Home
Mobile

2025 में लॉन्च होगा iPhone 17 Slim: जानिए क्या होंगे इसके नए और खास फीचर्स

अमेरिकी टेक कंपनी Apple कथित तौर अपने नए हैंडसेट iPhone 17 Slim पर काम कर रही है। जिसे अगले साल यानी 2025 में लॉन्च किए जानें की उम्मीद है। एप्पल अपने iPhone 17 स्लिम मॉडल को कई बड़े बदलाव के साथ लाने की तैयारियों जुटी में है। एक रिपोर्ट के अनुसार यह नया डिजाइन iPad Pro से प्रेरित होगा।

एप्पल का यह फोन स्लिम होने के साथ ही काफी आकर्षित दिखेगा। माना जा रहा है कि, iPhone Slim को मानक और Pro मॉडल के बीच रखा जाएगा। जो कि, 2025 iPhone सीरीज में Plus मॉडल को रिप्लेस करेगा। तो आइए आपको आगे इसमें मिलने वाले नए और खास फीचर्स की डिटेल्स बताते हैं।

  iPhone 17 Slim के लॉन्च से पहले जानें सभी अपग्रेडेड फीचर्स

iPhone 17 Slim के संभावित फीचर्स-

रिपोर्ट्स के अनुसार आईफोन 17 स्लिम में 6.6 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है, जो iPhone 16 Plus के 6.7 इंच डिस्प्ले से थोड़ी सी छोटी है। हालांकि, यह अनुमानित है, फिलहाल सटीक साइज का अभी खुलासा नहीं हुआ है। आईफोन 17 स्लिम में प्रो मोशन टेक्नोलॉजी मिलने की भी संभावना है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर वीडियो एक्सपीरियंस ऑफर कर सकती है।

इसके अलावा अफवाहों की मानें तो यह हैंडसेट A19 चिप से लैस हो सकता है, जिसे यह 8GB रैम से जोड़ा जा सकता है। इतना ही नहीं कंपनी इसके कैमरा फीचर्स में भी बदलाव कर सकती है। जिससे इसके डिजाइन में और सुधार लाए जाने की उम्मीद है।

यह आईफोन टाइटेनियम के बजाय एल्युमीनियम चेचिस और स्लिम डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। इतना ही नहीं इसमें डाइनेमिक आईलैंड फीचर भी इसमें देखने को मिलेगा, जो इंटरएक्टिव अलर्ट और एक्टिविटी डिस्प्ले के लिए जाना जाता है।

अफवाहों के अनुसार यह फोन अगले साल सितंबर 2025 में दस्तक देगा। इसकी कीमत की बात करें तो यह मॉडल iPhone 17 Pro Max से महंगा हो सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone 17 Slim Coming in 2025, Everything We Know So For
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X