Home
Mobile

iPhone 17 सीरीज कल होगी लॉन्च; कहां कैसे और कब देखें लाइव स्ट्रीम, जानिए क्या है कंपनी की खास तैयारी

iPhone 17 Series Launch: Apple का सालाना 'Awe Dropping' इवेंट को शुरू होने में अब केवल कुछ घंटे बचे हैं। ये इवेंट दुनियाभर के टेक लवर्स के लिए खास है क्योंकि इससे कंपनी हर साल लेटेस्ट आईफोन सीरीज को लॉन्च करती है, लेकिन बार सिर्फ नए iPhone ही नहीं, बल्कि Apple के प्रोडक्ट लाइनअप भी बहुत खास होंगे।

जहां एक तरफ कंपनी पहली बार iPhone 17 Air को मार्केट में उतारने जा रही है, वहीं दूसरी तरफ Plus वेरिएंट को पूरी तरह बंद किया जा रहा है, हालांकि Air ही Plus वेरिएंट की जगह लेगा ।आइए जानते हैं कि आप इस इवेंट को लाइव कैसे देख सकते हैं ।

iPhone 17 सीरीज कल होगी लॉन्च; कहां कैसे और कब देखें लाइव स्ट्रीम

कब और कैसे देखें लाइव इवेंट?

इवेंट का आयोजन Apple Park, Cupertino, California में होगा। भारत में यह लॉन्च 9 सितंबर रात 10:30 बजे (IST) से शुरू होगा। वहीं, USA में इसे 10:00 AM PT और 1:00 PM ET पर देखा जा सकेगा। यहां हम अन्य देशों की बात करें तो दुबई में रात 9:00 बजे (GST) और कनाडा में दोपहर 1:00 बजे ये इवेंट लाइव होगा।

अब सवाल उठता है कि इसे लाइव कैसे देखें। बता दें कि इवेंट को देखने के लिए Apple ने कई प्लेटफॉर्म ऑफर किए हैं। आप Apple का ऑफिशियल YouTube चैनल, Apple की वेबसाइट और Apple TV ऐप पर इसे देख सकते हैं। इसका मतलब है कि अगर आप Apple Park में मौजूद नहीं भी हैं, तो भी घर बैठे लाइव अनुभव ले सकते हैं।

iPhone 17 Series: क्या है सबसे बड़ा बदलाव?

इस बार की सीरीज़ में चार मॉडल शामिल होंगे। जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max क लिस्ट किया जाएगा।

Air वेरिएंट को लाइनअप में शामिल करना, और Plus मॉडल को हटाना, Apple की स्ट्रैटेजी में बड़ा बदलाव है। टेक इंडस्ट्री इसे 'नया युग' कह रही है क्योंकि Air वेरिएंट से कंपनी मिड-प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट करेगी। हल्के और स्लिम डिज़ाइन के साथ यह फोन यूज़र्स को 'Pro-like फीचर्स' किफायती रेंज में देने का वादा करता है।

Pro Models का डिजाइन ओवरहॉल

पिछले कई सालों से iPhone यूज़र्स नए डिज़ाइन की मांग कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार iPhone 17 Pro और Pro Max को बड़ा डिज़ाइन अपग्रेड मिलने वाला है। बॉडी मटीरियल, कैमरा प्लेसमेंट और डिस्प्ले लेआउट में नए बदलाव देखने को मिलेंगे। इससे यह Pro वेरिएंट्स न सिर्फ परफॉर्मेंस बल्कि प्रीमियम लुक में भी Galaxy S25 Ultra और अन्य फ्लैगशिप फोन्स को टक्कर देंगे।

AI और Apple Intelligence

इस लॉन्च के साथ एक और बड़ा सवाल भी सामने आया है कि क्या Apple AI रेस में कुछ नया दिखाएगा? रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple अभी तक AI फीचर्स को लेकर संघर्ष कर रहा है।

इवेंट में Apple Intelligence से जुड़ी कुछ झलकियाँ देखने को मिल सकती हैं। हो सकता है Siri को AI के साथ और स्मार्ट बनाया जाए, साथ ही iOS में पर्सनलाइज़ेशन फीचर्स जोड़े जाएं।

iPhone के साथ और भी सरप्राइज

Apple के इवेंट्स की खासियत यह होती है कि यहां सिर्फ iPhone ही नहीं, बल्कि Apple Watch, AirPods और नए एक्सेसरीज़ भी लॉन्च किए जाते हैं। इस बार भी उम्मीद है कि iPhone 17 सीरीज़ के साथ Apple अपने Watch Series 10 और नए AirPods Pro को पेश कर सकता है।

भारत के लिए क्या मायने रखता है यह लॉन्च?

भारत Apple के लिए अब सिर्फ एक मार्केट नहीं बल्कि प्रोडक्शन और सेल्स हब बन चुका है। iPhone 17 सीरीज़ के कई मॉडल्स भारत में ही असेंबल किए जाने की खबर है।

इसका फायदा सीधा इंडियन यूज़र्स को मिलेगा, जैसेग्लोबल लॉन्च के तुरंत बाद भारत में सेल शुरू हो सकती है। साथ हीं भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ने से इंपोर्ट टैक्स घटेगा, जिससे कीमतें पहले के मुकाबले बैलेंस रह सकती हैं। भारत से अमेरिका और यूरोप में iPhone एक्सपोर्ट भी बढ़ेगा।

Apple iPhone 17 Series लॉन्च सिर्फ एक और फोन लॉन्च नहीं है, बल्कि यह Apple के प्रोडक्ट लाइनअप की नई शुरुआत है। Air वेरिएंट की एंट्री, Pro मॉडलों का डिज़ाइन ओवरहॉल और संभावित AI फीचर्स इसे खास बनाते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple iPhone 17 Series launch how and where to what live stream check the details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X