Home
Mobile

iPhone 18 Leak: Apple बदल सकता है लॉन्च साइकल, कैमरा और प्रोसेसर में मिलेगा बड़ा अपग्रेड!

Apple के iPhone लॉन्च को लेकर इस साल काफी चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स और लीक्स की मानें तो कंपनी अपने बेस मॉडल iPhone के रिलीज साइकल में बड़ा बदलाव कर सकती है। यही वजह है कि अब अफवाहें चल रही हैं कि iPhone 18 को 2026 में लॉन्च नहीं किया जाएगा, बल्कि इसे अगले साल के लिए शिफ्ट किया जा सकता है।

अब तक Apple ने हर साल सितंबर में नया iPhone लॉन्च किया है, लेकिन इस बार कंपनी कुछ अलग रणनीति अपना सकती है। iPhone 17 को अब तक का सबसे मजबूत बेस iPhone माना जा रहा है और इसके बाद आने वाले iPhone 18 से उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। तो चलिए iPhone 18 से जुड़ी अब तक सामने आई सभी बड़ी जानकारियां जानते हैं।

iPhone 18 Leak: Apple बदल सकता है लॉन्च साइकल

iPhone 18 कैमरा: बेस मॉडल में भी मिलेगा 48MP का दम

लीक्स के मुताबिक iPhone 18 में Apple अपने कैमरा सेक्शन को और बेहतर बना सकता है।

फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है जिसमें शामिल होंगे:

  • 48MP प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ)
  • 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा

यानी बेस iPhone में भी अब ज्यादा डिटेल और बेहतर लो-लाइट परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 18MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, जो iPhone 17 जैसा ही होगा।

Apple का फोकस इस बार भी "क्लीन और नेचुरल फोटो आउटपुट" पर रहेगा, जिससे बेस मॉडल यूजर्स को भी प्रीमियम कैमरा एक्सपीरियंस मिल सके।

डिजाइन में बड़ा बदलाव नहीं

अगर डिजाइन की बात करें तो iPhone 17 में Apple पहले ही काफी बदलाव कर चुका है। ऐसे में iPhone 18 में कोई बड़ा रीडिजाइन होने की उम्मीद कम है। हालांकि, कुछ नए कलर ऑप्शन जरूर जोड़े जा सकते हैं ताकि नया मॉडल फ्रेश लगे।

मतलब यह कि iPhone 18 दिखने में काफी हद तक iPhone 17 जैसा हो सकता है, लेकिन अंदर से अपग्रेडेड होगा।

मिलेगा नया Apple A20 प्रोसेसर

परफॉर्मेंस के मामले में iPhone 18 में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फोन में Apple का अगला जनरेशन A20 चिपसेट दिया जा सकता है, जो ज्यादा तेज और पावर-एफिशिएंट होगा।

  • Apple A20 प्रोसेसर
  • कम से कम 8GB RAM
  • 256GB स्टोरेज (बेस वेरिएंट)

यह कॉम्बिनेशन iPhone 18 को मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए काफी मजबूत बना सकता है।

डिस्प्ले और ब्राइटनेस

  • लीक्स में यह भी सामने आया है कि iPhone 18 में 6.3-इंच Super Retina डिस्प्ले, कम से कम 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस
  • दी जा सकती है। इससे आउटडोर विजिबिलिटी और HDR कंटेंट देखने का अनुभव काफी बेहतर हो जाएगा।

iOS 27 के साथ होगा लॉन्च?

  • iPhone 18 के iOS 27 पर चलने की उम्मीद है। Apple हर साल अपने नए iPhone के साथ नया iOS वर्जन पेश करता है।
  • iOS 27 में कई AI फीचर्स, सिक्योरिटी अपग्रेड और स्मार्ट कस्टमाइजेशन आने की संभावना है।

iPhone 18 Launch Date और कीमत

सबसे बड़ा सवाल यही है कि iPhone 18 लॉन्च कब होगा? रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple इस बार बेस मॉडल को 2026 में लॉन्च नहीं करेगा।

लीक्स का दावा है कि iPhone 18 की एंट्री फरवरी 2027 के आसपास हो सकती है। भारत में इसकी अनुमानित शुरुआती कीमत लगभग Rs 85,900 जो iPhone 17 के लॉन्च प्राइस के करीब ही होगी।

क्या iPhone 18 वाकई स्किप होगा?

फिलहाल Apple ने कुछ भी ऑफिशियल कन्फर्म नहीं किया है। इसलिए iPhone 18 से जुड़ी सभी जानकारियां लीक्स और अफवाहों पर आधारित हैं।

लेकिन अगर Apple सच में अपना रिलीज साइकल बदलता है, तो यह iPhone लाइनअप का सबसे बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

iPhone 18 को लेकर अभी से काफी बज बना हुआ है। ड्यूल 48MP कैमरा, नया A20 चिपसेट, हाई ब्राइटनेस डिस्प्ले और iOS 27 जैसे फीचर्स इसे एक दमदार अपग्रेड बना सकते हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि Apple सच में इसे 2027 तक टालता है या फिर सितंबर 2026 में ही कोई सरप्राइज लॉन्च कर देता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone 18 Leak Suggests Apple May Skip 2026 Launch Cycle: Camera, Chip and More
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X