Home
Mobile

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max; डिजाइन से लेकर कैमरा तक, Apple के 2026 फ्लैगशिप में क्या होगा नया?

Apple का iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max अभी लॉन्च होने में समय है, लेकिन इनके लेकर लीक और रिपोर्ट्स ने अभी से मार्केट में हलचल मचा दी है। कहा जा रहा है कि 2026 में आने वाली iPhone 18 Pro सीरीज फ्रंट डिजाइन, कैमरा टेक्नोलॉजी, प्रोसेसर और बैटरी के मामले में बड़ा बदलाव ला सकती है। खास बात यह है कि Apple इस बार iPhone के लुक को और ज्यादा क्लीन और फ्यूचरिस्टिक बनाने की तैयारी में है।

आखिर iPhone 18 Pro सीरीज में क्या कुछ नया देखने को मिल सकता है? यहां हम अब तक की इससे जुड़े जरूरी बातों के बारे में जानेंगे। चलिए विस्तार से इसके बारे जानते हैं।

iPhone 18 Pro मॉडल्स में में क्या होगा नया?

iPhone 18 Pro सीरीज का नया डिजाइन

लीक्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro और Pro Max के फ्रंट में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। Apple कथित तौर पर Under-Display Face ID टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। इसका मतलब है कि Face ID सेंसर स्क्रीन के नीचे छिप जाएगा और कटआउट काफी छोटा हो जाएगा।

रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि इस बार केवल एक छोटा सा Punch-hole कैमरा दिया जा सकता है, जो टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में होगा। Dynamic Island पूरी तरह खत्म नहीं होगा, लेकिन इसका साइज छोटा और कम डिस्ट्रैक्टिंग हो सकता है।

पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप बना रहेगा, लेकिन Apple फ्रेम और ग्लास फिनिश में थोड़ा बदलाव कर सकता है। इसके अलावा Deep Purple, Burgundy और Dark Brown जैसे नए कलर ऑप्शन भी टेस्ट किए जा रहे हैं।

कैमरा अपग्रेड होंगे सबसे बड़ा हाइलाइट

iPhone 18 Pro सीरीज़ में कैमरा सेगमेंट सबसे ज्यादा चर्चा में है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple इस बार Variable Aperture सिस्टम ला सकता है, जिससे कैमरा लो-लाइट में बेहतर फोटो ले सकेगा और बैकग्राउंड ब्लर ज्यादा नैचुरल दिखेगा।

इसके अलावा, Samsung द्वारा बनाया गया नया Three-layer stacked sensor भी शामिल हो सकता है। इससे फोटो में कम नॉइज़, बेहतर डायनामिक रेंज और तेज़ इमेज प्रोसेसिंग मिलने की उम्मीद है।

मुख्य कैमरा और टेलीफोटो लेंस दोनों में बड़े अपर्चर दिए जा सकते हैं, जिससे नाइट फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग काफी बेहतर हो जाएगी।

A20 Pro चिपसेट और दमदार बैटरी

परफॉर्मेंस के लिए Apple इस बार A20 Pro चिपसेट पेश कर सकता है, जो TSMC के 2nm प्रोसेस पर आधारित होगा। नई डिजाइन के तहत RAM को CPU, GPU और Neural Engine के साथ इंटीग्रेट किया जा सकता है।

लीक्स का दावा है कि iPhone 18 Pro सीरीज़ में करीब 15% ज्यादा परफॉर्मेंस और 30% बेहतर पावर एफिशिएंसी मिलेगी।बैटरी को लेकर भी बड़ा अपग्रेड संभव है। Pro Max में 5,100mAh बैटरी दी जा सकती है, जिससे फोन थोड़ा मोटा और भारी हो सकता है।

कनेक्टिविटी में भी नया बदलाव

iPhone 18 Pro Max में Apple का खुद का C2 modem दिया जा सकता है, जिससे mmWave 5G सपोर्ट फिर से Apple के इन-हाउस चिप्स में वापसी करेगा।

डिस्प्ले साइज रहेगा वही

स्क्रीन साइज में बदलाव की उम्मीद नहीं है। iPhone 18 Pro में 6.3-inch और Pro Max में 6.9-inch डिस्प्ले मिल सकता है। हालांकि फ्रंट डिजाइन ज्यादा क्लीन और मॉडर्न जरूर होगा।

लॉन्च टाइमलाइन और भारत में कीमत

Apple आमतौर पर सितंबर में नए iPhone लॉन्च करता है और iPhone 18 Pro सीरीज़ भी सितंबर 2026 में आने की उम्मीद है।

कीमत की बात करें तो iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत भारत में Rs 1,34,900 है। ऐसे में iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत भी इसी रेंज में या उससे थोड़ी ज्यादा हो सकती है।

हालांकि Apple कीमत स्थिर रखने की कोशिश कर सकता है, लेकिन बढ़ती कॉम्पोनेंट लागत और सप्लाई चेन इश्यू कीमत पर असर डाल सकते हैं।

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max अभी दूर हैं, लेकिन लीक से साफ है कि Apple इस बार डिजाइन और कैमरा टेक्नोलॉजी में बड़ा बदलाव लाने वाला है। Under-display Face ID, नया सेंसर, A20 Pro चिप और बड़ी बैटरी इसे 2026 का सबसे बड़ा फ्लैगशिप लॉन्च बना सकते हैं।

अगर आप iPhone अपग्रेड करने का सोच रहे हैं, तो iPhone 18 Pro सीरीज़ पर नजर रखना जरूर फायदेमंद होगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone 18 Pro Series Leaks Reveal New Design, Camera Upgrades and A20 Pro Chip
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X