Home
Mobile

iPhone 17e vs iPhone 16e: क्या अगला बजट iPhone होगा और भी पावरफुल? जानिए लॉन्च डेट, कीमत और फीचर्स

Apple ने इस साल की शुरुआत में iPhone 16e को लॉन्च किया था, जो iPhone 16 सीरीज़ का सबसे किफायती मॉडल था। अब इसी लाइनअप की अगली पेशकश iPhone 17e की चर्चा तेज़ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17e को 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।

कहा जा रहा है कि यह फोन अपने पिछले वेरिएंट से ज़्यादा दमदार प्रोसेसर और बेहतर कैमरा लेकर आएगा। आइए जानते हैं दोनों मॉडलों के बीच क्या मुख्य अंतर हो सकते हैं।

iPhone 17e vs iPhone 16e: क्या अगला बजट iPhone होगा और भी पावरफुल?

iPhone 17e vs iPhone 16e: कीमत और लॉन्च डेट

Apple iPhone 16e को भारत में ₹59,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, जबकि Flipkart पर यह फिलहाल ₹54,900 में उपलब्ध है (128GB वेरिएंट)।

वहीं, iPhone 17e की कीमत को लेकर अफवाहें कहती हैं कि इसका दाम ₹65,000 के आसपास हो सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इसे मार्च 2026 में पेश कर सकता है।

डिजाइन में क्या होगा बदलाव?

iPhone 16e का डिजाइन फ्लैट डिस्प्ले और सिंगल कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन के फ्रंट में थोड़े मोटे बेज़ल्स हैं, जबकि रियर पैनल के सेंटर में Apple का लोगो दिया गया है।

iPhone 17e में डिज़ाइन काफी हद तक समान रहने की उम्मीद है, लेकिन Apple इस बार पतले बेज़ल्स और थोड़ा ज्यादा इमर्सिव डिस्प्ले एक्सपीरियंस देने पर फोकस कर सकता है।

कैमरा अपग्रेड: बेहतर सेल्फी और सेंटर स्टेज टेक्नोलॉजी

iPhone 16e में 48MP का सिंगल रियर कैमरा मिलता है, जो शानदार फोटोज़ क्लिक करता है। फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

वहीं, आने वाले iPhone 17e में कंपनी 48MP सेंटर स्टेज सेंसर दे सकती है, जिससे वीडियो कॉलिंग के दौरान ऑटो फ्रेमिंग मिलेगी।

सेल्फी के लिए, इसमें 18MP फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है - यानी फ्रंट कैमरा में बड़ा अपग्रेड तय है।

परफॉर्मेंस और डिस्प्ले

iPhone 16e में Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस तक पहुंचता है। यह फोन Apple A18 चिपसेट और Apple 4-core GPU के साथ आता है।

अब बात iPhone 17e की करें, तो इसमें A19 चिपसेट देखने को मिल सकता है, जो Apple के AI-इंटिग्रेशन और स्मूथ मल्टीटास्किंग को सपोर्ट करेगा।

डिस्प्ले टेक्नोलॉजी लगभग समान रहेगी, लेकिन Apple इस बार क्लियर विजिबिलिटी और बैटरी एफिशिएंसी पर ज़्यादा ध्यान दे सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

iPhone 16e में 4005mAh की बैटरी दी गई है, जो 7.5W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
iPhone 17e में भी बैटरी क्षमता लगभग समान रहने की उम्मीद है, लेकिन Apple इसमें बेहतर बैटरी ऑप्टिमाइज़ेशन और चार्जिंग स्पीड शामिल कर सकता है।

क्या मिलेगा Apple Intelligence सपोर्ट?

Apple A19 चिपसेट के साथ iPhone 17e में कंपनी का नया Apple Intelligence (AI) फीचर शामिल किया जा सकता है। यह फीचर पहले iPhone 16 Pro और Pro Max मॉडल्स में दिया गया था। इससे यूज़र्स को स्मार्ट सिरी, रियल-टाइम ट्रांसलेशन और AI-जनरेटेड नोट्स जैसे एडवांस टूल्स मिल सकते हैं।

क्या अपग्रेड करना सही रहेगा?

अगर आप iPhone 16e यूज़र हैं, तो iPhone 17e का अपग्रेड मिनर लेकिन इफेक्टिव होगा - खासकर फ्रंट कैमरा, प्रोसेसर और AI इंटीग्रेशन के मामले में।

वहीं, अगर आप पहली बार iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो iPhone 17e एक प्रीमियम बजट iPhone साबित हो सकता है, जो पावर और सादगी दोनों को बैलेंस करता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone 17e vs iPhone 16e: Expected Price, Specs, Design Changes, and India Launch Details 2026
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X