iPhone 17 Pro या iPhone 17 Pro Max; फीचर्स, कैमरा और बैटरी में कौन है सबसे दमदार?
iPhone 17 Pro vs iPhone 17 Pro Max: Apple ने iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को लॉन्च करके एक बार फिर टेक्नोलॉजी वर्ल्ड में हलचल मचा दी है। इस बार कंपनी ने सिर्फ परफॉर्मेंस ही नहीं बल्कि डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी में भी बड़े बदलाव किए हैं। दोनों ही मॉडल्स पावरफुल A19 Pro चिप, प्रो-ग्रेड कैमरा सिस्टम और शानदार बैटरी बैकअप के साथ आते हैं। लेकिन सवाल यह है कि आखिर इन दोनों में कौन-सा मॉडल आपके लिए सही है?
अगर आप इन दोनों डिवाइस को लेकर कंफ्यूज है तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको इन दोनों डिवाइस के बारे में एक कंपेरिजन स्टोरी के द्वारा बताएंगे। आइए इसके बारे में जानते हैं।

डिजाइन और बिल्ड
iPhone 17 Pro सीरीज़ को इस बार Apple ने एक बिल्कुल नए अंदाज में पेश किया है। इसमें ब्रश्ड एल्यूमीनियम यूनिबॉडी डिजाइन दिया गया है, जो फोन को न सिर्फ प्रीमियम लुक देता है बल्कि मजबूती भी बढ़ाता है।
साथ ही, हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें नया वेपर चैम्बर कूलिंग सिस्टम शामिल किया गया है। यह फीचर उन लोगों के लिए खास है जो लंबे समय तक गेमिंग या हैवी टास्किंग करते हैं।
डिस्प्ले क्वालिटी
- iPhone 17 Pro में 6.3-इंच का Super Retina XDR Display मिलता है।
- iPhone 17 Pro Max में 6.9-इंच का Super Retina XDR Display दिया गया है।
दोनों ही डिस्प्ले अब तक के सबसे शार्प और ब्राइट हैं। इसमें Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन दिया गया है, जो तीन गुना ज्यादा स्क्रैच-रेसिस्टेंट है। सबसे बड़ी खासियत है कि दोनों डिस्प्ले अब 3000 निट्स ब्राइटनेस के साथ आते हैं, जिससे धूप में भी स्क्रीन बेहद क्लियर दिखती है।
परफॉर्मेंस और पावर
इस बार Apple ने अपने नए A19 Pro चिप का इस्तेमाल किया है, जो पिछले जनरेशन की तुलना में 40% ज्यादा तेज है। इसमें 6-कोर CPU और 6-कोर GPU मौजूद है, साथ ही Neural Accelerators दिए गए हैं।
गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग में यह चिप स्मूद एक्सपीरियंस देता है। साथ ही दोनों डिवाइस अब Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 सपोर्ट करते हैं, जिससे कनेक्टिविटी और भी फास्ट और एडवांस हो गई है।
कैमरा अपग्रेड
- कैमरा सिस्टम इस बार दोनों मॉडल्स की सबसे बड़ी ताकत है।
- iPhone 17 Pro में तीन 48MP Fusion कैमरे (Main, Ultra Wide और Telephoto) मिलते हैं।
iPhone 17 Pro Max में भी यही सेटअप है, लेकिन खास बात यह है कि इसमें 8x ऑप्टिकल ज़ूम (200mm Telephoto) सपोर्ट दिया गया है। यह iPhone में पहली बार आया है और इसे फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए खास बनाया गया है।
इसके अलावा दोनों फोन में नया 18MP Center Stage फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो वाइड-एंगल और ज्यादा डिटेल्ड सेल्फी लेने में मदद करता है।
प्रो-लेवल वीडियो फीचर्स
कंटेंट क्रिएटर्स और फिल्ममेकर्स के लिए यह सीरीज़ किसी वरदान से कम नहीं। इसमें ProRes RAW, Apple Log 2 और Genlock जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, फ्रंट और बैक कैमरा से एक साथ रिकॉर्डिंग करने का Dual Capture मोड भी दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग
- iPhone 17 Pro: दमदार बैटरी बैकअप, लेकिन Pro Max की तुलना में थोड़ी कम।
- iPhone 17 Pro Max: अब तक का सबसे लंबा बैकअप देने वाला iPhone, Apple का दावा है कि यह सबसे पावरफुल बैटरी वाला मॉडल है।
- दोनों ही फोन को 40W Dynamic Power Adapter से सिर्फ 20 मिनट में 50% तक चार्ज किया जा सकता है।
iPhone 17 Pro vs 17 Pro Max: कंपेरिजन
| फीचर | iPhone 17 Pro | iPhone 17 Pro Max |
| डिस्प्ले | 6.3-इंच Super Retina XDR | 6.9-इंच Super Retina XDR |
| कैमरा ज़ूम | 5x ऑप्टिकल ज़ूम | 8x ऑप्टिकल ज़ूम (200mm) |
| बैटरी | लॉन्ग बैकअप | अब तक की सबसे लंबी बैटरी लाइफ |
| प्रोसेसर | A19 Pro चिप | A19 Pro चिप |
| फ्रंट कैमरा | 18MP Center Stage | 18MP Center Stage |
| चार्जिंग | 40W, 20 मिनट में 50% | 40W, 20 मिनट में 50% |
| कीमत | ₹1,34,900 से (256GB) | ₹1,19,900 से (256GB, 2TB तक) |
| कलर्स | Cosmic Orange, Deep Blue, Silver | Cosmic Orange, Deep Blue, Silver |
दोनों मॉडल्स के प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होंगे और बिक्री 19 सितंबर से की जाएगी।
अगर आप कॉम्पैक्ट फोन चाहते हैं जिसमें पावरफुल परफॉर्मेंस और शानदार कैमरा हो, तो iPhone 17 Pro आपके लिए बेस्ट है। वहीं अगर आप बड़े डिस्प्ले, ज्यादा बैटरी बैकअप और 8x ऑप्टिकल ज़ूम जैसी हाई-एंड फोटोग्राफी क्षमताएं चाहते हैं, तो iPhone 17 Pro Max आपके लिए एक परफेक्ट अपग्रेड होगा। Apple ने इस बार दोनों मॉडल्स के साथ साबित कर दिया है कि वह फ्लैगशिप स्मार्टफोन मार्केट में अभी भी लीडर है।


Click it and Unblock the Notifications





