खरीदना चाहते हैं iPhone 17 सीरीज के मॉडल तो पहले करनी होगी प्री-बुकिंग; यहां जानें पूरा तरीका
iPhone 17 Series Pre-booking: Apple ने आखिरकार अपने फेमस iPhone 17 सीरीज़ को "Awe Dropping Event" में लॉन्च कर दिया। इस सीरीज़ में चार मॉडल शामिल हैं - iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं। इन सभी स्मार्टफोन्स को नए डिजाइन, पावरफुल A19 चिप, एडवांस कैमरा सिस्टम और Apple Intelligence सपोर्ट के साथ पेश किया गया है।
अब भारतीय यूजर्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इन नए iPhones की प्री-बुकिंग ऑनलाइन कैसे करें। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone 17 सीरीज: भारत में कीमतें
Apple ने इस बार iPhones को अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शन्स में लॉन्च किया है। आइए कीमतों पर नज़र डालते है।
| मॉडल (Variant) | 256GB | 512GB | 1TB | 2TB |
| iPhone 17 | ₹82,900 | ₹1,02,900 | ❌ | ❌ |
| iPhone 17 Air | ₹1,19,900 | ₹1,39,900 | ₹1,59,900 | ❌ |
| iPhone 17 Pro | ₹1,34,900 | ₹1,54,900 | ₹1,74,900 | ❌ |
| iPhone 17 Pro Max | ₹1,49,900 | ₹1,69,900 | ₹1,89,900 | ₹2,29,900 |
स्पष्ट है कि इस बार Apple ने हर बजट और जरूरत के हिसाब से ऑप्शन दिए हैं।
प्री-बुकिंग कब होगी शुरू?
Apple ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि भारत में iPhone 17 सीरीज़ की प्री-बुकिंग 12 सितंबर, शाम 5:30 बजे से शुरू होगी। वहीं, इन डिवाइसेज़ की डिलीवरी और इन-स्टोर उपलब्धता 19 सितंबर से होगी। यानी अगर आप जल्द से जल्द नया iPhone पाना चाहते हैं, तो प्री-बुकिंग करना सबसे सही कदम होगा।
कहां करें iPhone 17 की प्री-बुकिंग?
भारत में Apple ने प्री-बुकिंग के लिए कई विकल्प उपलब्ध कराए हैं।
Apple Online Store (apple.in)
यह प्री-बुकिंग का सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है। यूज़र्स अपने Apple ID से साइन-इन करके मॉडल, स्टोरेज और कलर चुन सकते हैं और ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स
- Amazon India
- Flipkart
- Reliance Digital
इन प्लेटफॉर्म्स पर बैंक ऑफर्स, कैशबैक और एक्सचेंज डील्स भी मिलेंगी, जिससे प्राइस कम हो सकता है।
Apple Authorised Resellers
भारत में Imagine, Unicorn जैसे ऑथराइज्ड रिटेलर्स भी ऑनलाइन प्री-बुकिंग का विकल्प देंगे। यहां EMI और ट्रेड-इन ऑफर्स भी मिलेंगे।
Apple रिटेल स्टोर्स
दिल्ली, मुंबई, पुणे और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों के आधिकारिक Apple Stores से भी सीधे प्री-बुकिंग की जा सकती है।
iPhone 17 Online प्री-बुकिंग करने का तरीका
अगर आप पहली बार Apple डिवाइस प्री-बुक करने जा रहे हैं, तो यह स्टेप-बाय-स्टेप गाइड आपके लिए मददगार साबित होगी।
- सबसे पहले Apple India वेबसाइट या अपनी पसंदीदा ई-कॉमर्स साइट पर जाएं।
- iPhone 17 सीरीज से अपना मनपसंद मॉडल चुनें।
- स्टोरेज वेरिएंट और कलर सिलेक्ट करें।
- प्रोडक्ट को कार्ट/बॅग में ऐड करें और चेकआउट पर जाएं।
- पेमेंट UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या EMI ऑप्शन से करें।
- पेमेंट कन्फर्म होते ही आपके पास प्री-ऑर्डर कन्फर्मेशन ईमेल आ जाएगा, जिसमें डिलीवरी डिटेल्स भी होंगी।
| फीचर / मॉडल | iPhone 17 | iPhone 17 Air | iPhone 17 Pro | iPhone 17 Pro Max |
| स्टार्टिंग प्राइस | ₹82,900 (256GB) | ₹1,19,900 (256GB) | ₹1,34,900 (256GB) | ₹1,49,900 (256GB) |
| स्टोरेज ऑप्शन्स | 256GB, 512GB | 256GB, 512GB, 1TB | 256GB, 512GB, 1TB | 256GB, 512GB, 1TB, 2TB |
| डिज़ाइन | स्टैंडर्ड | स्लिम और लाइट | प्रीमियम स्टील | सबसे बड़ा और प्रीमियम |
| चिपसेट | A19 | A19 | A19 Pro | A19 Pro |
| कैमरा | डुअल कैमरा | डुअल कैमरा (बेहतर लेंस) | ट्रिपल कैमरा + टेलीफोटो | ट्रिपल कैमरा + एडवांस टेलीफोटो |
| Apple Intelligence | हां | हां | हां (एडवांस फीचर्स) | हां (फुल फीचर सपोर्ट) |
| बेस्ट फॉर | रेगुलर यूज़ | लाइटवेट और स्टाइल | प्रोफेशनल यूज़र्स | पावर यूज़र्स और क्रिएटर्स |
क्यों करें प्री-बुकिंग?
Apple iPhones की खासियत है कि लॉन्च के शुरुआती दिनों में इनकी डिमांड बहुत ज्यादा रहती है। ऐसे में प्री-बुकिंग करने से आपको यह फायदा मिलेगा कि डिवाइस लॉन्च डे पर ही आपके हाथ में होगा और आपको स्टॉक आउट होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। साथ ही, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स भी जल्दी बुक करने वालों को ज्यादा मिल जाते हैं।
iPhone 17 सीरीज इस बार न सिर्फ डिज़ाइन बल्कि कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर के मामले में भी बड़ा अपग्रेड लेकर आई है। अगर आप लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए एक प्रीमियम और फ्यूचर-रेडी स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो प्री-बुकिंग करना आपके लिए बेस्ट डील साबित होगी।


Click it and Unblock the Notifications





