iPhone 18 Pro: Apple के अगले सुपर फ्लैगशिप में होंगे बड़े बदलाव, जानिए क्या कुछ हो सकता है खास
Apple के अगले जनरेशन फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर अभी भले ही लॉन्च में वक्त हो, लेकिन iPhone 18 Pro से जुड़े लीक्स और रिपोर्ट्स ने टेक जगत में हलचल मचा दी है। कहा जा रहा है कि iPhone 18 Pro सीरीज़ Apple के लिए हाल के वर्षों की सबसे बड़ी डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी ट्रांज़िशन में से एक हो सकती है।
डिजाइन से लेकर चिपसेट, कैमरा से लेकर AI फीचर्स तक, Apple इस बार कुछ ऐसा करने की तैयारी में है जो iPhone यूज़र्स के एक्सपीरियंस को एक नया मोड़ दे सकता है। आइए जानते हैं अब तक सामने आई जानकारियों के आधार पर iPhone 18 Pro से क्या उम्मीद की जा रही है।

iPhone 18 Pro का डिजाइन और डिस्प्ले
लीक्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro का ओवरऑल लुक iPhone 17 Pro जैसा ही प्रीमियम रहेगा, लेकिन इस बार फोन थोड़ा मोटा हो सकता है। डिस्प्ले साइज के मामले में Apple 6.3-इंच स्क्रीन को बरकरार रख सकता है, लेकिन सबसे बड़ा बदलाव फ्रंट डिज़ाइन में देखने को मिल सकता है।
कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि Apple इस बार Dynamic Island को पूरी तरह हटाकर पिनहोल डिजाइन अपना सकता है। वहीं कुछ सूत्रों का कहना है कि Dynamic Island रहेगा जरूर, लेकिन पहले से ज्यादा छोटा और क्लीन होगा, क्योंकि Face ID हार्डवेयर को और ज्यादा अंडर-डिस्प्ले शिफ्ट किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह iPhone डिज़ाइन के इतिहास का एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।
A20 Pro चिपसेट और दमदार परफॉर्मेंस
iPhone 18 Pro में Apple का अगला फ्लैगशिप प्रोसेसर A20 Pro देखने को मिल सकता है, जिसे TSMC के 2nm प्रोसेस पर तैयार किया जाएगा। यह न केवल परफॉर्मेंस में जबरदस्त उछाल लाएगा, बल्कि बैटरी एफिशिएंसी और AI प्रोसेसिंग को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सकता है।
इसके साथ ही RAM को लेकर भी बड़ा अपडेट मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro में 12GB या यहां तक कि 16GB LPDDR5X RAM दी जा सकती है, जो Apple Intelligence जैसे AI फीचर्स को स्मूद तरीके से रन करने में मदद करेगी।
अब फोटोग्राफी होगी और स्मार्ट
कैमरा सेक्शन में भी Apple कुछ खास करने की तैयारी में है। iPhone 18 Pro में 48MP का मेन सेंसर बना रह सकता है, लेकिन इस बार इसमें Variable Aperture सिस्टम मिल सकता है।
सरल शब्दों में कहें तो कैमरा लेंस रोशनी के हिसाब से खुद को एडजस्ट करेगा, कम रोशनी में ज्यादा लाइट अंदर लेगा और तेज धूप में एक्सपोजर कंट्रोल करेगा। इससे फोटो क्वालिटी और बेहतर हो सकती है। सेल्फी कैमरा में भी अपग्रेड देखने को मिल सकता है, जहां Apple 24MP फ्रंट कैमरा दे सकता है।
इसके अलावा, Apple कैमरा कंट्रोल बटन को भी सिंप्लिफाई कर सकता है और टच जेस्चर की जगह ज्यादा प्रेशर-बेस्ड कंट्रोल पर फोकस कर सकता है।
सैटेलाइट कनेक्टिविटी और AI फीचर्स
कनेक्टिविटी के मोर्चे पर Apple सैटेलाइट फीचर्स को और बेहतर कर सकता है। आने वाले समय में iPhone 18 Pro दूर-दराज़ इलाकों में भी तेज और भरोसेमंद डेटा सपोर्ट दे सकता है, जो इमरजेंसी सिचुएशन में बेहद काम आएगा।
AI को लेकर भी Apple बड़े कदम उठा सकता है। ज्यादा RAM और पावरफुल चिपसेट का मतलब है कि आने वाले समय में Apple Intelligence फीचर्स और ज्यादा स्मार्ट और उपयोगी हो सकते हैं।
iPhone 18 Pro लॉन्च डेट और कीमत
लीक्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को सितंबर 2026 के दूसरे हफ्ते (7-14 सितंबर) के बीच लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही Apple का पहला फोल्डेबल iPhone भी इसी इवेंट में पेश किया जा सकता है। भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब ₹1,34,999 हो सकती है।
बनेगा Apple का अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड?
अगर ये सभी लीक्स सच साबित होते हैं, तो iPhone 18 Pro सिर्फ एक नया iPhone नहीं बल्कि Apple की टेक्नोलॉजी जर्नी में एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है। डिज़ाइन, AI, कैमरा और परफॉर्मेंस, हर मोर्चे पर यह फोन Apple को एक नई दिशा दे सकता है। अब देखने वाली बात होगी कि Apple इनमें से कितना कुछ ऑफिशियल लॉन्च तक बरकरार रखता है।


Click it and Unblock the Notifications








