Home
Mobile

iPhone 18 Pro Max: 2026 में आने वाला Apple का सबसे पावरफुल iPhone? मिलेंगे खास फीचर्स

Apple के अगले फ्लैगशिप iPhone 18 Pro Max की लॉन्चिंग में अभी काफी समय है, लेकिन इसके बावजूद यह फोन लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। नई रिपोर्ट्स और लीक के अनुसार, इस बार Apple अपनी लॉन्च टाइमलाइन में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है।

कहा जा रहा है कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ पहला iPhone Fold 2026 में आएगा, जबकि बेस मॉडल को मार्च 2027 तक के लिए शिफ्ट किया जा सकता है। यानी इस बार Pro Max मॉडल पर सबसे अधिक फोकस होने वाला है।

iPhone 18 Pro Max, Apple का सबसे पावरफुल iPhone?

कैमरा सेटअप

iPhone 18 Pro Max फोटोग्राफी के मामले में एक बीस्ट साबित हो सकता है। लीक के मुताबिक इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें शामिल होंगे।

  • 48MP प्राइमरी सेंसर
  • 48MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर
  • 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस

सबसे बड़ा बदलाव हो सकता है वैरिएबल अपर्चर टेक्नोलॉजी का, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी पहले से कहीं बेहतर हो सकती है। फ्रंट में 24MP सेल्फी कैमरा मिलने का दावा भी किया जा रहा है, जिसका मतलब है कि वीडियो कॉलिंग और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए यह फोन काफी दमदार साबित होगा।

डिजाइन में क्या खास

डिजाइन के मामले में Apple शायद ज्यादा बदलाव न करे। इसका सबसे बड़ा कारण यह माना जा रहा है कि iPhone 17 Pro Max में पहले ही कंपनी ने बड़ा डिज़ाइन अपग्रेड दिया था। इसी वजह से iPhone 18 Pro Max में वही प्रीमियम लुक और सॉलिड बिल्ड देखने को मिल सकता है।

हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार नए कलर ऑप्शन्स देखने को मिल सकते हैं, जिससे फोन का प्रीमियम फील और बढ़ जाएगा।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

iPhone 18 Pro Max में Apple का अगला जेनरेशन चिप A20 Pro मिलने की उम्मीद है, जो AI और परफॉर्मेंस दोनों में बड़ा अपग्रेड दे सकता है। यह फोन कम से कम 256GB स्टोरेज से शुरू हो सकता है।

डिस्प्ले में Apple 120Hz ProMotion AMOLED पैनल का इस्तेमाल कर सकता है जो स्मूथ स्क्रॉलिंग, HDR कंटेंट और गेमिंग को और बेहतर बनाएगा।

AI फीचर्स

यह भी रिपोर्ट है कि 2026 तक Siri में बड़ा AI अपग्रेड मिलने वाला है। ऐसे में iPhone 18 Pro Max में:

  • एडवांस्ड वॉयस कमांड
  • ऑटो फोटोग्राफी सुझाव
  • स्मार्ट इमेज एडिटिंग
  • AI असिस्टेड मल्टीटास्किंग

भारत में लॉन्च और कीमत

रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 18 Pro Max की लॉन्चिंग सितंबर 2026 में हो सकती है। भारत में भी Apple इसे इसी टाइमलाइन पर लॉन्च कर सकता है। कीमत की बात करें तो शुरुआती कीमत ₹1,64,900 (256GB मॉडल) होने की उम्मीद है।

अगर लीक सच साबित होते हैं, तो iPhone 18 Pro Max Apple का अब तक का सबसे एडवांस्ड, कैमरा-फोकस्ड और AI-ड्रिवन स्मार्टफोन हो सकता है। लॉन्च अभी दूर है, लेकिन जो फीचर्स सामने आ रहे हैं, वे साफ बताते हैं कि 2026 में Apple इंडस्ट्री में फिर से बड़ा धमाका करने वाला है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone 18 Pro Max: Biggest Camera Upgrade Expected With Triple 48MP Setup
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X