Home
Mobile

जरा संभल कर खरीदें नया आईफोन 4 एस

जरा संभल कर खरीदें नया आईफोन 4 एस


एप्‍पल को अपने आईफोन 4 एस की बैटरी में आ रही दिक्‍कतों के बाद अब एक नई मुश्‍किल का सामना करना पड़ र‍हा है। आईफोन 4 एस में ग्रहकों को सिम रजिस्‍ट्रेशन से जुड़ी कुछ दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है। हम आपको बता दें आईफोन 4 एस इस हफ्ते भारत में लांच होने वाला है हालाकि आईफोन 4 एस की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। खबरों के अनुसार पहले से आईफोन बुक कराने वालों की संख्‍या में काफी इजाफा हो रहा है मगर हाल ही में सिम रजिस्‍ट्रेशन से जुड़ी खबरे आने के बाद फोन बुक कराने वालों को निराश का सामना करना पड़ रहा है।

अभी आधिकारिक रूप से कंपनी की तरफ से सिम रजिस्‍ट्रेशन को लेकर कोई भी बायान जारी नहीं किया गया है मगर पहले से प्रयोग कर रहें आईफोन युजरों के अनुसार फोन में सिम रजिस्‍ट्रेशन फेल बता रहा है जिससे उन्‍हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभी कुछ समय पहले आईफोन 4 एस की बैटरी को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म था जिसे कंपनी ने सुलझा लिया था।

एप्‍पल के नए फोन का लोगों को बेसब्री से इंतजार है उस पर इस तरह की खबरे उनकी उम्‍मीदों पर पानी फेर सकती हैं। हम आपको बता दें आईफोन में ड्यूल मोड चिप लगी हुई है जिससे यूजर जीएसएम से सीडीएमए मोड या फिर सीडीएमए से जीएसएम मोड में जा सकता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी इस तरह की अफवाहों का सही पता लगाने में लगी हुई है अगर फोन में इस तरह की कोई दिक्‍कत सही में है तो उसे जल्‍द दूर किया जाएगा। भारत में एप्‍पल को नया आईफोन 4एस तीन अलग अलग 16, 32, और 64 जीबी मैमोरी मॉडल में उपलब्‍ध होगा जिनकी कीमत 44, 500 रूपए, 50, 900 रूपए और 57, 000 रूपए होगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X