iPhone 18 Pro Max Leak: मिलेगी ट्रिपल 48MP कैमरा, A20 चिप और 5100mAh बैटरी!
Apple का 2026 शेड्यूल काफी पैक्ड माना जा रहा है और इस साल की सबसे बड़ी हाइलाइट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max शामिल हैं। iPhone 17 Pro की सफलता के बाद अब इसके successor को लेकर उम्मीद पहले से ही काफी ऊंची हैं।
हालांकि Apple ने अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है, लेकिन leaks और अफवाहें लगातार सामने आ रहे हैं। इन्हीं रिपोर्ट्स के आधार पर iPhone 18 Pro Max में कई बड़े upgrades देखने को मिल सकते हैं। तो चलिए इस आइफोन के डिजाइन, कैमरा, परफॉर्मेंस और लॉन्च से जुड़ी जरूरी बातें जानते हैं ।

iPhone 18 Pro Max Design: क्या मिलेगा नया लुक?
Design के मामले में Apple आमतौर पर बड़े बदलाव जल्दी नहीं करता। रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro Max में कोई बड़ा रीडिजाइन नहीं होगा क्योंकि कंपनी ने हाल ही में अपने Pro models में नया प्रीमियम लुक दिया था।
फिर भी कुछ leaks का कहना है कि इस बार फोन का chassis थोड़ा ज्यादा thin और रिफाइंड हो सकता है, जिससे ग्रिप और बेहतर होगा।
इसके अलावा Apple कुछ नए colour ऑप्शन्स भी पेश कर सकता है जैसे:
- Burgundy
- Coffee Brown
- Purple
ये shades Pro lineup को और ज्यादा premium appeal दे सकते हैं।
कैमरा सिस्टम: Triple 48MP सेटअप की उम्मीद
iPhone 18 Pro Max का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका कैमरा अपग्रेड हो सकता है। Leaks के अनुसार इसमें एक पावरफुल triple rear कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।
- 48MP Primary Camera
- 48MP Periscope Telephoto Lens
- 48MP Ultra-Wide Camera
Periscope zoom lens खासतौर पर दूर के shots और portrait photography को बेहतर बना सकता है।
इसके साथ ही सेल्फी कैमरा में भी बड़ा अपग्रेड सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple इसमें 24MP front camera दे सकता है, जिससे selfies और वीडियो कॉलिंग पहले से ज्यादा शॉर्प और क्लीयर होंगी।
कुछ लीक यह भी सामने आया हैं कि Apple मकैनिकल आइरिस टेक्नोलॉजी ला सकता है, जो low-light फोटोग्राफी में बेहतर लाइट कंट्रोल देगी।
Display
Display के मामले में भी iPhone 18 Pro Max flagship-level होगा। Expected specs में शामिल हैं:
- 6.3-inch OLED Display
- 120Hz Refresh Rate
- Peak Brightness करीब 3000 nits
इसका मतलब outdoor visibility, HDR streaming और गेमिंग एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा शानदार होगा।
A20 Processor: पहली बार 2nm चिपसेट?
Performance के लिए Apple इस बार next-gen A20 processor पेश कर सकता है। यह chip TSMC की एडवांस 2nm मैन्युफैक्चरिंग पर आधारित हो सकती है।
इससे फोन को मिलेगा:
- Faster processing
- Better battery efficiency
- Improved AI performance
- Heating control में सुधार
यानी gaming, multitasking और Apple Intelligence फीचर्स ज्यादा बेहतर तरीके से चलेंगे।
Battery और Charging में सुधार
Leaks के मुताबिक iPhone 18 Pro Max में बड़ी battery देखने को मिल सकती है:
- 5100mAh battery
- 40W fast charging support
ये अपग्रेड उन यूजर्स के लिए खास होगा जो हेबी यूज और लंबे backup की तलाश में रहते हैं।
लॉन्च डेट क्या होगी?
Apple का launch schedule आमतौर पर September में रहता है। रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 18 सीरीज सितंबर 3 से सितंबर 9, 2026 के बीच लॉन्च हो सकती है।
क्या होगी कीमत
256GB variant की कीमत करीब Rs 1,54,900 हो सकती है। अगर leaks सही साबित होते हैं, तो iPhone 18 Pro Max 2026 का सबसे बड़ा flagship upgrade बन सकता है। नया triple कैमरा सिस्टम, powerful A20 chip और बेहतर battery इसे प्रीमियम खरीदारों के लिए बेहद शानदार ऑप्शन बना सकते हैं। अब सबकी नजर Apple के ऑफिशियल लॉन्च पर टिकी है।


Click it and Unblock the Notifications