iPhone 17 लाइनअप में मिल सकता है 12GB तक रैम; जानिए नई सीरीज में क्या कुछ खास
iPhone 17 RAM Updates: जानी -मानी स्मार्टफोन कंपनी Apple अपनी लेटेस्ट प्रीमियम सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। हम iPhone 17 सीरीज की बात कर रहे हैं, जिसे इस साल के अंत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। ऐसे में ये जानकारी सामने आई है कि इस लाइनअप में पिछले iPhone 16 सीरीज के मुकाबले ज्यादा रैम सपोर्ट मिल सकता है।
बता दें कि आने वाली सीरीज में बेस, एयर, प्रो और प्रो मैक्स वेरिएंट शामिल किए जा सकते हैं। हाल ही में एक टिपस्टर ने दावा किया है कि स्मार्टफोन 12GB रैम सपोर्ट करेंगे, जो मौजूदा मॉडल में मौजूद 8GB रैम से बेहतर है। इसके साथ ही टिपस्टर ने मेमोरी इम्प्रूवमेंट का संकेत दिया है जो अगले साल के iPhone 18 लाइनअप में भी आ सकता है।

iPhone 17 सीरीज का रैम डिटेल
टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने अपने वीबो पोस्ट में बताया कि iPhone 17 सीरीज के स्मार्टफोन्स 12GB रैम सपोर्ट करेंगे। ऐसी उम्मीद है कि मॉडल बड़े पैमाने पर Apple इंटेलिजेंस और अन्य AI-सपोर्ट टूल के साथ आएंगे। कहा जाता है कि बड़ा RAM साइज इन सुविधाओं के परफॉर्मेंस में मदद करता है
iPhone 17 सीरीज में क्या खास?
iPhone 17 Pro और Pro Max सहित लाइनअप के प्रो मॉडल में A19 Pro चिपसेट होने की उम्मीद है, जो संभवतः TSMC के 3nm प्रोसेस पर बनाया जाएगा। 12GB RAM के साथ, इस चिप का परफॉर्मेंस A18 Pro प्रोसेसर की तुलना में काफी बेहतर होने की उम्मीद है।
बता दें कि A18 Pro का इस्तेमाल iPhone 16 Pro और Pro Max हैंडसेट में 8GB RAM के साथ किया जाता है।
8K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा
इसके अलावा Apple iPhone 17 सीरीज में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा होने की बात कही गई। टिपस्टर ने पोस्ट पर बताया कि iPhone 18 सीरीज, जिसके 2026 की दूसरी छमाही में आने की उम्मीद है, 6-चैनल LPDDR5X मेमोरी के लिए सपोर्ट के साथ आएगी।
iPhone 17 और iPhone 18 मेमोरी के बारे में किए गए नए दावे एक्सपर्ट मिंग-ची कुओ के हाल ही में किए गए दावे के बाद आए हैं। इसमें दावा किया था कि Apple स्टैंडर्ड iPhone 17 को 12GB RAM के साथ लाने की तैयारी कर रहा है, जो लाइनअप में अन्य फोन की तरह ही है।
कुओ ने यह भी दावा किया कि iPhone 18 लाइनअप के सभी मॉडल, जो 2026 की दूसरी छमाही तक आएंगे, उनमें 12GB RAM भी होगी।
कब लॉन्च होगा फोन?
iPhone 17 लाइनअप इस साल के अंत में लॉन्च होने की तैयारी में है। हाल की रिपोर्ट में iPhone 17 लाइनअप में कम से कम एक वेरिएंट ने इंजीनियरिंग वैलिडेशन टेस्टिंग (EVT) स्टेज को पार कर लिया है। बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन शुरू होने से पहले हैंडसेट के DVT (डिजाइन वैलिडेशन टेस्ट) और PVT (प्रोडक्शन वैलिडेशन टेस्ट) स्टेज को पास कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








