Home
Mobile

iPhone 18: Apple का अगला बड़ा दांव, जानें कीमत, लॉन्च डेट और नए फीचर्स की पूरी डिटेल

एपल ने अभी पिछले महीने ही iPhone 17 सीरीज़ को लॉन्च किया है, लेकिन टेक जगत की नज़रें अब iPhone 18 पर टिक चुकी हैं। 2026 में आने वाली इस अगली लाइनअप को लेकर लीक और रिपोर्ट्स ने पहले ही तस्वीर साफ करनी शुरू कर दी है।

माना जा रहा है कि इस बार कंपनी डिजाइन से लेकर चिपसेट और कैमरा तक में बड़े बदलाव ला सकती है। आइए iPhone 18 से जुड़ी अब तक की संभावित जानकारी, कीमत और लॉन्च डेट जानते हैं ।

iPhone 18: Apple का अगला बड़ा दांव, जानें कीमत, लॉन्च डेट और नए फीचर्स

iPhone 18 का डिजाइन

सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर में देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 में एप्पल का नया A20 चिपसेट दिया जा सकता है जो 2nm प्रोसेस पर आधारित होगा। यह चिप पिछले साल के A19 (3nm) की तुलना में ज्यादा पावरफुल और एनर्जी एफिशिएंट होगा।

डिस्प्ले की बात करें तो यहां बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। एप्पल iPhone 18 में भी 6.3-इंच का LTPO Super Retina XDR OLED पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दे सकता है। हालांकि, डिजाइन के मामले में कंपनी नया सरप्राइज दे सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Dynamic Island को और छोटा किया जाएगा। इसमें अब और स्लिम, पिल-शेप कटआउट मिलेगा, जिससे यूजर्स को ज्यादा स्क्रीन एरिया का फायदा होगा।

एक और दिलचस्प बदलाव कैमरा कंट्रोल बटन को लेकर बताया जा रहा है। iPhone 16 और iPhone 17 में इसका हाइब्रिड सेटअप दिया गया था, लेकिन iPhone 18 में यह पूरी तरह से प्रेशर-सेंसिटिव होगा। इसका मतलब है कि यूजर्स सिर्फ टैप, प्रेस और स्वाइप से ही इसे ऑपरेट कर पाएंगे, बिना किसी एक्स्ट्रा कैपेसिटिव लेयर के।

iPhone 18 कैमरा (एक्सपेक्टेड)

कैमरा को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि एप्पल iPhone 18 Pro मॉडल्स में बेहतर टेलीफोटो ज़ूम और लो-लाइट फोटोग्राफी पर काम कर रहा है। साथ ही, AI-आधारित कैमरा एन्हांसमेंट्स भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

iPhone 18 लॉन्च डेट

प्रसिद्ध एप्पल एनालिस्ट Ming-Chi Kuo के अनुसार, इस बार एप्पल अपनी लॉन्चिंग स्ट्रैटेजी में बदलाव कर सकता है। खबर है कि iPhone 18 और iPhone 18e को थोड़ा देर से यानी 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। जबकि iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max, फोल्डेबल iPhone और iPhone Air 2 को सितंबर 2026 में पेश किए जाने की संभावना है।

भारत में कीमत की बात करें तो इसमें खास बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है। यानी बेस वेरिएंट की कीमत करीब ₹82,900 से शुरू हो सकती है, जो iPhone 17 की शुरुआती कीमत के बराबर है।

क्या खास होगा iPhone 18 में?

  • 2nm प्रोसेस पर आधारित A20 चिप
  • छोटा Dynamic Island डिजाइन
  • नया प्रेशर-सेंसिटिव कैमरा कंट्रोल बटन

सितंबर 2026 में Pro और फोल्डेबल मॉडल्स की लॉन्चिंग

iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च में अभी लगभग एक साल का वक्त है, लेकिन लीक और रिपोर्ट्स ने पहले ही टेक लवर्स में उत्सुकता बढ़ा दी है। अगर A20 चिप और फोल्डेबल मॉडल्स की खबरें सही साबित होती हैं तो यह iPhone सीरीज़ अब तक की सबसे बड़ी अपग्रेड मानी जाएगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone 18 Rumors: Foldable iPhone, A20 Chipset, Camera Upgrades & More
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X