कर उसकी जगह iPhone 17 Air लॉन्च करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मॉडल भी प्रीमियम सेगमेंट में होगा और इसकी कीमत ₹1 लाख के आसपास हो सकती है।
iPhone 17 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन
| फीचर | डिटेल्स |
| डिस्प्ले | 6.9-इंच सुपर रेटिना, 120Hz रिफ्रेश रेट |
| प्रोसेसर | A19 Pro Bionic |
| स्टोरेज | 256GB / 512GB / 1TB |
| कैमरा | 50MP + 48MP + 50MP, फ्रंट 12MP |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | iOS 26, Apple Intelligence सपोर्ट |
iPhone 17 Pro में नया A19 Pro Bionic चिपसेट और 12GB रैम मिलने की उम्मीद है। हीट मैनेजमेंट के लिए कंपनी वapor chamber कूलिंग सिस्टम दे सकती है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस टास्क के दौरान फोन कम गर्म होगा।
कैमरा और डिस्प्ले अपग्रेड
कैमरा सेटअप में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रो मॉडल में 48MP का टेलीफोटो कैमरा होगा, जो 8x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, डिस्प्ले पर नया स्क्रैच-रेजिस्टेंट और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग लगाया जाएगा, जिससे स्क्रीन ज्यादा मजबूत और धूप में भी आसानी से विज़िबल रहेगी।
iOS 26 और AI इंटेग्रेशन
iPhone 17 सीरीज iOS 26 के साथ लॉन्च होगी, जिसमें Apple Intelligence और ChatGPT-5 का इंटेग्रेशन होगा। इससे यूज़र्स को पर्सनलाइज्ड AI फीचर्स, स्मार्ट सजेशंस और बेहतर प्रोडक्टिविटी टूल्स मिलेंगे।
भारत में लॉन्च को लेकर खुशी
iPhone 17 सीरीज़ का भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट पर गहरा असर पड़ सकता है। अपग्रेडेड स्टोरेज, नई डिजाइन लैंग्वेज और एडवांस कैमरा फीचर्स के साथ, यह डिवाइस टेक-लवर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो सकता है। हालांकि, बढ़ी हुई कीमत को देखते हुए यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय यूज़र्स का रेस्पॉन्स कैसा रहता है।
लॉन्च इवेंट सितंबर में आयोजित किया जाएगा और उम्मीद है कि इसके तुरंत बाद प्री-ऑर्डर्स शुरू हो जाएंगे। अब देखना यह है कि लीक में सामने आए फीचर्स और कीमत कितनी हद तक सच साबित होती हैं।


Click it and Unblock the Notifications








