आईफोन एक्सचेंज ऑफर, कोई भी स्मार्टफोन दो 7,000 रुपए लो?
अगर आप आईफोन सिर्फ इस वजह से नहीं खरीद रहे हैं कि इसकी कीमत काफी अधिक है तो दोस्तों आपके लिए एक खुशखबरी है, एप्पल ने आईफोन 4 की सेल बढ़ाने के लिए एक नया ऑफर पेश किया है जिसके तहत अगर आपने 2 साल पहले कोई स्मार्टफोन खरीदा है तो उसे आप किसी फोन के रीटेल स्टोर, जैसे क्रोमा, रिलायंस डिजिटल या फिर आईस्टोर में जाकर एक्सचेंज कर सकते हैं, इसके बदले में एप्पल आपको सीधे 7,000 रुपए का डिस्काउंट देगा यानी 26,500 रुपए का आईफोन 4 आपको 20,000 रुपए में मिल जाएगा।
मार्केट में स्मार्टफोन के बीच बढ़ते मुकाबले को देखते हुए एप्पल भी अपनी मार्केटिंग स्ट्रैटची में बदलाव कर रहा है। इसी के तहत एप्पल ने भारत में ये एक्सचेंज ऑफर लांच किया है। मार्केट में केवल एप्पल ही नहीं है जिसने अपनी सेल बढ़ाने के लिए ये फंडा अपनाया है बल्कि सैमसंग भी अपने ग्राहको को क्रेडिट कार्ड से गैलेक्सी टैब, एस3, नोट 2 और गैलेक्सी ग्रांड खरीदने पर 5,600 रुपए तक का डिस्काउंट दे रहा है।
तो अगर आप भी 26,500 रुपए का फोन 7,000 रुपए के डिस्काउंट प्राइज में लेना चाहते हैं तो आज ही अपने नजदीकी रिलायंस आईस्टोर, फ्यूचर ग्रुप के ईजोन, नेक्स्ट रीटेल स्टोर में जाकर अपना पुराना स्मार्टफोन आईफोन 4 से एक्सचेंज कर सकते हैं।
कौन-कौन सी खूबियां है नए आईफोन 4एस में
फीचरों के मामले में आइफोन 4एस में कोई कमी नहीं है। 3.5 इंच स्क्रीन के साथ फोन में रेटीना डिस्प्ले दिया गया है साथ में इनबिल्ड आई 5 आपरेटिंग सिस्टम और ड्यूलकोर ए5 चिपसेट फोन को पावर प्रोवाइड करता है। इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है जो अच्छी पिक्चर क्वालिटी प्रोवाइड करता है। मगर इसका सबसे शानदार फीचर है इसमें दिया गया सीरी फीचर, जिसकी मदद से फोन आपके द्वारा बोले गए शब्दों का समझकर उसे अपनी भाषा में अनुवादित कर देगा, सीरी की मदद से यूजर फोन कॉलिंग, मैसेज सेंडिंग का लाभ भी उठाया जा सकता है।
iPhone 4
iPhone 4
iPhone 4
iPhone 4
iPhone 4
iPhone 4
iPhone 4
iPhone 4
iPhone 4


Click it and Unblock the Notifications








