Home
Mobile

Apple iPhone 17 vs Google Pixel 10: कौन सा फोन है बेहतर? किस डील से होगा फायदा?

Apple ने अपनी iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च होते ही मार्केट में तहलका मचा दिया। प्री-बुकिंग ने रिकॉर्ड तोड़ दिए और सीरीज का बेस वेरिएंट अपने सेगमेंट में सबसे बैलेंस्ड स्मार्टफोन माना जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ Google ने भी अपना Pixel 10 लॉन्च कर दिया है, जो लगभग इसी प्राइस रेंज में आता है। ऐसे में दोनों फोन की तुलना करना ज़रूरी हो जाता है।

आइए कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और कैमरा परफॉर्मेंस के आधार पर जानते हैं कि इनमें से कौन-सा फोन आपके लिए बेस्ट साबित होगा। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Apple iPhone 17 vs Google Pixel 10: कौन सा फोन है बेहतर?

कीमत: iPhone 17 vs Pixel 10

Apple iPhone 17 (256GB स्टोरेज): Flipkart पर यह स्मार्टफोन ₹82,900 में उपलब्ध है।

Google Pixel 10: Flipkart पर इसकी कीमत ₹79,999 रखी गई है।

दोनों ही स्मार्टफोन पर चुनिंदा बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट्स भी मिल रहे हैं, जिससे कीमत थोड़ी और कम हो सकती है।

कैमरा कम्पेरिजन

Apple iPhone 17:

  • इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है।
  • 48MP प्राइमरी सेंसर (Sensor-Shift OIS के साथ)
  • 48MP अल्ट्रा-वाइड लेंस (120° फील्ड ऑफ व्यू)
  • सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 18MP फ्रंट कैमरा

Google Pixel 10:

  • इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।
  • 48MP प्राइमरी सेंसर
  • 10.8MP टेलीफोटो लेंस
  • 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
  • सेल्फी के लिए 10.5MP फ्रंट कैमरा

पिक्सल का कैमरा हार्डवेयर ट्रिपल लेंस सेटअप के साथ ज्यादा वर्सेटाइल जरूर है, लेकिन iPhone 17 का कैमरा सिस्टम सेंसर शिफ्ट OIS और बेहतर इमेज प्रोसेसिंग की वजह से ज्यादा भरोसेमंद और क्वालिटी आउटपुट देता है।

स्पेसिफिकेशन्स

Apple iPhone 17:

  • डिस्प्ले: 6.3-इंच LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले
  • रिफ्रेश रेट: 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस
  • प्रोसेसर: Apple A19 Bionic
  • सॉफ्टवेयर: iOS 26
  • बैटरी: 3692mAh
  • चार्जिंग: 25W MagSafe वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट

Google Pixel 10

  • डिस्प्ले: 6.3-इंच OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स ब्राइटनेस
  • प्रोसेसर: Google Tensor G5
  • RAM: 12GB
  • सॉफ्टवेयर: Android 16 (7 बड़े अपडेट्स का वादा)
  • बैटरी: 4970mAh
  • चार्जिंग: 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग

यहां पर Pixel 10 बैटरी और RAM के मामले में iPhone 17 से बेहतर साबित होता है, जबकि iPhone 17 डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन के दम पर स्मूद और बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देता है।

किसे खरीदना होगा बेहतर?

दोनों स्मार्टफोन्स लगभग एक ही प्राइस रेंज में आते हैं। अगर आप कैमरा क्वालिटी और iOS के प्रीमियम एक्सपीरियंस को प्राथमिकता देते हैं, तो iPhone 17 आपके लिए बेस्ट चॉइस है। इसका कैमरा आउटपुट, सॉफ्टवेयर सपोर्ट और मैगसेफ चार्जिंग इसे ज्यादा प्रैक्टिकल बनाते हैं।

वहीं, अगर आप ज्यादा बैटरी, RAM और Google के लेटेस्ट AI फीचर्स चाहते हैं, तो Pixel 10 आपके लिए सही ऑप्शन है।

  • iPhone 17: उन लोगों के लिए जो कैमरा क्वालिटी, लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट और iOS इकोसिस्टम पसंद करते हैं।
  • Pixel 10: उन यूजर्स के लिए जो ज्यादा बैटरी, AI फीचर्स और Android कस्टमाइजेशन चाहते हैं।

कुल मिलाकर, अगर आप AI पर ज्यादा निर्भर नहीं हैं, तो iPhone 17 एक बेहतर और ज्यादा भरोसेमंद पैकेज है।

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone 17 vs Google Pixel 10: Which Smartphone Is the Better Deal for You?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X