Home
Mobile

आईफोन 4 लें या फिर आईफोन 4 एस

By Super
आईफोन 4 लें या फिर आईफोन 4 एस
स्‍मार्टफोन की बात की जाए तो नोकिया, सैमसंग जैसी कई बड़ी कंपनियों का नाम दिमाग में आता है। मगर एप्‍पल के उत्‍पादों का दुनियां में अभी तक कोई मुकाबला नहीं कर सका है, मैकबुक हो, आईपॉड हो या फिर आईफोन हो सभी क्षेत्रों में एप्‍पल के उत्‍पादों ने धूम मचाई है, हाल ही में लांच हुई आईफोन 4 एस ने तो अपने पिछले वर्जन आईफोन 4 की बिक्री के सारे रिकार्ड ही तोड़ दिए। एप्‍पल ने आईफोन 4 के मुकाबले आईफोन 4एस में कुछ नए फीचरों के साथ पेश किया है आइए जानते है वह कौन से नए फीचर हैं जिनकी वजह से आईफोन 4 एस पूरी दुनिया में पसंद किया गया ।

आईफोन 4 और 4एस का स्‍क्रीन साइज में कोई अंतर नहीं हैं दोनों मॉडलों में 3.5 इंच की रैटीना स्‍क्रीन दी गई है जो 960*640 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है। आईफोन 4 में जहां 5 मेगापिक्‍सल हाईरेज्‍यूलूशन कैमरा इनबिल्‍ड है जो 720 पिक्‍चल सपोर्ट के साथ अच्‍छी वीडियो रिकार्डिंग करता है, साथ में लिड फ्लैश लाइट सपोर्ट भी मौजूद है। वहीं आईफोन 4 एस में आईफोन4 के मुकाबले 8 मेगापिक्‍सल का दमदार कैमरा इनबिल्‍ड है जो आइफोन 4 से 3 मेगापिक्‍सल अधिक है। इसके अलावा 4 एस की वीडियो रिकार्डिंग भी ज्‍यादा बेहतर है जो 1080 पिक्‍सल सपोर्ट के साथ हाईडेफिनेश वीडियो रिकार्ड करता है, आप आईफोन 4 एस में वीडियों चैटिंग भी कर सकते है इसके लिए फोन की स्‍क्रीन के ऊपर वीजीए कैमरा प्‍वाइंट मौजूद है।

एप्‍पल आईफोन 4 में जहां 1 गीगाहर्ट का एआरएम कार्टेक्‍स ए8 प्रोसेसर इनबिल्‍ड है जो फोन को फास्‍ट प्रोसेसिंग पावर प्रोवाइड करता है वहीं 4 एस में नई सदी का ड्यूलकोर 1 गीगाहर्ट ए5 प्रोसेसर लगा हुआ है इसमें दी गई ग्राफिक तकनीक की वजह से फोन में अच्‍छी ग्राफिक सपोर्ट की पिक्‍चर मिलती है। कनेक्‍टीविटी के मामले में एप्‍पल के दोनों फोनों में वाईफाई की सुविधा मौजूद है। जहां एक ओंर एप्‍पल के आईफोन 4 में 32 जीबी का मैमोरी ऑप्‍शन दिया जा रहा था वहीं नए आईफोन 4एस में 64 जीबी का मैमोरी स्‍पेस दिया गया है।

समय के हिसाब से तकनीकी में बढ़ोत्‍तरी हुई है इसका तो जाहिर सी बात है इसका असर हर कंपनी के फोन में दिखेगा मगर जीपीएस, प्राक्‍सीमिटी सेसर, एसलरोमीटर सेंसर और डिजिटल कंपास के अलावा कई फीचर ऐसे भी है जो आईफोन 4 और एप्‍पल के नए मॉडल 4 एस दोनों मॉडलों में दिए गए हैं। फीचरों के साथ-साथ्‍ा एप्‍पल के दोनों फोन की कीमतों में भी काफी अंतर है। आईफोन 4 के शुरूआती मॉडल की कीमत 4,500 रूपए और टॉप मॉडल 13,000 रूपए में उपलब्‍ध है वहीं आईफोन 4एस का बेस मॉडल 8,500 और टॉप मॉडल 17,000 रूपए में उपलब्‍ध है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X