Home
Mobile

iPhone 17 vs iPhone 16: नया मॉडल खरीदें या डिस्काउंटेड वर्जन है बेहतर डील?

iPhone 17 vs iPhone 16: Apple ने अपनी नई iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च कर दी है और हमेशा की तरह टेक वर्ल्ड में इसकी खूब चर्चा हो रही है। इस सीरीज में iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या नया iPhone 17 लेना फायदेमंद रहेगा या फिर डिस्काउंटेड प्राइस पर मिलने वाला iPhone 16 एक बेहतर डील साबित होगा। जैसा कि हम जानते हैं कि नए मॉडल के आने के साथ ही पुराने मॉडल की कीमतों मे भारी कटौती हुए है। आइए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन में क्या फर्क है और आपको किस मॉडल को खरीदना चाहिए।

iPhone 17 vs iPhone 16: जानें कौन-सा मॉडल है आपके लिए सही

iPhone 17: नए फीचर्स और अपग्रेड

iPhone 17 में इस बार 6.3-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Always-On Display सपोर्ट करता है। इसकी सबसे खास बात है 3000 निट्स की ब्राइटनेस, जिससे धूप में भी स्क्रीन बेहद क्लियर दिखती है।

यह फोन Apple के नए A19 चिप पर चलता है, जिसे 8GB RAM और Apple-डिज़ाइन किए गए Wi-Fi 7 चिप का सपोर्ट मिलता है। इससे कनेक्टिविटी और भी तेज और स्मूद हो गई है।

बैटरी की बात करें तो इसमें 3692mAh की बैटरी दी गई है। Apple का दावा है कि यह बैटरी iPhone 16 की तुलना में लगभग 6 घंटे ज्यादा बैकअप देती है।

कैमरा सेक्शन में भी iPhone 17 को अपग्रेड मिला है। इसमें 48MP का Fusion प्राइमरी कैमरा और 12MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। सबसे बड़ा बदलाव है 18MP का नया फ्रंट कैमरा, जिससे अब सेल्फी और वीडियो कॉल और भी शार्प और डिटेल्ड मिलते हैं। यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और 2x ऑप्टिकल ज़ूम को भी सपोर्ट करता है।

iPhone 16: भरोसेमंद लेकिन अब पुराना

iPhone 16 में 6.1-इंच का Super Retina XDR OLED पैनल है, जिसे Ceramic Shield ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। यह फोन पिछले साल के A18 Bionic चिप पर चलता है और इसमें भी 8GB RAM मिलती है।

स्टोरेज ऑप्शन 128GB से शुरू होकर 512GB तक जाता है।

कैमरे में iPhone 16 में 48MP का मेन सेंसर और 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। फ्रंट कैमरा 12MP का है, जो उस समय बेस्ट माना जाता था, लेकिन iPhone 17 के 18MP कैमरे के मुकाबले अब थोड़ा पीछे रह गया है।

बैटरी 3561mAh की है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में ठीक-ठाक बैकअप देती है, लेकिन iPhone 17 की तुलना में थोड़ी कम है।

फीचर iPhone 17 iPhone 16
डिस्प्ले 6.3-इंच OLED, 120Hz, 3000 निट्स ब्राइटनेस 6.1-इंच Super Retina XDR OLED
प्रोसेसर A19 चिप A18 Bionic चिप
RAM 8GB 8GB
रियर कैमरा 48MP Fusion + 12MP Telephoto 48MP Main + 12MP Ultra-Wide
फ्रंट कैमरा 18MP 12MP
बैटरी 3692mAh (6 घंटे ज्यादा बैकअप) 3561mAh
स्टोरेज ऑप्शन 256GB, 512GB 128GB-512GB
प्राइस (भारत) ₹82,900 से शुरू ₹69,999 (डिस्काउंटेड प्राइस)
खासियत Wi-Fi 7, Always-On Display, बेहतर बैटरी किफायती डील, भरोसेमंद परफॉर्मेंस

iPhone 17 vs iPhone 16 कीमत

iPhone 17: शुरुआती कीमत ₹82,900 (256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध)

iPhone 16: लॉन्च कीमत ₹79,900 (128GB वेरिएंट), लेकिन अब Amazon पर ₹69,999 में उपलब्ध

यानी iPhone 16 पर अब लगभग ₹10,000 का डिस्काउंट मिल रहा है, जो बजट-फ्रेंडली यूज़र्स के लिए बड़ा ऑफर है।

किसे खरीदें - iPhone 17 या iPhone 16?

अगर आप लेटेस्ट टेक्नोलॉजी चाहते हैं और आने वाले 3-4 साल तक फोन बदलने का प्लान नहीं है, तो iPhone 17 आपके लिए बेहतर विकल्प है। इसमें ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले, Wi-Fi 7, बड़ा बैटरी बैकअप और अपग्रेडेड सेल्फी कैमरा मिलता है।

वहीं अगर आपका बजट सीमित है और आप ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते, तो iPhone 16 अब ₹70,000 से कम में एक शानदार डील है। इसमें भी पावरफुल A18 चिप, डीसेंट कैमरा और प्रीमियम डिजाइन मिलता है, जो ज्यादातर यूजर्स की जरूरतें पूरी कर सकता है।

iPhone 17 और iPhone 16 दोनों ही Apple के भरोसेमंद डिवाइस हैं, लेकिन चुनाव आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है। अगर आप अप-टू-डेट टेक्नोलॉजी और लॉन्ग-टर्म वैल्यू चाहते हैं, तो iPhone 17 खरीदें। लेकिन अगर आप स्मार्ट डील की तलाश में हैं और बजट बचाना चाहते हैं, तो iPhone 16 इस समय मार्केट में बेस्ट ऑप्शन है।

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone 17 vs iPhone 16: Price, Camera, Battery and Features Compared in Detail
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X