Diwali Sale 2025: iPhone 17 Pro Vs iPhone 17 Pro Max ; कौन सा iPhone खरीदना है बेहतर?
Apple ने अपनी iPhone 17 सीरीज के साथ एक बार फिर प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में हलचल मचा दी है। इस बार कंपनी ने iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max दोनों में डिजाइन से लेकर कैमरा सिस्टम तक कई बड़े अपग्रेड दिए हैं, जिससे ये दोनों मॉडल्स बाकी सभी फ्लैगशिप्स से अलग नजर आते हैं। लेकिन जब बात खरीदारी की आती है, तो सवाल उठता है।
आखिर दोनों में से कौन बेहतर डील है, खासकर इस Diwali सेल सीजन में? चलिए जानते हैं दोनों फोन के बीच का पूरा कंपैरिजन और कौन सा मॉडल आपके लिए बेस्ट रहेगा। आइए इसके बारे में जानें।

दिवाली ऑफर और कीमतें
अगर आप Apple के प्रीमियम फ्लैगशिप की तलाश में हैं, तो इस Diwali सीज़न में आपको कुछ दिलचस्प ऑफर मिल सकते हैं। iPhone 17 Pro (256GB) वेरिएंट की कीमत कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर ₹1,34,900 रखी गई है।
वहीं, iPhone 17 Pro Max (256GB) वेरिएंट ₹1,49,900 में उपलब्ध है। लेकिन दिवाली के मौके पर Apple ने बैंक ऑफर्स भी पेश किए हैं।
अगर आप Axis Bank, Amex Express या ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹5,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
इससे iPhone 17 Pro की इफेक्टिव कीमत ₹1,29,900 और iPhone 17 Pro Max की ₹1,44,900 हो जाती है। यानी इस फेस्टिव सीजन में आप दोनों फ्लैगशिप मॉडलों में से किसी एक को हजारों रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
दोनों iPhones अपने शानदार डिस्प्ले के लिए जाने जाते हैं। iPhone 17 Pro में 6.3 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है।
वहीं iPhone 17 Pro Max में बड़ा 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्मूथ एक्सपीरियंस देता है।
दोनों डिवाइस में Apple का लेटेस्ट A19 Pro चिपसेट दिया गया है, जो 3nm प्रोसेस पर बेस्ड है। यह चिपसेट न सिर्फ परफॉर्मेंस में दमदार है बल्कि पावर एफिशिएंसी भी बढ़ाता है।
गेमिंग, 4K वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग सब कुछ इसमें बेहद स्मूद तरीके से चलता है। दोनों iPhones iOS 26 पर चलते हैं, जिसमें कंपनी ने नया Liquid Glass थीम दिया है जो विजुअल्स को और प्रीमियम बनाता है।
कैमरा सिस्टम: तीनों लेंस में 48MP की ताकत
Apple ने इस बार फोटोग्राफी को नए स्तर पर पहुंचाया है। दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर, 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, और 48MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है।
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो डिटेल्ड और नैचुरल टोन देता है।
फोटोग्राफी के मामले में दोनों डिवाइस लगभग एक जैसे हैं, चाहे वह नाइट मोड हो, 4K वीडियो शूटिंग हो या पोर्ट्रेट फोटोग्राफी।
बैटरी और चार्जिंग
- यहां दोनों मॉडलों में फर्क साफ नजर आता है।
- iPhone 17 Pro में 3,998mAh बैटरी है।
- जबकि iPhone 17 Pro Max में बड़ी 4,823mAh बैटरी दी गई है।
दोनों ही फोन फास्ट चार्जिंग और MagSafe सपोर्ट के साथ आते हैं, लेकिन Pro Max मॉडल का बैकअप थोड़ा ज्यादा है, जो हेवी यूज़र्स के लिए बेहतर ऑप्शन बनाता है।
कौन सा iPhone आपके लिए सही है?
अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जो प्रीमियम लुक और टॉप-नॉच परफॉर्मेंस दोनों दे, लेकिन हैंडल करने में कॉम्पैक्ट हो, तो iPhone 17 Pro आपके लिए परफेक्ट रहेगा। यह न सिर्फ थोड़ा हल्का है बल्कि ₹15,000 तक सस्ता भी है।
दूसरी ओर, अगर आप बड़ी स्क्रीन, लंबे बैटरी बैकअप और ज्यादा इमर्सिव एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो iPhone 17 Pro Max आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।
दोनों iPhones पावर, परफॉर्मेंस और कैमरा के मामले में टॉप-टियर हैं। चुनाव बस इस बात पर निर्भर करता है कि आप कॉम्पैक्ट प्रीमियम फोन पसंद करते हैं या लार्ज डिस्प्ले और बैटरी पावर। दिवाली सेल में बैंक ऑफर का फायदा उठाकर आप इन दोनों में से किसी भी मॉडल को बेहतरीन डील पर खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








