आईफोन 4 एस और मोटोरोला ड्रायड में कौन है बेहतर

एप्पल ने हाल ही में आईफोन 4 एस लांच किया है, जिसको खास कर उन स्मार्टफोनों को कड़ी टक्कर देने के लिए बनाया गया था जो एंड्रायड ओ एस पर आधारित हैं। अगर देखा जाए तो एप्पल से सिर्फ एक ही फोन मुकाबला कर सकता है, और वो है मोटोरोला का ड्रायड बॉयोनिक। जिसको खुद ही लांच हुए बस कुछ ही दिन हुए हैं, पर फीचरों कि बात करें तो इसका कोई जवाब नहीं।
तो चलिए बात करते हैं इन दोनों के फीचरों के बारे में और जानते हैं कि यह दोनों एक दूसरे को किस प्रकार टक्कर देते हैं। अगर ड्रायड बॉयोनिक के भार की बात करें तो यह आईफोन के मुकाबले थोड़ा भारी है। जहां ड्रायड 158.757 ग्राम का हे वहीं आईफोन मात्र 138.91 ग्राम का है। पर वहीं डिस्पले के मामले में ड्रायड बॉयोनिक का आकार 5.02 x 2.63 x 0.43 इंच और आईफोन का 4.5 x 2.31 x 0.37 इंच है। यानी की बॉयोनिक का डिस्पले काफी अच्छा है, जो कि यूजर दा्रा काफी पंसद किया जाएगा।
दोनों फोन में एलसीडी डिस्पले लगा हुआ है पर दोनों के रेजूलूशन में काफी फर्क है। 4.3 इंच स्क्रीन के मोटोरोला का रेजूलूशन 960 x 540 पिक्सल है, जबकि 3.5 इंच कि स्क्रीन वाले 4 एस का रेजूलूशन 960 x 640 पिक्सल है। इसका मतलब छोटी स्क्रीन वाले 4 एस में ज्यादा बेहतर रेजूलूशन है। दोनों फोन में पिक्चर के लिए 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है जबकि फ्रंट में वीजीए कैमरा है।
फर्मवेयर की बात करें तो एप्पल अपने खुद के ओ एस पर काम करता है, और वहीं मोटोरोला एंड्रायड 2.3.4 जिंजर ब्रैड के प्लेटफॉम पर काम करता है। दोनों के ओ एस को अपग्रेड किया जा सकता है। सबसे बेहतरीन बात यह है कि मोटोरोला ड्रायड 4जी नेटवर्क से लैस है जिससे आप तेज़ डाउनलोडिंग का मज़ा ले सकते हैं। वहीं एप्पल का 3 जी नेटवर्क सपोर्ट किसी भी तरह से इसका मुकाबला नहीं कर सकता।
मोटोरोला बॉयोनिक में 1735 एमअएच की बैट्री और एप्पल 4 एस में 1420 में एमएएच की बैट्री दी गई है। इसलिए मोटोरोला टॉक टाइम के मामले में काफी बेहतर होगा। अब एक नज़र हम इन दोनों की कीमत पर भी डालते हैं। जहां मोटोरोला का दाम 30,000 रु भारत में है। वहीं एप्पल आईफोन के तीन अलग अलग 16, 32 और 64 जीबी मॉडलों का दाम भी अलग अलग है। फिलहाल भारत में इनकी कीमत का पता लगाना मुश्किल है, पर अगर पुराने मॉडलों के दामों की बात की जाए तो इनकी कीमत 35-40,000 रु तक की बताई जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications








