iPhone 17 Pro vs iPhone 16 Pro: 5 बड़े अपग्रेड जो बनाएंगे नए मॉडल को और भी शानदार
iPhone 17 Pro vs iPhone 16 Pro: Apple अपने अगले फ्लैगशिप सीरीज iPhone 17 को अगले महीने लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बार भी कंपनी चार मॉडल पेश करेगी, जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल होंगे। टेक प्रेमियों की नजर खास तौर पर Pro मॉडल्स पर है, क्योंकि इनमें मिलने वाले अपग्रेड उन्हें और भी खास बनाते हैं।
यहां हम आपको बता रहे हैं वो पांच बड़े बदलाव जो iPhone 17 Pro, iPhone 16 Pro की तुलना में लेकर आ सकता है। ये पांच बदलाव चिपसेट से लेकर बैटरी तक हो सकते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

A19 Pro चिपसेट तेज और दमदार
iPhone 17 Pro सीरीज में Apple का नया A19 Pro चिपसेट दिया जा सकता है, जिसे TSMC की थर्ड-जेनरेशन 3nm प्रोसेस तकनीक से बनाया जाएगा।ये चिप बेहतर परफॉर्मेंस के लिए जाना जाएगा। बता दें कि चिप पिछले A18 Pro की तुलना में तेज और स्मूथ मल्टीटास्किंग देगा।
इसके अलावा बैटरी लाइफ में सुधार और हीट मैनेजमेंट और भी बेहतर होगा। ऐसे में गेमिंग, हाई-रिज़ॉल्यूशन वीडियो एडिटिंग और AI प्रोसेसिंग के लिए यह अपग्रेड बेहद फायदेमंद साबित होगा।
नया एल्युमिनियम फ्रेम डिजाइन
iPhone 16 Pro में जहां टाइटेनियम फ्रेम इस्तेमाल हुआ था, वहीं iPhone 17 Pro में Apple इसे बदलकर प्रीमियम एल्युमिनियम फ्रेम दे सकता है। डिजाइन की बात करें तो बैक पैनल "पार्ट-ग्लास, पार्ट-एल्युमिनियम" डिजाइन के साथ आएगा।
इसके अलावा नया फ्रेम इसे हल्का बनाएगा, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल में आसानी होगी। फोन का प्रीमियम लुक और नया मैट फिनिश इसे और आकर्षक बनाएगा। यह बदलाव खासकर उन यूज़र्स के लिए बेहतर है, जिन्हें हल्का लेकिन मज़बूत फोन पसंद है।
24MP फ्रंट कैमरा का एक्सपीरियंस
iPhone 17 सीरीज के सभी मॉडल्स में 24 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है, जो कि iPhone 16 के 12MP कैमरे से दोगुना रिजॉल्यूशन देगा।शार्प और क्लियर सेल्फी के साथ ज्यादा डिटेल और नेचुरल स्किन टोन मिलता है। यूजर को बेहतर लो-लाइट परफॉर्मेंस के साथ रात में भी स्मूद और ब्राइट तस्वीरें मिलेंगी ।
कंपनी नए मॉडल के साथ वीडियो कॉलिंग अपग्रेड करेगा, जिससे FaceTime और अन्य वीडियो कॉल्स में हाई-क्वालिटी आउटपुट मिलेगा।ऐसे में कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया लवर्स के लिए यह बड़ा बदलाव होगा।
48MP टेलीफोटो लेंस के साथ 8x ऑप्टिकल जूम
कैमरा लवर्स के लिए iPhone 17 Pro में एक और बड़ी खुशखबरी है, इसमें 48MP टेलीफोटो कैमरा मिलने की संभावना है, जो 5x और 8x ऑप्टिकल ज़ूम दोनों सपोर्ट करेगा। ऐसे में दूर के ऑब्जेक्ट्स को भी क्लियर कैप्चर कर पाएंगे। जूम करने के बाद भी फोटो की शार्पनेस बरकरार रहेगी।
वीडियो में कई बदलाव देखने को मिलेंगे, जिससे डिस्टेंट शॉट्स के लिए प्रोफेशनल-ग्रेड आउटपुट देगा। iPhone 16 Pro का 12MP टेलीफोटो लेंस इस मुकाबले में फीका पड़ सकता है।
नया कॉपर कलर ऑप्शन
Apple हर साल अपने Pro मॉडल्स के लिए नए रंग लाता है और इस बार iPhone 17 Pro में एक नया कॉपर-टाइप शेड देखने को मिल सकता है। फोन का प्रीमियम लुक इसे और बेहतर बनाएगा। इस बार फोन कॉपर शेड के साथ डार्क ब्लू कलर ऑप्शन भी उपलब्ध होगा।
यह कलर उन यूजर्स के लिए खास होगा, जो फोन को भी फैशन स्टेटमेंट मानते हैं। रंग में यह बदलाव डिजाइन को और आकर्षक बनाएगा और कलेक्टर्स के लिए खास होगा।
फाइनल वर्डिक्ट
अगर आप iPhone 16 Pro से अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो iPhone 17 Pro आपको कई बड़े और प्रैक्टिकल सुधार देगा। आपको नई A19 Pro चिप के साथ और भी तेज परफॉर्मेंस, हल्का और स्टाइलिश एल्युमिनियम फ्रेम, डबल रिजॉल्यूशन वाला 24MP फ्रंट कैमरा, दमदार 48MP टेलीफोटो लेंस के साथ 8x ज़ूम और नया कॉपर कलर ऑप्शन का फायदा देखने को मिलेगा।
कुल मिलाकर, iPhone 17 Pro न सिर्फ डिज़ाइन में बल्कि परफॉर्मेंस और कैमरा के मामले में भी एक बड़ा कदम आगे होगा।


Click it and Unblock the Notifications








