रिपोर्ट: भारत में जल्द लांच हो सकता है आईफोन 5

एप्पल आईफोन 5 एनाउंस होने के बाद कंपनी के अनुसार 14 सितंबर से फोन के प्री ऑडर दिए जा सकते हैं। वहीं 21 सितंबर से फोन यूएसए, कैनेडा, फ्रांस, जर्मनी, आस्ट्रेलिया, जापान और सिंगापुर के अलावा हांगकांग में ब्रिकी के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
इसके अलावा कंपनी के अनुसार एप्पल आईफोन 5 स्मार्टफोन 28 सितंबर से 22 दूसरे देशों में भी ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगा। अगर फोन की कीमत की ओर नजर डालें तो यूएस में 16 जीबी आईफोन 5 $649 में मिलेगा यानी हो सकता है भारत में 16 जीबी आईफोन 5 की कीमत 45,481 रुपए के करीब हो। 32 जीबी वर्जन मॉडल यूएस में $749 डॉलर में मिलेगा यानी भारत में ये 50,948 रुपए की अनुमानित कीमत में लांच किया जा सकता है। फोन के आखिरी 64 जीबी वर्जन पर नजर डालें तो यूएस में इसकी कीमत $849 होगी जो कि भारत में 56,415 रुपए में लांच हो सकता है।
एक ओंर जहां ये क्यास लगाए जा रहे थे कि एप्पल इस साल आईफोन 5 को भारत में लांच नहीं करेगा। वहीं दूसरी ओंर एप्पल ने भारत में आईफोन 5 की बिक्री के लिए इनग्राम और रिडिग्टन डिस्ट्रीब्यूटरों को तैयार कर लिया है। हालाकि अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है कि आईफोन 5 एयरसेल या फिर एयरटेल प्लॉन के साथ लांच किया जाएगा। लेकिन उम्मीद की जा रही है भारतीय उपभोक्ताओं के हाथों में जल्द आईफोन 5 होगा।
पढ़ें: एप्पल के नए आईफोन 5 में क्या है नया?


Click it and Unblock the Notifications








